लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लानियादो अस्पताल

सूची लानियादो अस्पताल

लानियादो अस्पताल (בית חולים לניאדו) जिसे सांज चिकित्सा केन्द्र के नाम से भी जाना जाता है एक स्वयंसेवी, अलाभकारी अस्पताल है जो इज़राइल के किर्यात सांज में स्थित है और नेतन्या तथा शैरॉन मैदान की स्थानीय 4,50,000 की जनसंख्या को अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराता है। इसे 1975 में रबी येकुसील येहूदा हाल्बर्सटैम द्वारा खोला गया था और इसे यहूदी कानून के अनुसार चलाया जाता है और इसे इज़राइल के ऐसे एकमात्र अस्पताल के रूप में जाना जाता है जो कभी भी हड़ताल के कारण बन्द नहीं रहा। .

1 संबंध: इज़राइल

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: लानियादो अस्पताल और इज़राइल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »