लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लखनऊ के दर्शनीय स्थल

सूची लखनऊ के दर्शनीय स्थल

लखनऊ में कई दर्शनीय स्थल हैं। .

12 संबंधों: पिक्चर गैलरी, लखनऊ, बड़ा इमामबाड़ा, बनारसी बाग, लखनऊ, बेगम हजरत महल पार्क, मोती महल, लखनऊ, रूमी दरवाजा, रेजिडेन्सी, लखनऊ, लखनऊ, सआदत अली का मकबरा, हुसैनाबाद इमामबाड़ा, जामी मस्जिद, लखनऊ, घंटाघर, लखनऊ

पिक्चर गैलरी, लखनऊ

लखनऊ में हुसैनाबाद इमामबाड़े के घंटाघर के समीप 19वीं शताब्दी में बनी यह पिक्चर गैलरी है। यहां लखनऊ के लगभग सभी नवाबों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। यह गैलरी लखनऊ के उस अतीत की याद दिलाती है जब यहां नवाबों का डंका बजता था। श्रेणी:लखनऊ के दर्शनीय स्थल.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और पिक्चर गैलरी, लखनऊ · और देखें »

बड़ा इमामबाड़ा

बड़े इमामबाड़ा में स्थित भूलभुलैया, लखनऊ बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ की एक एतिहासिक धरोहर है। इसे भूलभुलैया भी कहते हैं। इसे आसिफ उद्दौला ने बनवाया था। लखनऊ के इस प्रसिद्ध इमामबाड़े का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। .

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और बड़ा इमामबाड़ा · और देखें »

बनारसी बाग, लखनऊ

बनारसी बाग लखनऊ में स्थित है। वास्तव में यह एक चिड़ियाघर है। इसका पूर्व नाम प्रिंस ऑफ वेल्स ज़ूलॉजिकल गार्डन है। स्थानीय लोग इस चिड़ियाघर को बनारसी बाग कहते हैं। यहां के हरे भरे वातावरण में जानवरों की कुछ प्रजातियों को छोटे पिंजरों में रखा गया है। चिड़ियाघर में ही एक सरकारी संग्रहालय है जहां बहुत-सी ऐतिहासिक वस्तुएं देखी जा सकती हैं। मथुरा से लाई गई पत्थरों की मूर्तियों का संग्रह और रानी विक्टोरिया की मूर्ति देखने में बेहद आकर्षक है। संग्रहालय में मिस्र की एक ममी भी रखी हुई है जो पर्यटकों के बीच आकर्षक का केन्द्र रहती है। श्रेणी:लखनऊ के दर्शनीय स्थल.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और बनारसी बाग, लखनऊ · और देखें »

बेगम हजरत महल पार्क

बेगम हजरत महल पार्क लखनऊ के हृदय हज़रत गंज में गोमती नदी के हनुमान-सेतु पुल के ठीक सामने परिवर्तन चौक के बाद बना हुआ एक उद्यान है। इसमें खुर्शीद जैदी और सआदत अली का मकबरा बना हुआ है, जिसके आस-पास उद्यान विकसित क्या हुआ है। इस उद्यान का नाम बदल कर उर्मिला वाटिका कर दिय़ा गया था। श्रेणी:लखनऊ.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और बेगम हजरत महल पार्क · और देखें »

मोती महल, लखनऊ

लखनऊ में गोमती नदी की सीमा पर बनी तीन इमारतों में मोती महल प्रमुख है। इसे सआदत अली खां ने बनवाया था। मुबारक मंजिल और शाह मंजिल अन्य दो इमारतें हैं। बालकनी से जानवरों की लड़ाई और उड़ते पक्षियों को देखने हेतु नवाबों के लिए इन इमारतों को बनवाया गया था। श्रेणी:लखनऊ के दर्शनीय स्थल.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और मोती महल, लखनऊ · और देखें »

रूमी दरवाजा

right लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा की तर्ज पर ही रूमी दरवाजे का निर्माण भी अकाल राहत प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किया गया है। नवाब आसफउद्दौला ने यह दरवाजा 1783 ई. में अकाल के दौरान बनवाया था ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। अवध वास्तुकला के प्रतीक इस दरवाजे को तुर्किश गेटवे कहा जाता है। रूमी दरवाजा कांस्टेनटिनोपल के दरवाजों के समान दिखाई देता है। यह इमारत 60 फीट ऊंची है। .

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और रूमी दरवाजा · और देखें »

रेजिडेन्सी, लखनऊ

लखनऊ रेजिडेन्सी के अवशेष ब्रिटिश शासन की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं। सिपाही विद्रोह के समय यह रेजिडेन्सी ईस्ट इंडिया कम्पनी के एजेन्ट का भवन था। यह ऐतिहासिक इमारत शहर के केन्द्र में स्थित हजरतगंज क्षेत्र के समीप है। यह रेजिडेन्सी अवध के नवाब सआदत अली खां द्वारा 1800 ई. में बनवाई गई थी। रेसिडेंसी वर्तमान में एक राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक है और लखनऊ वालों के लिये सुबह की सैर का स्थान। रेसिडेंसी का निर्माण लखनऊ के समकालीन नवाब आसफ़ुद्दौला ने सन 1780 में प्रारम्भ करवाया था जिसे बाद में नवाब सआदत अली द्वारा सन 1800 में पूरा करावाया। रेसिडेंसी अवध प्रांत की राजधानी लखनऊ में रह रहे, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंम्पनी के अधिकारियों का निवास स्थान हुआ करता थी। सम्पूर्ण परिसर मे प्रमुखतया पाँच-छह भवन थे, जिनमें मुख्य भवन, बेंक्वेट हाल, डाक्टर फेयरर का घर, बेगम कोठी, बेगम कोठी के पास एक मस्जिद, ट्रेज़री आदि प्रमुख थे। श्रेणी:लखनऊ के दर्शनीय स्थल.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और रेजिडेन्सी, लखनऊ · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और लखनऊ · और देखें »

सआदत अली का मकबरा

सआदत अली का मकबरा लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क के समीप सआदत अली खां और खुर्शीद ज़ादी का मकबरा है। यह मकबरा अवध वास्तुकला का शानदार उदाहरण हैं। मकबरे की शानदार छत और गुम्बद इसकी खासियत हैं। श्रेणी:लखनऊ के दर्शनीय स्थल.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और सआदत अली का मकबरा · और देखें »

हुसैनाबाद इमामबाड़ा

हुसैनाबाद इमामबाड़ा, लखनऊलखनऊ में स्थित यह इमामबाड़ा मोहम्मद अली शाह की रचना है जिसका निर्माण १८३७ ई. में किया गया था। इसे छोटा इमामबाड़ा भी कहा जाता है। माना जाता है कि मोहम्मद अली शाह को यहीं दफनाया गया था। इस इमामबाड़े में मोहम्मद अली शाह की बेटी और उसके पति का मकबरा भी बना हुआ है। मुख्य इमामबाड़े की चोटी पर सुनहरा गुम्बद है जिसे अली शाह और उसकी मां का मकबरा समझा जाता है। मकबरे के विपरीत दिशा में सतखंड नामक अधूरा घंटाघर है। १८४० ई० में अली शाह की मृत्यु के बाद इसका निर्माण रोक दिया गया था। उस समय ६७ मीटर ऊँचे इस घंटाघर की चार मंजिल ही बनी थी। मोहर्रम के अवसर पर इस इमामबाड़े की आकर्षक सजावट की जाती है। .

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और हुसैनाबाद इमामबाड़ा · और देखें »

जामी मस्जिद, लखनऊ

लखनऊ के हुसैनाबाद इमामबाड़े के पश्चिम दिशा में जामी मस्जिद स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण मोहम्मद शाह ने शुरू किया था लेकिन 1840 ई. में उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने इसे पूरा करवाया। जामी मस्जिद लखनऊ की सबसे बड़ी मस्जिद है। मस्जिद की छत के अंदरुनी हिस्‍से में खूबसूरत चित्रकारी देखी जा सकती है। प्रार्थना के लिए गैर मुस्लिमों का मस्जिद में प्रवेश वर्जित है। श्रेणी:लखनऊ के दर्शनीय स्थल.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और जामी मस्जिद, लखनऊ · और देखें »

घंटाघर, लखनऊ

लखनऊ का घंटाघर भारत का सबसे ऊंचा घंटाघर है। यह घंटाघर १८८७ ई. में बनवाया गया था। इसे ब्रिटिश वास्तुकला के सबसे बेहतरीन नमूनों में माना जाता है। २२१ फीट ऊंचे इस घंटाघर का निर्माण नवाब नसीरूद्दीन हैदर ने सर जार्ज कूपर के आगमन पर करवाया था। वे संयुक्त अवध प्रान्त के प्रथम लेफ्टिनेंट गवर्नर थे। श्रेणी:लखनऊ के दर्शनीय स्थल श्रेणी:घंटाघर.

नई!!: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और घंटाघर, लखनऊ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लखनऊ का स्थापत्य, लखनऊ के पर्यटन स्थल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »