लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वन इंडिया डॉट इन

सूची वन इंडिया डॉट इन

'वन इंडिया डॉट इन (Oneindia.in) बी॰जी॰ महेश द्वारा स्थापित और ग्रेनियम इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाला भारतीय ऑनलाइन वेब प्रवेशद्वार है। इस जालस्थल पर सात भिन्न भाषाओं में समाचार, खेल, यात्रा, मनोरंजन, व्यापार, जीवन, विडियो और वर्गीकृत उपलब्ध करवाये जाते हैं। .

1 संबंध: इंटरनेट पोर्टल

इंटरनेट पोर्टल

याहू-जागरण का हिन्दी में वेब-पोर्टल का स्क्रीनशॉट। पोर्टल इंटरनेट और विश्वव्यापी वेब के संदर्भ में जालस्थलों (वेबसाइट्स) के समूह को कहा जाता है। पोर्टल का शाब्दिक अर्थ होता है प्रवेशद्वार। एक पोर्टल वास्तव में स्वयं भी एक जालस्थल होता है, जिससे दूसरे कई अन्य संबंधित जालस्थलों पर पहुंचा जा सकता है। इंटरनेट से जुड़ने पर कई प्रकार के पोर्टल मिलते हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। ३ जून २०१० ये अंतर्जाल के अथाह सागर में एक लंगर की तरह काम करता है। इन पर विभिन्न स्त्रोतों से जानकारियां जुटाकर व्यवस्थित रूप में उपलब्ध करायी जाती हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर कई तरह की सेवाएं भी दी जाती हैं, जैसे कई पोर्टल पर उपयोक्ताओं को सर्च इंजन उपलब्ध कराया जाता है, इसके अलावा, कम्युनिटी चैट फोरम, निजी गृह-पृष्ठ (होम पेज) और ईमेल की सुविधाएं भी दी गई होती हैं। पोर्टल पर समाचार, स्टॉक मूल्य और फिल्म आदि की गपशप भी देख सकते हैं। कुछ सार्वजनिक वेब पोर्टलों के उदाहरण हैं: एओएल, आईगूगल, एमएसएन, याहू आदि। ऐतिहासिक रूप में पोर्टल का प्रयोग किसी द्वार, इमारत या अन्य संरचना के मुख द्वार रूप में किया जाता था, जिसका शाब्दिक अर्थ था वहां प्रवेश करने के लिए एक प्रभावी मार्ग। मोटे तौर पर वेब पोर्टल उपयोक्ताओं को आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराता है। साथ ही इसके माध्यम से विभिन्न अन्य साइट्स तक पहुंच सकते हैं। एक विशेष सुविधा यह है कि एक पोर्टल पर उपयोक्ता अपना स्वयं का कैलेंडर तैयार कर सकते हैं और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अनुस्मारक (रिमाइंडर) भी बना सकते हैं। उपयोक्ता अपना पोर्टल तैयार कर उसमें अपनी रुचियों, कार्य, यात्राओं आदि के बारे में भी पाठ को पृथक-पृथक रूप में डाल सकते हैं। इसी तरह प्रशासन नागरिकों को अपने पोर्टल के माध्यम से मौसम की जानकारी उपलब्ध करा सकता है। साथ ही उसमें वहां की खबरें और शेष सरकारी जानकारी भी हो सकती हैं। इसमें सरकार के प्रतीक चिह्न्, भाषण, उपभोक्ता सेवाएं और कर, आदि से संबंधित जानकारी भी शामिल हो सकती हैं। .

नई!!: वन इंडिया डॉट इन और इंटरनेट पोर्टल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वन इंडिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »