लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन

सूची लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन

लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित है और इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए 6 जनवरी 2010 को खोला गया। स्टेशन के नज़दीक पहले पार्किंग की सुविधा नहीं थी लेकिन अब स्टेशन के पास पार्किंग के लिए एक प्राधिकृत (authorized) जगह उपलब्ध है। अनेक कामगारों और छात्रों के लिए लक्ष्मी नगर ही अज्पना आवास स्थान है। इसी कारण से यह मैट्रो नेटवर्क के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। जनसुविधाओं में एक सुलभ कॉम्प्लेक्स शामिल है, जबकि सड़क के बराबर में दो और बनाए जा रहे हैं। स्टेशन पर कुछ की दुकानें हैं जो आधुनिक फ़ास्ट फू़्ड और अल्प आहार बेचते हैं। यहाँ एक राष्ट्रीय तथा एक निजि क्षेत्र के बैंकों द्वारा ए० टी० एम० सुविधाएँ भी मौजूद हैं। स्टेशन के आस-पास बहुत से प्रशिक्षण केन्द्र, किताबों की दुकानें, और भर्ति-सेवा संस्थाएँ भी हैं। इसके अलावा यहाँ आस-पास कई सारे भोजनालय और अस्थायी आवास सुविधाएँ भी मौजूद हैं। बहुत से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल फोन के विक्रेता स्टेशन के 1 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। .

2 संबंधों: दिल्ली मेट्रो रेल, ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 31 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि इंद्रप्रस्थ से द्वारका उपनगर तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 32.1 कि.मी। यह लाइन पूर्णतया प्रचालन में है। .

नई!!: लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन और ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »