लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रीज़र-लार्सन हिमचट्टान

सूची रीज़र-लार्सन हिमचट्टान

रीज़र-लार्सन हिमचट्टान (Riiser-Larsen Ice Shelf) पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती के तट पर एक ४०० किमी (२५० मील) लम्बी हिमचट्टान है। यह उत्तर में नॉर्वेजिआ अंतरीप (Cape Norvegia) से लेकर दक्षिण में लिडन द्वीप (Lyddan Island) और स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी (Stancomb-Wills Glacier) तक विस्तृत है। .

4 संबंधों: पूर्वी अंटार्कटिका, रानी मौड धरती, स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी, हिमचट्टान

पूर्वी अंटार्कटिका

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है। हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है। .

नई!!: रीज़र-लार्सन हिमचट्टान और पूर्वी अंटार्कटिका · और देखें »

रानी मौड धरती

रानी मौड धरती (Queen Maud Land) पूर्वी अंटार्कटिका का एक भाग है। यह कोट्स धरती से पूर्व में और एन्डर्बी धरती से पश्चिम में स्थित है। अंटार्कटिका में साधारणतया क्षेत्र दक्षिणी ध्रुव से दो रेखांशों (लोंगीट्यूडों) के बीच परिभाषित किये जाते हैं। रानी मौड धरती २०° पश्चिम और ४५° पूर्व के रेखांशों के बीच का इलाक़ा है। नॉर्वे यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता हैं, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। रानी मौड धरती का क्षेत्रफल २७ लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिये भारत का कुल क्षेत्रफल ३२ लाख से ज़रा अधिक है। .

नई!!: रीज़र-लार्सन हिमचट्टान और रानी मौड धरती · और देखें »

स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी

स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी (Stancomb-Wills Glacier) पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती क्षेत्र की एक बड़ी हिमानी (ग्लेशियर) है जिसकी हिमधारा पूर्वी वेडेल सागर में बह जाती है। यह प्रवाह पास के लिडन द्वीप से बिलकुल दक्षिण में है। स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी का सबसे पहचाने जाने वाल पेहलू इसकी "जीभ" है। स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी जिह्वा (Stancomb-Wills Glacier Tongue) कहलाने वाली यह हिम-आकृति २३० किमी लम्बी है। यह जिह्वा अंत में ३० किमी चौड़ी और बीच के कुछ स्थानों पर ५० किमी चौड़ी तक है। यदि जिह्वा की बर्फ़ की ऊँचाई मापी जाए तो यह आसपास की हिमचादर की बर्फ़ से लगभग १० मीटर ऊँची भी है, यानि जिह्वा आसानी से अलग देखी जा सकती है। वेडेल सागर पहुँचकर यह समुद्री बर्फ़ तक जाती है। .

नई!!: रीज़र-लार्सन हिमचट्टान और स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी · और देखें »

हिमचट्टान

हिमचट्टान (ice shelf) बर्फ़ का एक तैरता हुआ तख़्ता होता है जो किसी हिमानी (ग्लेशियर) या हिमचादर के ज़मीन से समुद्र की सतह पर बह जाने से बन जाता है। हिमचट्टाने केवल अंटार्कटिका, ग्रीनलैण्ड और कनाडा में मिलती हैं। हिमचट्टानों की मोटाई १०० से १००० मीटर तक की होती है। पृथ्वी के ठंडे समुद्री क्षेत्रों पर (जैसे कि आर्कटिक महासागर में) स्वयं भी बर्फ़ बनती है लेकिन इसकी मोटाई लेवल ३ मीटर तक की होती है। जब साधारण बर्फ़ पानी पर तैरती है तो उसका एक-सातवाँ (१/७) हिस्सा पानी के ऊपर होता है, लेकिन हिमानियों की बर्फ़ साधारण बर्फ़ से अधिक घनी होने के कारण हिमचट्टानों का केवल एक-नौवाँ (१/९) भाग ही पानी से ऊपर होता है। .

नई!!: रीज़र-लार्सन हिमचट्टान और हिमचट्टान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »