लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लैला ख़ालिद

सूची लैला ख़ालिद

चित्रित: 2009 में लैला ख़ालिद लैला ख़ालिद (अरबी भाषा मे: ليلى خالد; जन्म: हैफ़ा, 9 अप्रैल 1944) पूर्व फ़िलीस्तीनी स्वतन्त्रता सेनानी तथा विश्व की सर्वप्रथम नारी हवाईजहाज़ अपहरणकर्ता हैं। आज वह फ़िलीस्तीनी राष्ट्रीय परिषद व फ़िलीस्तीनी मुक्ति संगठन (पी०एल०ओ) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में से एक हैं। फ़िलीस्तीनी मुक्ति संगठन को कई पश्चिमी हुकूमतों द्वारा आतन्की कहा गया। सन् 1948 अरब-इज़रायल युद्ध के दौरान लैला ख़ालिद उनके परिवार के साथ अपने जन्मस्थल हैफ़ा से लेबनान स्थानान्तरित किए गए। सिर्फ़ 15 साल की उम्र में वह राजनैतिक तौर पर सक्रिय हो गई, ख़ालिद ने 'पॉप्युलर फ़्रन्ट फ़ॉर द लिबरेशन ऑफ़ पालस्टाइन' में शामिल हुई, और फिर वह जॉर्ज हबश के नेतृत्व पर फ़िलीस्तीन की स्वतन्त्रता हेतु जंग में भाग लेने की कोशिश की। .

5 संबंधों: लेबनान, हाइफ़ा, अरबी भाषा, १९४४, ९ अप्रैल

लेबनान

लेबनॉन, आधिकारिक रूप से लुबनॉन गणराज्य, पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर और पूर्व में सीरिया और दक्षिण में इसराइल स्थित है। भूमध्य बेसिन और अरब के भीतरी भाग के बीच में सेतु बने इस देश का इतिहास समृद्ध और मिश्रित है। यह भूमि फ़ीनिसियनों की अति-प्राचीन (2500 ईसापूर्व - 539 ईसापूर्व) संस्कृति का स्थल थी जहाँ से लेखन कला के विकास की कड़ी जुड़ी है। इसके बाद फ़ारसी, यूनानी, रोमन, अरब और उस्मानी तुर्कों के कब्जे में रहने के बाद यह फ्रांस के शासन में भी रहा। इसी ऐतिहासिक वजह से देश की धार्मिक और जातीय विविधता इसकी अनूठी सांस्कृतिक पहचान बनाती है। यहाँ 60 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं जिनमें शिया और सुन्नी का लगभग समान हिस्सा है और लगभग 38 प्रतिशत ईसाई। 1943 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिलने के बाद यहाँ एक गृहयुद्ध चला था और 2006 में इसराइल के साथ एक युद्ध। यहाँ एक विशेष प्राकर की गणतांत्रिक सरकार का शासन है जिसमें राष्ट्रपति एक ईसाई होता है, प्रधान मंत्री एक सुन्नी मुस्लिम, निव्राचित प्रतिनिधियों की सभा का अध्यक्ष एक शिया मुस्लिम और उप प्रधान मंत्री एक ग्रीक परंपरावादी धर्म का होता है। अरबी यहाँ की सबसे बोले जाने वाली और सांवैधानिक भाषा है। .

नई!!: लैला ख़ालिद और लेबनान · और देखें »

हाइफ़ा

हाइफ़ा (Haifa; हिब्रू: חֵיפָה Heifa , हिब्रू उच्चारण:, अरबी: حيفا‎ Ḥayfā ) उत्तरी इजराइल का सबसे बड़ा नगर तथा इजराइल का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। इसकी जनसंख्या लगभग तीन लाख है। इसके अलावा लगभग तीन लाख लोग इसके समीपवर्ती नगरों में रहते हैं। इसी नगर में बहाई विश्व केन्द्र भी है जो यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित है। .

नई!!: लैला ख़ालिद और हाइफ़ा · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: लैला ख़ालिद और अरबी भाषा · और देखें »

१९४४

1944 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: लैला ख़ालिद और १९४४ · और देखें »

९ अप्रैल

9 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 99वॉ (लीप वर्ष में 100 वॉ) दिन है। साल में अभी और 266 दिन बाकी है। .

नई!!: लैला ख़ालिद और ९ अप्रैल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »