लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वांटेड

सूची वांटेड

वांटेड २००९ मे क्राइम एक्शन हिन्दी फ़िल्म है जो डायरेक्टर प्रभु देवा द्वारा फिल्मायी गयी है| इस फिल्म मे सलमान खान, आयशा टाकिया,प्रकाश राज, विनोद खन्ना,महेश मांजरेकर ने मुख्य भूमिका अदा की है। इस फिल्म मे सलमान खान ने एक आईपीएस अफसर की भूमिका निभायी है| यह फिल्म एक तेलुगु फिल्म पोक्किरि का रिमेक है|यह फिल्म १८ सितम्बर २००९ को रिलीज हुई थी, और जिसने रिलीज होने के साथ बोक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड दिए और वो भी सलमान खान के वापसी पर| वान्टेड वर्ष २००९ की बॉलीवुड की दुसरी सबसे बडी ग्रॉसिग फिल्म थी| .

13 संबंधों: तेलुगू भाषा, प्रभु देवा, प्रकाश राज, भारत, मनोज, महक चहल, महेश मांजरेकर, सलमान ख़ान, विनोद खन्ना, गोविन्द नामदेव, आयशा टाकिया, इन्द्र कुमार, अनुपम श्याम

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: वांटेड और तेलुगू भाषा · और देखें »

प्रभु देवा

प्रभु देवा (जन्म ३ अप्रैल १९७३) एक भारतीय नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। उन्होंने भिन्न-भिन्न नृत्य के प्रकारों में महारत हासिल की है। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और वे माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। .

नई!!: वांटेड और प्रभु देवा · और देखें »

प्रकाश राज

प्रकाश राज तमिल फ़िल्मों के जाने-माने अभिनेता है। लेकिन अब वो हिंदी और तेलुगु फ़िल्मो में भी काम करते हैं। जिन्हें फ़िल्म कांचीवरम में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। कन्नड़ टेलीविज़न उद्योग और कन्नड़ सिनेमा में कुछ वर्षों के लिए काम करने के बाद, उन्होंने के.एल.

नई!!: वांटेड और प्रकाश राज · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: वांटेड और भारत · और देखें »

मनोज

मनोज शब्द से निम्नलिखित से आशय हो सकता है: .

नई!!: वांटेड और मनोज · और देखें »

महक चहल

महक चहल एक भारतीय नोर्वेयाई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। यह अब तक कई हिन्दी, तेलुगू, बंगाली, पंजाबी और नोर्वेयाई आदि भाषाओं में बनी फ़िल्मों में कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा कई धारावाहिकों में भी कार्य किया है। यह सबसे पहले सीआईडी नामक धारावाहिक में दिखीं जिसमें यह वांटेड फ़िल्म के प्रचार के लिए आईं थी। इसके पश्चात यह बिग बॉस के ५वें संस्करण में भी गईं और ८वे संस्करण में एक दावेदार के रूप में प्रवेश किया। .

नई!!: वांटेड और महक चहल · और देखें »

महेश मांजरेकर

महेश मांजरेकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: वांटेड और महेश मांजरेकर · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: वांटेड और सलमान ख़ान · और देखें »

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना (जन्म: रविवार, ६ अक्टूबर, १९४६ - निधन: गुरुवार, २७ अप्रैल २०१७) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया । .

नई!!: वांटेड और विनोद खन्ना · और देखें »

गोविन्द नामदेव

गोविन्द नामदेव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: वांटेड और गोविन्द नामदेव · और देखें »

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया आज़मी, (जन्म: १० जनवरी १९८६) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जो मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत टार्ज़न द वण्डर कार (२००४) नामक फ़िल्म से की जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ़िल्म डोर (२००६) में युवा विधवा के पात्र के लिए उन्हें काफी सराहा गया। उन्हें अधिक कामयाबी वांटेड (२००९) के कारण मिली जो व्यावसायिक दृष्टि से उनकी अब तक की सर्वाधिक सफल फ़िल्म है। .

नई!!: वांटेड और आयशा टाकिया · और देखें »

इन्द्र कुमार

इन्द्र कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता - निर्देशक हैं। .

नई!!: वांटेड और इन्द्र कुमार · और देखें »

अनुपम श्याम

अनुपम श्याम (जन्म: २० सितंबर १९५७, प्रतापगढ़) एक भारतीय अभिनेता है जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते हैं। .

नई!!: वांटेड और अनुपम श्याम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वांटेड (2009 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »