लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेवा नदी

सूची रेवा नदी

रेवा नदी प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी द्वीप देश की सबसे चौड़ी नदी है। यह विति लेवु द्वीप पर तोमानीवी पर्वत की ढलानों में आरम्भ होती है और 145 किमी का दक्षिणपूर्व मार्ग तय करती है, जिसमें यह नउसोरी नगर से निकलकर सूवा के पास लउथाला खाड़ी में बह जाती है। विति लेवु का लगभग एक-तिहाई भाग इसके जलसम्भर क्षेत्र में आता है। .

8 संबंधों: तोमानीवी पर्वत, द्वीप देश, नउसोरी, प्रशान्त महासागर, फ़िजी, सूवा, जलसम्भर, विति लेवु

तोमानीवी पर्वत

तोमानीवी पर्वत (Mount Tomanivi), जो पहले विक्टोरिया पर्वत (Mount Victoria) कहलाता था, प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह उस देश के विति लेवु द्वीप की उत्तरी उच्चभूमियों में खड़ा है और वास्तव में एक मृत ज्वालामुखी है। विति लेवु द्वीप की मुख्य नदियाँ - रेवा नदी, नवुआ नदी, सिन्गातोका नदी और बा नदी - इसी पर्वत की ढलानों से शुरु होती हैं। .

नई!!: रेवा नदी और तोमानीवी पर्वत · और देखें »

द्वीप देश

द्वीप देश (island country) ऐसा देश होता है जिसका मुख्य क्षेत्र एक या एक से अधिक द्वीप हों। सन् २०११ में संयुक्त राष्ट्र के उस समय के १९३ सदस्य देशों में से ४६, यानि लगभग एक-चौथाई, द्वीप देश थे। .

नई!!: रेवा नदी और द्वीप देश · और देखें »

नउसोरी

नउसोरी (Nausori) प्रशांत महासागर के फ़िजी देश का चौथा सबसे बड़ा नगर है। यह विति लेवु द्वीप के पूर्वी भाग में रेवा नदी के किनारे बसा हुआ है। प्रशासनिक रूप से यह फ़िजी के मध्य विभाग के ताइलेवु प्रान्त का भाग है। .

नई!!: रेवा नदी और नउसोरी · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: रेवा नदी और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: रेवा नदी और फ़िजी · और देखें »

सूवा

फिजी का मानचित्र सूवा फ़िजी की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शहर विती लेवु द्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित है। सूवा, सूवा जिला और केन्द्रीय प्रभाग का प्रशासनिक केन्द्र भी है। 1882 में फिजी की राजधानी को लौतोका से बदलकर सूवा कर दिया गया था। सूवा की जनसंख्या 77,366 है (1996 जनगणना) जबकि ग्रेटर सुवा शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 167,975 है।.

नई!!: रेवा नदी और सूवा · और देखें »

जलसम्भर

जलसंभर का उदहारण - लाल रंग की लकीर जलविभाजक क्षेत्र को दर्शा रही है जलसंभर या द्रोणी उस भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहाँ वर्षा अथवा पिघलती बर्फ़ का पानी नदियों, नेहरों और नालों से बह कर एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है। उस स्थान से या तो एक ही बड़ी नदी में पानी जलसंभर क्षेत्र से निकास कर के आगे बह जाता है, या फिर किसी सरोवर, सागर, महासागर या दलदली इलाक़े में जा के मिल जाता है। इस सन्दर्भ में कभी-कभी जलविभाजक शब्द का भी प्रयोग होता है क्योंकि भिन्न-भिन्न जलसंभर किसी भी विस्तृत क्षेत्र को अलग-अलग जल मंडलों में विभाजित करते हैं। जलसंभर खुले या बंद हो सकते हैं। बंद जलसंभारों में पानी किसी सरोवर या सूखे सरोवर में जा कर रुक जाता है। जो बंद जलसंभर शुष्क स्थानों पर होते हैं उनमें अक्सर जल आ कर गर्मी से भाप बनकर हवा में वाष्पित (इवैपोरेट) हो जाता है या उसे धरती सोख लेती है। पड़ौसी जलसंभर अक्सर पहाड़ों, पर्वतों या धरती की भिन्न ढलानों के कारण एक-दुसरे से विभाजित होते हैं। भौगोलिक दृष्टि से जलसंभर एक कीप (यानि फनल) का काम करते हैं क्योंकि वे एक विस्तृत क्षेत्र के पानी को इक्कठा कर के एक ही नदी, जलाशय, दलदल या धरती के भीतर पानी सोखने वाले स्थान पर ले जाते हैं। .

नई!!: रेवा नदी और जलसम्भर · और देखें »

विति लेवु

विति लेवु (Viti Levu), जिसका स्थानीय उच्चारण विचि लेवु (ˈβitʃi ˈleβu) है, दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश व द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है। फ़िजी की अधिकांश जनसंख्या (लगभग ७०%) इसी द्वीप पर रहती है और उस देश की राजधानी सूवा भी यहीं स्थित है। अधिकतर लोग तटवर्ती क्षेत्रों पर रहते हैं जबकि द्वीप के अंदरूनी इलाक़ों में जन-घनत्व कम है। .

नई!!: रेवा नदी और विति लेवु · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »