लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी

सूची लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी

लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी (Lycée français de Pondichéry) भारत के पुदुच्चेरी के पॉन्डिचेरी नगर में स्थित एक फ्रेंच इंटरनेशनल स्कूल है। यह एशियाई महाद्वीप का सबसे प्राचीन फ्रेंच इंटरनेशन स्कूल है। यह फ्रान्स के बाहर सबसे महत्त्वपूर्ण फ्रेंच माध्यमिक विद्यालयों में से एक तथा हॉन्ग-कॉन्ग के बाद एशिया का दूसरा सबसे बड़ा विद्यालय है। विद्यालय में पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा दी जाती है। लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी की स्थापना 26 अक्टूबर 1826 को पुदुच्चेरी के तत्कालीन गवर्नर जनरल ने कॉलेज रॉयल के रूप में की थी। रेन विश्वविद्यालय से सम्बद्धता वाला फ्रांस के बाहर यह सबसे पुराना उच्च माध्यमिक विद्यालय है। वर्तमान में प्राथमिक शिक्षा से बैचलर ऑफ़ स्तर तक विद्यालय में 1400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पॉण्डिचेरी में स्थित फ्रेंच संस्थान इस विद्यालय के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देता है। वर्ष 2014 में विद्यालय को छात्र विनिमय के लिए विद्यालय ने फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। .

4 संबंधों: द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, पुदुच्चेरी, पुदुच्चेरी शहर, समझौता ज्ञापन

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी, (पहले पॉन्डिचेरी), भारत गणराज्य का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। पहले पुदुच्चेरी एक फ्रांसीसी उपनिवेश था जिसमे ४ पृथक जिलों का समावेश था। पुदुच्चेरी का नाम पॉन्डिचरी इसके सबसे बड़े जिले पुदुच्चेरी के नाम पर पड़ा था। सितम्बर २००६ में पॉन्डिचरी का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर पुदुच्चेरी कर दिया गया जिसका कि स्थानीय तमिल में अर्थ नया गाँव होता है। भारत का यह क्षेत्र लगभग ३०० वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है और आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाती है। पुराने समय में यह फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज अनेक पर्यटक इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए यहां आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। इस कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। .

नई!!: लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी और पुदुच्चेरी · और देखें »

पुदुच्चेरी शहर

पुदुच्चेरी शहर पुदुच्चेरी केन्द्र-शासित प्रदेश की राजधानी है। .

नई!!: लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी और पुदुच्चेरी शहर · और देखें »

समझौता ज्ञापन

दो या दो से अधिक पक्षों के बीच हुए समझौते का दस्तावेज समझौता ज्ञापन (अंग्रेजी: Memorandum of Understanding (MOU)), कहलाता है। समझौता ज्ञापन में एक साझा कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ साथ-साथ काम करने के निश्चय की बात लिखी गयी होती है। यह एक विधिक पत्र है। इसका महत्व उस स्थिति में होता है जब कोई पक्ष किये गये वचनों के अनुसार कार्य नहीं कर रहा हो तो दूसरा पक्ष न्यायालय में जा सकता है। .

नई!!: लीसे फ़्रांसीस, पॉन्डिचेरी और समझौता ज्ञापन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »