लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रिगोरी रास्पुतिन

सूची ग्रिगोरी रास्पुतिन

ग्रिगोरी रास्पुतिन (p) एक रूसी किसान, एक अनुभवी यात्री, एक रहस्यवादी आस्था चिकित्सक, और रूसी साम्राज्य के अंतिम त्सार, निकोलस द्वितीय के परिवार के एक विश्वसनीय मित्र थे। वे सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्रभावशाली व्यक्ति बन गएँ, ख़ासकर अगस्त १९१५ के पश्चात्, जब निकोलस ने प्रथम विश्व युद्ध में युद्धरत सेना की कमान संभाली। असंख्य आध्यात्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर त्सार की पत्नी Alexandra Feodorovna को सलाह देते हुयें, रास्पुतिन रूसी राष्ट्रवादियों, उदारवादियों और अभिजातों के लिए एक आसान बलि का बकरा बन गएँ। रास्पुतिन के जीवन और उनका कमज़ोर इच्छाशक्ति वाले त्सार और हठी त्सारिना पर कितना प्रभाव था, इन बातों को लेकर बहुत अनिश्चितता हैं। वर्णन अक्सर संदिग्ध संस्मरणों, अफ़वाहों और किंवदंती पर आधारित हैं। भले उनके प्रभाव और स्तर की अतिशयोक्ति हुई हो — रास्पुतिन शक्ति, ऐयाशी और हवस का समानार्थी बन गएँ — उनकी उपस्थिति ने शाही दम्पति की बढ़ती अलोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई। रास्पुतिन की हत्या राजतन्त्रवादियों द्वारा हुई, जिन्हें शाही परिवार पर रास्पुतिन के असर को ख़त्म कर, त्सारवाद को बचाने की उम्मीद थी। आचार्य रास्पुतिन .

6 संबंधों: त्सार, त्सारवादी एकतन्त्र, निकोलस द्वितीय, रहस्यवाद, रूसी साम्राज्य, सेंट पीटर्सबर्ग

त्सार

रूस पर सन् १६८२-१७२५ के काल में शासन करने वाला त्सार पीटर महान त्सार या ज़ार (रूसी: царь; युक्रेनियाई: цар; अंग्रेज़ी: czar या tsar) रूस और कई अन्य स्लाव संस्कृतियों में सम्राट या राजा के लिए शब्द है। रानियों और महारानियों को त्सारीना या ज़ारीना कहा जाता है। रूसी साम्राज्य में भी महाराजा को 'त्सार' की उपाधि से ही जाना जाता था। यह मूल रूप से लातिनी भाषा के 'सीज़र' (caesar) शब्द से उत्पन्न हुआ है।, Geoffrey Hosking, Harvard University Press, 1997, ISBN 978-0-674-78119-1,...

नई!!: ग्रिगोरी रास्पुतिन और त्सार · और देखें »

त्सारवादी एकतन्त्र

त्सारवादी एकतन्त्र (царское самодержавие, प्रतिलिपि. tsarskoye samoderzhaviye) का सन्दर्भ एकतन्त्र (फिर पूर्ण राजतन्त्र) के एक प्रकार से है, जो मॉस्को की ग्रैंड डची के लिए विशिष्ट था व जो बाद में रूस का त्सारराज्य और रूसी साम्राज्य बन गया। इस में, सारी शक्ति और सम्पत्ति त्सार द्वारा नियन्त्रित और (वितरित) होती हैं। इन त्सारों के पास संवैधानिक राजाओं से अधिक शक्ति थी, जो आम तौर पर विधि द्वारा रहते हैं और वैधानिक प्राधिकार द्वारा प्रतिसंतुलित होते हैं; धार्मिक मुद्दों पर भी पश्चमी राजाओं की तुलना में इन त्सारों के पास अधिक प्राधिकार था। रूस में, त्सारवादी एकतन्त्र की शुरुआत रूस के इवान तृतीय (1440−1505) के काल में हुई और १९१७ की रूसी क्रान्ति के बाद उसे ख़त्म कर दिया गया। Category:राजतन्त्र Category:रूस का राजनीतिक इतिहास Category:Muscovy की राजनीति Category:रूसी साम्राज्य की राजनीति Category:रूसी साम्राज्य का समाज.

नई!!: ग्रिगोरी रास्पुतिन और त्सारवादी एकतन्त्र · और देखें »

निकोलस द्वितीय

निकोलस द्वितीय् निकोलस द्वितीय (रूसी: Николай II, Николай Александрович Романов, tr. Nikolai II, Nikolai Alexandrovich Romanov Nicholas II; 18 मई 1868 – 17 जुलाई 1918) रूस का अन्तिम सम्राट (ज़ार), फिनलैण्ड का ग्रैण्ड ड्यूक तथा पोलैण्ड का राजा था। उसकी औपचारिक लघु उपाधि थी: निकोलस द्वितीय, सम्पूर्ण रूस का सम्राट तथा आटोक्रैट। रूसी आर्थोडोक्स चर्च उसे करुणाधारी सन्त निकोलस कहता है। .

नई!!: ग्रिगोरी रास्पुतिन और निकोलस द्वितीय · और देखें »

रहस्यवाद

रहस्यवाद वह भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिसमें कोई व्यक्ति या रचनाकर उस अलौकिक, परम, अव्यक्त सत्ता से अपने प्रेम को प्रकट करता है; वह उस अलौकिक तत्व में डूब जाना चाहता है | और जव वह व्यक्ति इस चरम आनंद की अनुभूति करता है|तो उसको वाह्य जगत में व्यक्त करने में उसे अत्यंत कठिनाई होती है | लौकिक भाषा, वस्तुएं उस आनंद को व्यक्त नहीं कर सकती.

नई!!: ग्रिगोरी रास्पुतिन और रहस्यवाद · और देखें »

रूसी साम्राज्य

सन् १८६६ में रूसी साम्राज्य (हरे रंग में) रूसी साम्राज्य (रूसी: Российская Империя, रोसिस्काया इम्पेरिया) सन् १७२१ से १९१७ तक की रूसी क्रांति तक अस्तित्व में रहने वाला एक साम्राज्य था। रूसी साम्राज्य से पहले रूस में रूसी त्सार-राज्य था और उसके बाद बहुत कम अवधि के लिए रूसी गणतंत्र चला और उसके उपरान्त सोवियत संघ स्थापित हुआ। रूसी साम्राज्य दुनिया के सब से बड़े साम्राज्यों में से एक था और केवल मंगोल और ब्रिटिश साम्राज्य ही क्षेत्रफल में उस से बड़े रहे हैं। सन् १८६६ में रूसी साम्राज्य पूर्वी यूरोप से लेकर सुदूर पूर्व एशिया तक और फिर समुद्र के पार उत्तर अमेरिका के कुछ इलाक़ों पर विस्तृत था। १८९७ में सामराज्य की जनसँख्या १२.५६ करोड़ थी।, Jane Burbank, David L. Ransel, Indiana University Press, 1998, ISBN 978-0-253-21241-2,...

नई!!: ग्रिगोरी रास्पुतिन और रूसी साम्राज्य · और देखें »

सेंट पीटर्सबर्ग

पीटर महान की कांस्य प्रतिमा सेंट पीटर्सबर्ग नेवा नदीके तट पर स्थित रूस का एक प्रसिद्ध नगर है। यह रूसी साम्राज्य की पूर्व राजधानी थी। सोवियत संघ के समय में इसका नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया था जिसे सोवियत संघ के पतन के बाद पुन: बदलकर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया है। .

नई!!: ग्रिगोरी रास्पुतिन और सेंट पीटर्सबर्ग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रास्पुतिन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »