लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वर्तनी जाँचक

सूची वर्तनी जाँचक

वर्तनी जाँचक या शब्द शोधक ऐसा कम्प्यूटर प्रोग्राम है, जो स्वयं या किसी अन्य प्रोग्राम से जुड़कर किसी भाषा में लिखे पाठ या शब्दों की वर्तनी (अक्षर और मात्रा) की जाँच करता है और जो शब्द गलत हों उनके लिये शुद्ध वर्तनी वाले वैकल्पिक शब्द प्रस्तुत करता है। आजकल लगभग सभी प्रमुख भाषाओं के लिये ऐसे अनेकों प्रोग्राम उपलब्ध हो गये हैं। .

9 संबंधों: नोटपैड++, भाषा, लीब्र ऑफ़िस, शब्द संसाधक, वर्तनी, वाक् संश्लेषण, ओपनऑफिस.ऑर्ग, ओसीआर, कम्प्यूटर प्रोग्राम

नोटपैड++

नोटपैड++ एक मुफ्त, मुक्त स्रोत, क्रॉस प्लेटफॉर्म टैक्स्ट ऍडीटर है। अपनी विशेषताओं के चलते यह बहुत लोकप्रिय है। नोटपैड++ में टैक्स्ट ऍडीटर के सामान्य गुणों के अतिरिक्त विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं के लिये सिण्टॅक्स हाइलाइटिंग, ऑटोकम्पलीशन आदि सुविधाएँ होने के कारण यह प्रोग्रामिंग तथा स्क्रिप्टिंग आदि कार्यों के लिये बहुत उपयोगी है। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और नोटपैड++ · और देखें »

भाषा

भाषा वह साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को व्यक्त करते है और इसके लिये हम वाचिक ध्वनियों का उपयोग करते हैं। भाषा मुख से उच्चारित होनेवाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह है जिनके द्वारा मन की बात बतलाई जाती है। किसी भाषा की सभी ध्वनियों के प्रतिनिधि स्वन एक व्यवस्था में मिलकर एक सम्पूर्ण भाषा की अवधारणा बनाते हैं। व्यक्त नाद की वह समष्टि जिसकी सहायता से किसी एक समाज या देश के लोग अपने मनोगत भाव तथा विचार एक दूसरे पर प्रकट करते हैं। मुख से उच्चारित होनेवाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह जिनके द्वारा मन की बात बतलाई जाती है। बोली। जबान। वाणी। विशेष— इस समय सारे संसार में प्रायः हजारों प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं जो साधारणतः अपने भाषियों को छोड़ और लोगों की समझ में नहीं आतीं। अपने समाज या देश की भाषा तो लोग बचपन से ही अभ्यस्त होने के कारण अच्छी तरह जानते हैं, पर दूसरे देशों या समाजों की भाषा बिना अच्छी़ तरह नहीं आती। भाषाविज्ञान के ज्ञाताओं ने भाषाओं के आर्य, सेमेटिक, हेमेटिक आदि कई वर्ग स्थापित करके उनमें से प्रत्येक की अलग अलग शाखाएँ स्थापित की हैं और उन शाखाकों के भी अनेक वर्ग उपवर्ग बनाकर उनमें बड़ी बड़ी भाषाओं और उनके प्रांतीय भेदों, उपभाषाओं अथाव बोलियों को रखा है। जैसे हमारी हिंदी भाषा भाषाविज्ञान की दृष्टि से भाषाओं के आर्य वर्ग की भारतीय आर्य शाखा की एक भाषा है; और ब्रजभाषा, अवधी, बुंदेलखंडी आदि इसकी उपभाषाएँ या बोलियाँ हैं। पास पास बोली जानेवाली अनेक उपभाषाओं या बोलियों में बहुत कुछ साम्य होता है; और उसी साम्य के आधार पर उनके वर्ग या कुल स्थापित किए जाते हैं। यही बात बड़ी बड़ी भाषाओं में भी है जिनका पारस्परिक साम्य उतना अधिक तो नहीं, पर फिर भी बहुत कुछ होता है। संसार की सभी बातों की भाँति भाषा का भी मनुष्य की आदिम अवस्था के अव्यक्त नाद से अब तक बराबर विकास होता आया है; और इसी विकास के कारण भाषाओं में सदा परिवर्तन होता रहता है। भारतीय आर्यों की वैदिक भाषा से संस्कुत और प्राकृतों का, प्राकृतों से अपभ्रंशों का और अपभ्रंशों से आधुनिक भारतीय भाषाओं का विकास हुआ है। सामान्यतः भाषा को वैचारिक आदान-प्रदान का माध्यम कहा जा सकता है। भाषा आभ्यंतर अभिव्यक्ति का सर्वाधिक विश्वसनीय माध्यम है। यही नहीं वह हमारे आभ्यंतर के निर्माण, विकास, हमारी अस्मिता, सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान का भी साधन है। भाषा के बिना मनुष्य सर्वथा अपूर्ण है और अपने इतिहास तथा परम्परा से विच्छिन्न है। इस समय सारे संसार में प्रायः हजारों प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं जो साधारणतः अपने भाषियों को छोड़ और लोगों की समझ में नहीं आतीं। अपने समाज या देश की भाषा तो लोग बचपन से ही अभ्यस्त होने के कारण अच्छी तरह जानते हैं, पर दूसरे देशों या समाजों की भाषा बिना अच्छी़ तरह सीखे नहीं आती। भाषाविज्ञान के ज्ञाताओं ने भाषाओं के आर्य, सेमेटिक, हेमेटिक आदि कई वर्ग स्थापित करके उनमें से प्रत्येक की अलग अलग शाखाएँ स्थापित की हैं और उन शाखाओं के भी अनेक वर्ग-उपवर्ग बनाकर उनमें बड़ी बड़ी भाषाओं और उनके प्रांतीय भेदों, उपभाषाओं अथाव बोलियों को रखा है। जैसे हिंदी भाषा भाषाविज्ञान की दृष्टि से भाषाओं के आर्य वर्ग की भारतीय आर्य शाखा की एक भाषा है; और ब्रजभाषा, अवधी, बुंदेलखंडी आदि इसकी उपभाषाएँ या बोलियाँ हैं। पास पास बोली जानेवाली अनेक उपभाषाओं या बोलियों में बहुत कुछ साम्य होता है; और उसी साम्य के आधार पर उनके वर्ग या कुल स्थापित किए जाते हैं। यही बात बड़ी बड़ी भाषाओं में भी है जिनका पारस्परिक साम्य उतना अधिक तो नहीं, पर फिर भी बहुत कुछ होता है। संसार की सभी बातों की भाँति भाषा का भी मनुष्य की आदिम अवस्था के अव्यक्त नाद से अब तक बराबर विकास होता आया है; और इसी विकास के कारण भाषाओं में सदा परिवर्तन होता रहता है। भारतीय आर्यों की वैदिक भाषा से संस्कृत और प्राकृतों का, प्राकृतों से अपभ्रंशों का और अपभ्रंशों से आधुनिक भारतीय भाषाओं का विकास हुआ है। प्रायः भाषा को लिखित रूप में व्यक्त करने के लिये लिपियों की सहायता लेनी पड़ती है। भाषा और लिपि, भाव व्यक्तीकरण के दो अभिन्न पहलू हैं। एक भाषा कई लिपियों में लिखी जा सकती है और दो या अधिक भाषाओं की एक ही लिपि हो सकती है। उदाहरणार्थ पंजाबी, गुरूमुखी तथा शाहमुखी दोनो में लिखी जाती है जबकि हिन्दी, मराठी, संस्कृत, नेपाली इत्यादि सभी देवनागरी में लिखी जाती है। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और भाषा · और देखें »

लीब्र ऑफ़िस

लीब्रऑफ़िस (LibreOffice) डॉक्युमेण्ट फाउण्डेशन द्वारा विकसित निःशुल्क एवं मुक्तस्रोत 'ऑफिस सुइट' है। यह २०१० में ओपेनऑफिस से व्युत्पन्न (फोर्क) किया गया था। लीब्रऑफिस में शब्दसंसाधन के लिये (राइटर), स्प्रेडशीट (कैल्क), स्लाइडशो के लिये (इम्प्रेस), आरेख और ड्राइंग के लिये (ड्रा), डेटाबेस के लिये (बेस) तथा गणितीय सूत्र लिखने के लिये (मैथ) आदि प्रोग्राम शामिल हैं। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और लीब्र ऑफ़िस · और देखें »

शब्द संसाधक

शब्द संसाधक अथवा वर्ड प्रोसैसर ऐसे सॉफ्टवेयर को कहा जाता है जिसमें पाठ का सम्पादन एवं प्रसंस्करण किया जा सके। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और शब्द संसाधक · और देखें »

वर्तनी

किसी लिपि के किस-किस प्रतीक-चिन्ह (वर्ण, अल्फाबेट आदि) को एक क्रम में लिखकर कोई शब्द निरूपित किया जाता है वही उसकी वर्तनी (spelling) कहलाती है। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और वर्तनी · और देखें »

वाक् संश्लेषण

कृत्रिम रूप से मानव की वाणी उत्पन्न करने को वाक् संश्लेषण (Speech synthesis) कहते हैं। यह कार्य क्म्प्यूटर प्रोग्रामों की सहायता से किया जाता है। प्रश्न संख्या 1►किस पर्वतीय दर्रे सेहोकर भारतीय तीर्थयात्री मानसरोवर झील तथा कैलाश पर्वतीय घाटी के दर्शन हेतु जाते हैं?  उत्तर ►लिपुलेख दर्रा प्रश्न संख्या (2 ►तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किस नदी का उद्गम स्रोत स्थित है?) ( उत्तर ► सिन्धु, सतलुज, ब्रह्मपुत्र.) प्रश्न संख्या (3 ►कुल अक्षांशों की संख्या कितनी है?  ) (उत्तर ► 180) प्रश्न संख्या (4 ►विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ का निर्माण करने वाली नदी हैं?)  (उत्तर ► ब्रह्मपुत्र) प्रश्न संख्या(5 ►पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है?)  (उत्तर ► देशांतर रेखा) (उत्तर ► पृथ्वी की बाह्य पपड़ी) प्रश्न संख्या (7 ► ख़ैबर दर्रे से कौन से दो देश जुड़े हैं?)  (उत्तर►अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान) प्रश्न संख्या(8 ► वर्ष 2006 के लगभग मध्य में निम्नलिखित हिमालय दर्रों में से कौन-सा एक भारत और चीन के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए पुनः खोला गया? ) (उत्तर ►नाथुला) प्रश्न संख्या (9 ►निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?) ( उत्तर ► बेतवा) प्रश्न संख्या(10 ►निम्नलिखित में से किस नदी को ‘उड़ीसा का शोक’ कहा जाता है?)  (उत्तर ►महानदी) प्रश्न संख्या(11 ►पृथ्वी के किस भाग में निकल और लोहे की प्रधानता है?)  (उत्तर ►निफे) प्रश्न संख्या (12 ►निम्नलिखित में से कौन-सी नदी एश्चुअरी डेल्टा नहीं बनाती है?)  (उत्तर ►महानदी) प्रश्न संख्या (13 ►बोस्निया का सबसे प्रमुख पर्वत कौन-सा है?)  (उत्तर ►डिनैरिक आल्प्स) प्रश्न संख्या (14 ►कोला प्रायद्वीप निम्न में से किस देश में स्थित है?)  (उत्तर ►रूस) प्रश्न संख्या (15 ►छोटानागपुर पठारी प्रदेश का सबसे प्रमुख नगर कौन-सा है?) ( उत्तर ►रांची) प्रश्न संख्या (16 ►कोचीन का जुड़वाँ नगर कौन-सा है? ) (उत्तर ► एर्नाकुलम) प्रश्न संख्या (17 ►विश्व का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र निम्न में से कौन सा है?)  (उत्तर ►नेपाल) प्रश्न संख्या (18 ►पृथ्वी की अनुमानित आयु निम्न में से कितने वर्ष है? ) (उत्तर ► 400 करोड़ वर्ष) प्रश्न संख्या(19 ►सन 1902 में भारत की सबसे पहली जलविद्युत परियोजना निम्न में से कहाँ स्थापित की गयी थी?)  (उत्तर ► शिवसमुद्रम) प्रश्न संख्या(20 ►भारत में सर्वप्रथम कोयला उत्खनन निम्न में से किस स्थान पर प्रारम्भ किया गया? ) (उत्तर ►रानीगंज) प्रश्न संख्या(21 ►निम्न में से किसकी वृद्धि (प्रतिशत में) देश में सबसे तीव्र गति से हो रही है? ) (उत्तर ► महिला साक्षरता) प्रश्न संख्या (22 ►निम्न में से कौन महाराष्ट्र में स्थित नहीं है? ) (उत्तर ►अमरनाथ की गुफ़ाएं) प्रश्न संख्या (23 ►निम्न में से किस क्षेत्र में विश्व का सर्वाधिक पशुओं का माँस उत्पादित किया जाता है?)  (उत्तर ► पम्पास क्षेत्र (अर्जेण्टीना) प्रश्न संख्या(24 ►निम्न में से कौन-सी स्थलाकृति ज्वालामुखी क्रिया से सम्बन्धित नहीं है? ) (उत्तर ► गेसर) प्रश्न संख्या(25 ►निम्न में से कौन पृथ्वी का एक स्थायी खण्ड नहीं हैं?( (उत्तर ► हिमालय पर्वत) प्रश्न संख्या (26 ►निम्न में से कौन अधात्विक खनिज है?)  (उत्तर ►जिप्सम) प्रश्न संख्या(27 ►यदि पृथ्वी एवं अंतरिक्ष के बीच से वायुमण्डल को हटा हुआ माना जाय तो आसमान का रंग कैसा होगा? ) (उत्तर ► काला) प्रश्न संख्या (28 ►निम्न में से कौन सी नदी ‘पक्षिपाद डेल्टा’ का निर्माण करती है? ) (उत्तर ► मिसीसिपी) प्रश्न संख्या(29 ►निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है? ) (उत्तर ► आयरन- ऐंथ्रेसाइट) प्रश्न संख्या(30 ►सॅरीकल्चर निम्न में से किसके उत्पादन से सम्बन्धित है?)  (उत्तर ► रेशम) प्रश्न संख्या (31 ►निम्नलिखित में से किस राज्य में सबरीमाला स्थित है?)  (उत्तर ► केरल) प्रश्न संख्या(32 ►भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?)  (उत्तर ►अरावली पर्वतमाला) प्रश्न संख्या(33 ►ओंकारेश्वर जल-विद्युत संयंत्र से ऊर्जा उत्पन्न होती है? ) (उत्तर ► 520 मेगावाट) प्रश्न संख्या (34 ►तुलबुल परियोजना निम्नलिखित नदी से सम्बन्धित है?) ( उत्तर ► झेलम) प्रश्न संख्या(35 ►सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर चल रही है?)  (उत्तर ►नर्मदा) .

नई!!: वर्तनी जाँचक और वाक् संश्लेषण · और देखें »

ओपनऑफिस.ऑर्ग

ओपेनऑफिस का राइटर (Writer) ओपेनऑफिस.ओआरजी (OpenOffice.org) एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत साफ्टवेयर है जो अनेक परिचालन तंत्रों के लिये उपलब्ध है। इसे प्राय: "ओपेनऑफिस" नाम से ही पुकारते हैं। इसमें आंकडा विनिमय के लिये ओपेनडाक्युमेन्ट मानक का (डिफाल्ट) समर्थन है; इसके साथ-साथ यह माइक्रोसाफ्ट आफिस के कई प्रारूपों का भी समर्थन करता है। इस समय यह विश्व की अस्सी से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और ओपनऑफिस.ऑर्ग · और देखें »

ओसीआर

छपी हुई सामग्री को टेक्स्ट में बदलने की पूरी प्रक्रिया का ब्लॉक-आरेख हस्तलिखित, टाइप किये हुए या प्रिन्ट किये हुए पाठ (टेक्स्ट) की छबि का कम्प्यूटर द्वारा पढ़े जाने योग्य टेक्स्ट रूप में परिवर्तन ओसीआर (प्रकाश द्वारा वर्णों की पहचान/Optical charecter recognition) कहलाती है। आजकल यह छबि-प्रसंस्करण पर आधारित कम्प्यूटर प्रोग्रामों द्वारा आसानी से सम्भव हो गया है किन्तु इसे यांत्रिक तरीकों से भी करना सम्भव है। वस्तुत: यह पैटर्न की पहचान, कृत्रिम बुद्धि और मशीनी-दृष्टि (machine vision) के क्षेत्र में अनुसंधान का एक क्षेत्र है। पहले ओसीआर प्रोग्रामों को प्रशिक्षित करना पड़ता था किन्तु अब बहुत से 'बुद्धिमान' प्रोग्राम भी बना दिये गये हैं जो अधिकांश फांटों को बहुत अधिक शुद्धता के साथ पहचान लेते हैं। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और ओसीआर · और देखें »

कम्प्यूटर प्रोग्राम

एक कम्प्यूटर प्रोग्राम संगणक प्रोग्राम किसी कार्य विशेष को संगणक द्वारा कराने अथवा करने के लिये संगणक को समझ आने वाली भाषा में दिये गए निर्देशो का समूह होता है। .

नई!!: वर्तनी जाँचक और कम्प्यूटर प्रोग्राम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वर्तनी जांचक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »