लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वर्ण स्मृतिलोप

सूची वर्ण स्मृतिलोप

चीनी, जापानी आदि पूर्वी एशिया की भाषाओं के अनुभवी वक्ता भी कुछ स्थितियों में इन लिपियों के वर्णों को लिखने की विधि भूलने लगते हैं जिसे वर्ण स्मृतिभ्रंश या वर्ण स्मृतिलोप (Character amnesia) कहते हैं। यह परिघटना विशेष रूप से इन्पुट विधि (Input method) का प्रयोग करने वालों में अधिक पायी जाती है जो रोमन वर्णों की सहायता से इन लिपियों को लिखते-लिखते हाथ से उन वर्णों को लिखने की क्षमता खो देते हैं। चीन और जापान में यह एक गम्भीर समस्या मानी जाने लगी है। यह समस्या चीनी, जापानी आदि लिपियों के साथ इसलिये जुड़ी हुई है कि इनके वर्णों की संख्या हजारों में है जिन्हें बहुत परिश्रम करके बच्चों को रटाया जाता है। इसलिये अभ्यास छूटने पर इनके लिखने की विधि भूलने की बहुत अधिक सम्भावना होती है। चीनी वर्ण सैकड़ों आम-आधारों (common radicals) और सैकड़ों ध्वन्यात्मक अवयवों के उपर 8 से लेकर 11 स्ट्रोक लगाकर बनाये जाते हैं। कुछ वर्ण बहुत जटिल होते हैं जिन्हें सीखने में बहुत दिमाग खपाना और परिश्रम करना पड़ता है। यदि लगातार हाथ से लिखकर अभ्यास न किया जाय तो इन्हें भूलने की सम्भावना बहुत अधिक होती है। यह कहना कठिन है कि वर्तमान में कितने चीनी वर्ण उपयोग किये जाते हैं। नवीन एचएसके (HSK) नामक मानक चीनी दक्षता परीक्षा में 2,600 से अधिक विभिन्न वर्णों की जाँच की जाती है। इसी तरह 1988 में चीन ने आधुनिक चीनी में आमतौर पर प्रयुक्त वर्णों की जो सूची प्रकाशित की थी उसमें 7,000 से अधिक वर्ण थे। जापान में इससे कुछ कम वर्न उपयोग में लाये जाते हैं। जापान के शिक्षा मंत्रालय प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों में 2,136 कंजी वर्ण सिखाये जाने की अनुशंशा करता है। श्रेणी:चीनी लिपि श्रेणी:चीनी भाषा की कम्प्यूटरी श्रेणी:स्मृति प्रक्रिया.

3 संबंधों: चीनी भाषा, पूर्वी एशिया, जापानी भाषा

चीनी भाषा

चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है। .

नई!!: वर्ण स्मृतिलोप और चीनी भाषा · और देखें »

पूर्वी एशिया

श्रेणी:एशिया.

नई!!: वर्ण स्मृतिलोप और पूर्वी एशिया · और देखें »

जापानी भाषा

जापानी भाषा (जापानी: 日本語 नीहोंगो) जापान देश की मुख्यभाषा और राजभाषा है। द्वितीय महायुद्ध से पहले कोरिया, फार्मोसा और सखालीन में भी जापानी बोली जाती थी। अब भी कोरिया और फार्मोसा में जापानी जाननेवालों की संख्या पर्याप्त है, परंतु धीरे धीरे उनकी संख्या कम होती जा रही है। भाषाविद इसे 'अश्लिष्ट-योगात्मक भाषा' मानते हैं। जापानी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में नहीं आती। भाषाविद इसे ख़ुद की जापानी भाषा-परिवार में रखते हैं (कुछ इसे जापानी-कोरियाई भाषा-परिवार में मानते हैं)। ये दो लिपियों के मिश्रण में लिखी जाती हैं: कांजी लिपि (चीन की चित्र-लिपि) और काना लिपि (अक्षरी लिपि जो स्वयं चीनी लिपिपर आधारित है)। इस भाषा में आदर-सूचक शब्दों का एक बड़ा तंत्र है और बोलने में "पिच-सिस्टम" ज़रूरी होता है। इसमें कई शब्द चीनी भाषा से लिये गये हैं। जापानी भाषा किस भाषा कुल में सम्मिलित है इस संबंध में अब तक कोई निश्चित मत स्थापित नहीं हो सका है। परंतु यह स्पष्ट है कि जापानी और कोरियाई भाषाओं में घनिष्ठ संबंध है और आजकल अनेक विद्वानों का मत है कि कोरियाई भाषा अलटाइक भाषाकुल में संमिलित की जानी चाहिए। जापानी भाषा में भी उच्चारण और व्याकरण संबंधी अनेक विशेषताएँ है जो अन्य अलटाइ भाषाओं के समान हैं परंतु ये विशेषताएँ अब तक इतनी काफी नहीं समझी जाती रहीं जिनमें हम निश्चित रूप से कह सकें कि जापानी भाषा अलटाइक भाषाकुल में ऐ एक है। हाइकु इसकी प्रमुख काव्य विधा है। .

नई!!: वर्ण स्मृतिलोप और जापानी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »