लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रूसी विकिपीडिया

सूची रूसी विकिपीडिया

रूसी विकिपीडिया विकिपीडिया का रूसी भाषा का संस्करण है। १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर हैं और यह आठवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। मई २००८ तक यह दसवाँ सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण बन गया था और फरवरी २०११ में यह आठवें स्थान पर पहुँच गया था। अगस्त २०११ में इसने ७,५०,००० लेखों का आँकडा़ पार किया। २० सितम्बर २०११ को यह जापानी विकिपीडिया को पछाड़ कर सातवें स्थान पर पहुँच गया लेकिन २१ अक्टूबर २०११ को डच विकिपीडिया द्वारा पीछे छोडे़ जाने के कारण यह पुनः आठवें स्थान पर आ गया। रूसी विकिपीडिया स्लाविक भाषाओं में लिखा जाने वाला पोलिश विकिपीडिया के बाद दूसरा सबसे बडा़ संस्करण है। हालाँकि गहराई के आधार पर यह पोलिश विकिपीडिया से आठ गुणा अधिक है। इसके अतिरिक्त यह सिरिलिक लिपि में लिखा जाने वाला सबसे बडा़ विकिपीडिया संस्करण है। यह विकिपीडिया २० मई २००१ को आरम्भ किया गया था। Colors.

14 संबंधों: डच विकिपीडिया, पोलिश विकिपीडिया, रूसी भाषा, सीरिलिक लिपि, जापानी विकिपीडिया, विकिपीडिया, विकिमीडिया संस्थान, १५ जनवरी, २० मई, २० सितम्बर, २००१, २०११, २०१२, २१ अक्टूबर

डच विकिपीडिया

डच विकिपीडिया विकिपीडिया का डच भाषा का संस्करण है। १४ अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर हैं और यह चौथा सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। इसके अतिरिक्त इस दिन तक इस विकिपीडिया पर ४,८५,२०१+ पंजीकृत प्रयोक्ता हैं। १७ दिसम्बर २०११ के दिन यह दस लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला विकिपीडिया का चौथा संस्करण बना। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और डच विकिपीडिया · और देखें »

पोलिश विकिपीडिया

पोलिश विकिपीडिया की दसवीं वर्षगाँठ का लोगो। पोलिश विकिपीडिया विकिपीडिया का पोलिश भाषा का संस्करण है। १४ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर हैं और यह छठा सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। इसके अतिरिक्त यह स्लाविक भाषाओं में भी विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और पोलिश विकिपीडिया · और देखें »

रूसी भाषा

विश्व में रूसी भाषा का प्रसार रूसी भाषा (русский язык,रूस्किय् यज़ीक्) - पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक प्रचलित भाषा है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है, हालाँकि भौगोलिक दृष्टि से रूसी बोलने वालों की अधिकतर संख्या यूरोप की बजाय एशिया में निवास करती है। रूसी भाषा रूसी संघ की आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त बेलारूस, कज़ाकिस्तान, क़िर्गिस्तान, उक्राइनी स्वायत्त जनतंत्र क्रीमिया, जॉर्जियाई अस्वीकृत जनतंत्र अब्ख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया, मल्दावियाई अस्वीकृत जनतंत्र ट्रांसनीस्ट्रिया (नीस्टर का क्षेत्र) और स्वायत्त जनतंत्र गगऊज़िया नामक देशों और जनतंत्रों में रूसी भाषा सहायक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। रूसी भूतपूर्व सोवियत संघ के सभी १५ सोवियत समाजवादी जनतंत्रों की राजकीय भाषा थी। सन् 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी इन सभी आधुनिक स्वतंत्र देशों में अपनी-अपनी राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ परस्पर आपसी व्यवहार के लिए सम्पर्क भाषा के रूप में रूसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इन १५ देशों में रहने वाले निवासियों में से भी अधिकांश की मातृभाषा रूसी ही है। विश्व के विभिन्न देशों में (इसराइल, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि) जहाँ कहीं भी भूतपूर्व सोवियत संघ या रूस के प्रवासी बसे हुए हैं, वहाँ कई जगहों पर रूसी पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं, रूसी भाषा में रेडियो और दूरदर्शन काम करते हैं तथा स्कूलों में रूसी सिखाई जाती है। कुछ वर्ष पहले तक पूर्वी यूरोपियाई देशों के स्कूलों में रूसी भाषा विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती थी। कुल मिला कर विश्व में रूसी भाषा बोलने वालों की संख्या ३०-३५ करोड़ है, जिस में से 16 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं। इसके आधार पर रूसी संसार की भाषाओं में पाँचवे स्थान पर है और वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की ५ आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और रूसी भाषा · और देखें »

सीरिलिक लिपि

सीरिलिक लिपि (या, सीरिलीय लिपि / Cyrillic) पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया के क्षेत्र की कई भाषओं को लिखने में प्रयुक्त होती है। इसे अज़्बुका भी कहते हैं, जो इस लिपि की वर्णमाला के शुरुआती दो अक्षरों के पुराने नामों को मिलाकर बनाया गया है, जैसे कि यूनानी वर्णमाला के दो शुरुआती अक्षरों - अल्फ़ा और बीटा - को मिलाकर अल्फ़ाबेट (Alphabet) यानि वर्णमाला बनता है। इस लिपि के वर्णों से जिन भाषओं को लिखा जाता है उसमें रूसी भाषा प्रमुख है। सोवियत संघ के पूर्व सदस्य ताजिकिस्तान में फ़ारसी भाषा का स्थानीय रूप (यानि ताजिक भाषा) भी इसी लिपि में लिखा जाता है। इसके अलावा बुल्गारियन, सर्बियन, कज़ाख़, मैसीडोनियाई, उज़बेक, यूक्रेनी तथा मंगोलियाई भाषा भी मुख्यतः इसी लिपि में लिखी जाती है। इस वर्णमाला को यूरोपीय संघ में आधिकारिक मान्यता प्राप्त है जहाँ केवल रोमन तथा यूनानी लिपि ही अन्य आधिकारिक लिपियाँ हैं। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और सीरिलिक लिपि · और देखें »

जापानी विकिपीडिया

जापानी विकिपीडिया विकिपीडिया का जापानी भाषा का संस्करण है। १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर हैं और यह नौवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। यह सितम्बर २००२ में आरम्भ किया गया था और इसने २,००,०० लेखों का आँकडा़ अप्रैल २००६ में और ५,००,००० लेखों का आँकडा़ जून २००८ में पार कर लिया था। यह अयूरोपीय भाषाओं में विकिपीडिया का सबसे बडा़ संकरण है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और जापानी विकिपीडिया · और देखें »

विकिपीडिया

यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.

नई!!: रूसी विकिपीडिया और विकिपीडिया · और देखें »

विकिमीडिया संस्थान

विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और विकिमीडिया संस्थान · और देखें »

१५ जनवरी

15 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 15वाँ दिन है। साल में अभी और 350 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 351)। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और १५ जनवरी · और देखें »

२० मई

20 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 140वॉ (लीप वर्ष मे 141 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 225 दिन बाकी है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और २० मई · और देखें »

२० सितम्बर

२० सिंतम्बर। 20 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 263वॉ (लीप वर्ष मे 264 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 102 दिन बाकी है पहला कान फिल्म समारोह। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और २० सितम्बर · और देखें »

२००१

2001 ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार २१वीं सदी का प्रथम वर्ष है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और २००१ · और देखें »

२०११

वर्ष २०११ शनिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और २०११ · और देखें »

२०१२

२०१२ (MMXII) ग्रेगोरियन कैलेंडर के रविवार को शुरू होने वाला एक अधिवर्ष अथवा लीप ईयर होगा। इस वर्ष को गणितज्ञ ट्यूरिंग, कंप्यूटर के अग्र-दूत और कोड -भंजक, की याद में उनकी सौवीं वर्षगांठ पर एलन ट्यूरिंग वर्ष नामित किया गया है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और २०१२ · और देखें »

२१ अक्टूबर

२१ अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २९४वॉ (लीप वर्ष मे २९५वॉ) दिन है। साल मे अभी और ७१ दिन बाकी है। .

नई!!: रूसी विकिपीडिया और २१ अक्टूबर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »