लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राम नाथ काक

सूची राम नाथ काक

राम नाथ काक (१९१७-१९९३) श्रीनगर में जन्मे। उनकी जीवनी Autumn Leaves: Kashmiri Reminiscences को बहुत ख्याति मिली। ब्रिटिश लेखिका ताया ज़िंकिन के अनुसार यह आधुनिक कश्मीर पर एक विशिष्ट, सम्मोहित करने वाली किताब है। इतिहासकार रवीन्द्र कुमार के अनुसार यह कश्मीर के दुःखद दौर का शक्तिशाली विवरण देता है। उनका विवाह सरोजिनी काक से हुआ। इनके बच्चे अविनाश, सुभाष, शक्ति, जयश्री और नीरज प्रमुख लेखक अथवा वैज्ञानिक हुए। .

6 संबंधों: शक्ति काक, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, सरोजिनी काक, सुभाष काक, जयश्री ओडिन, अविनाश काक

शक्ति काक

शक्ति काक (जन्म: 1950) दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर है। इससे पहले वह जामिया हमदर्द और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में थीं। उनकी शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई। उनका शोध विकास के क्षेत्र में रहा है। उन्होने बाल-श्रम, स्त्रियों की बराबरी, आर्थिक इतिहास और भारत में गरीबी पर भी शोध किया है। .

नई!!: राम नाथ काक और शक्ति काक · और देखें »

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त की राजधानी है। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। श्रीनगर एक ओर जहां डल झील के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी ओर विभिन्न मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा श्रीनगर विशेष रूप से झीलों और हाऊसबोट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा श्रीनगर परम्परागत कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। श्रीनगर का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि इस जगह की स्थापना प्रवरसेन द्वितीय ने 2,000 वर्ष पूर्व की थी। इस जिले के चारों ओर पांच अन्य जिले स्थित है। श्रीनगर जिला कारगिल के उत्तर, पुलवामा के दक्षिण, बुद्धगम के उत्तर-पश्चिम के बगल में स्थित है। श्रीनगर जम्मू और कश्मीर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। ये शहर और उसके आस-पार के क्षेत्र एक ज़माने में दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल माने जाते थे -- जैसे डल झील, शालिमार और निशात बाग़, गुलमर्ग, पहलग़ाम, चश्माशाही, आदि। यहाँ हिन्दी सिनेमा की कई फ़िल्मों की शूटिंग हुआ करती थी। श्रीनगर की हज़रत बल मस्जिद में माना जाता है कि वहाँ हजरत मुहम्मद की दाढ़ी का एक बाल रखा है। श्रीनगर में ही शंकराचार्य पर्वत है जहाँ विख्यात हिन्दू धर्मसुधारक और अद्वैत वेदान्त के प्रतिपादक आदि शंकराचार्य सर्वज्ञानपीठ के आसन पर विराजमान हुए थे। डल झील और झेलम नदी (संस्कृत: वितस्ता, कश्मीरी: व्यथ) में आने जाने, घूमने और बाज़ार और ख़रीददारी का ज़रिया ख़ास तौर पर शिकारा नाम की नावें हैं। कमल के फूलों से सजी रहने वाली डल झील पर कई ख़ूबसूरत नावों पर तैरते घर भी हैं जिनको हाउसबोट कहा जाता है। इतिहासकार मानते हैं कि श्रीनगर मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बसाया गया था। डल झील में एक शिकारा श्रीनगर से कुछ दूर एक बहुत पुराना मार्तण्ड (सूर्य) मन्दिर है। कुछ और दूर अनन्तनाग ज़िले में शिव को समर्पित अमरनाथ की गुफ़ा है जहाँ हज़ारों तीर्थयात्री जाते हैं। श्रीनगर से तीस किलोमीटर दूर मुस्लिम सूफ़ी संत शेख़ नूरुद्दिन वली की दरगाह चरार-ए-शरीफ़ है, जिसे कुछ वर्ष पहले इस्लामी आतंकवादियों ने ही जला दिया था, पर बाद में इसकी वापिस मरम्मत हुई। .

नई!!: राम नाथ काक और श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर · और देखें »

सरोजिनी काक

सरोजिनी काक (१९२९ -२०१२) श्रीनगर, कश्मीर में जन्मी। उनकी कविता का संग्रह "नगर और वैराग्य" (२००४) बहुत चर्चित रहा। इन्हें कश्मीर की एक प्रमुख कवियित्री माना जाता है। .

नई!!: राम नाथ काक और सरोजिनी काक · और देखें »

सुभाष काक

सुभाष काक सुभाष काक (जन्म 26 मार्च 1947) प्रमुख भारतीय-अमेरिकी कवि, दार्शनिक और वैज्ञानिक हैं। वे अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रान्त में संगणक विज्ञान के प्रोफेसर हैं। उनके कई ग्रन्थ वेद, कला और इतिहास पर भी प्रकाशित हुए हैं। उनका जन्म श्रीनगर, कश्मीर में राम नाथ काक और सरोजिनी काक के यहाँ हुआ। उनकी शिक्षा कश्मीर और दिल्ली में हुई। .

नई!!: राम नाथ काक और सुभाष काक · और देखें »

जयश्री ओडिन

जयश्री काक ओडिन एक कश्मीरी लेखिका है जो अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। उनका शोध शैव दर्शन और कश्मीर की कवियित्री लल्लेश्वरी पर हुआ है। उन्होंने कश्मीर की सूफी ऋषि परम्परा पर भी लिखा है और नन्द ऋषि की कविताओं का अनुवाद किया है। उन्होंने टेक्नालिजी और समाज पर भी शोध किया है। .

नई!!: राम नाथ काक और जयश्री ओडिन · और देखें »

अविनाश काक

अविनाश काक (उर्फ अवि काक, जन्म: 1944) का जन्म श्रीनगर, कश्मीर में हुआ। वह में विद्युत एवं संगणक अभियांत्रिकी के एक प्रोफेसर है, जिन्होंने सूचना संसाधन के कई अलग अलग पहलुओं पर अग्रणी अनुसंधान किया है। उन्होंने संगणन शास्त्र पर भी कई ग्रन्थ लिखे हैं। .

नई!!: राम नाथ काक और अविनाश काक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »