लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वासुदेव बलवंत गोगटे

सूची वासुदेव बलवंत गोगटे

वासुदेव बलवंत गोगटे हिन्दू महासभा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से कला स्नातक एवं विधि स्नातक किया था। उनके पुणे में फर्गुसन कॉलिज के अध्ययन के दौरान ही सरकार ने १९३१ में १६ निर्दोष नागरिकों को मात्र मार्शल लॉ का उल्लंघन करने के आरोप में फांसी पर लटका दिया था। इसके प्रतिशोधस्वरूप इन्होंने तत्कालीन गवर्नर, हॉटसन पर गोलीबारी कर उसकी हत्या का एक असफल प्रयास किया। इसके परिणामस्वरूप इन्हें सात वर्ष काकारावास मिला। ये १९३७ में रिहा हुए। उसके बाद विधि में स्नातक किया व वकालत करने लगे। १९४८ में गांधी हत्याकाण्ड के षडयंत्र के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया। ये पुणे नगरपालिका के सदस्य और बाद में अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए थे। बाद में ये महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे। इनके प्रयासों से ही वहां वासुदेव बलवंत फड़के का स्मारक निर्माण हुआ। २४ नवंबर, १९७४ में इनका देहान्त हो गया। .

8 संबंधों: पुणे, सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, १९३१, १९३७, १९४८, १९७४, २४ नवंबर

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और पुणे · और देखें »

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ (पूराना नाम: पुणे विद्यापीठ) पुणे मे स्थित एक विश्वविद्यालय है, जो पुणे के उत्तरपश्चिम में स्थित है। यह भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना १० फरवरी, १९४९ को की गई थी। ४०० एकड़ (१.६ किमी²) में फैले इस विश्वविद्यालय मॅम ४६ शैक्षणिक विभाग हैं। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ · और देखें »

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का ध्वज अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का एक राजनीतिक दल है। यह एक भारतीय राष्ट्रवादी संगठन है। इसकी स्थापना सन १९१५ में हुई थी। विनायक दामोदर सावरकर इसके अध्यक्ष रहे। केशव बलराम हेडगेवार इसके उपसभापति रहे तथा इसे छोड़कर सन १९२५ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। भारत के स्वतन्त्रता के उपरान्त जब महात्मा गांधी की हत्या हुई तब इसके बहुत से कार्यकर्ता इसे छोड़कर भारतीय जनसंघ में भर्ती हो गये। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा · और देखें »

१९३१

1931 एक वर्ष है। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और १९३१ · और देखें »

१९३७

१९३७ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और १९३७ · और देखें »

१९४८

1948 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और १९४८ · और देखें »

१९७४

1974 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और १९७४ · और देखें »

२४ नवंबर

२४ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२८वॉ (लीप वर्ष में ३२९ वॉ) दिन है। साल में अभी और ३७ दिन बाकी है। .

नई!!: वासुदेव बलवंत गोगटे और २४ नवंबर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वासुदेव गोगटे

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »