लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजस्थान में महिला शक्ति

सूची राजस्थान में महिला शक्ति

राजस्थान में प्रथम- - *प्रतिभा पाटील (पहली महिला राज्यपाल और फिर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति) - *वसुंधरा राजे (पहली महिला मुख्यमंत्री)राजस्थान कि प्रथम महिला राज्य मानवाअधिकार अध्यझ - कान्ता भटनागर - *कमला बेनीवाल (पहली महिला मंत्री और बाद में उप-मुख्यमंत्री/ गुजरात की राज्यपाल | वर्तमान में मिजोरम की राज्यपाल - * डॉ॰गिरिजा व्यास (राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली राजस्थानी अध्यक्ष) - *सुमित्रा सिंह (प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष) - *यशोदा देवी (राजस्थान की पहली महिला विधायक) - *नगेन्द्र बाला(देश की पहली जिला प्रमुख) - *अरुणा राय (मेग्सेसे पुरस्कार विजेता पहली राजस्थानी महिला) - *ओत्तिमा बोर्दिया (राजस्थान की पहली महिला जिला कलेक्टर) - *कुशल सिंह (पहली महिला मुख्य सचिव) - *कांता खतूरिया (राज्य महिला आयोग की पहली अध्यक्ष) श्रेणी:हिन्द की बेटियाँ श्रेणी:राजस्थान के लोग श्रेणी:भारतीय महिलाएँ.

6 संबंधों: प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, यशोदा देवी, सुमित्रा सिंह, वसुन्धरा राजे सिंधिया, कमला बेनीवाल, अरुणा राय

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (जन्म १९ दिसंबर १९३४) स्वतन्त्र भारत के ६० साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति तथा क्रमानुसार १२वीं राष्ट्रपति रही हैं। राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज़्यादा मतों से हराया था। प्रतिभा पाटिल को ६,३८,११६ मूल्य के मत मिले, जबकि भैरोंसिंह शेखावत को ३,३१,३०६ मत मिले। उन्होंने २५ जुलाई २०१२ को संसद के सेण्ट्रल हॉल में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को अपना कार्यभार सौंपते हुए राष्ट्रपति भवन से विदा ली। .

नई!!: राजस्थान में महिला शक्ति और प्रतिभा देवीसिंह पाटिल · और देखें »

यशोदा देवी

यशोदा देवी,भारत के उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सभा में विधायक रहीं। 1952 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के 297 - बॉसगॉव (दक्षिण पश्चिम) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: राजस्थान में महिला शक्ति और यशोदा देवी · और देखें »

सुमित्रा सिंह

सुमित्रा सिंह (जन्म: 3 मई 1930) राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्षा है। वो भारतीय जनता पार्टी की नेत्री है। वे वर्ष 1957 में पिलानी से अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं। उसके बाद वह सन् 1962 से लगातार चार बार झुन्झुनू से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। वर्ष 1985 में इंडियन नेशनल लोकदल सन् 1990 में जनता दल प्रत्याशी के रूप में फिर पिलानी से तथा वर्ष 1998 में निर्दलीय एवं वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर झुन्झुनू से विधायक बनकर अब तक नौ बार विधायक बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। वो 2004 में 12वीं विधानसभा की अध्यक्षा बनी। .

नई!!: राजस्थान में महिला शक्ति और सुमित्रा सिंह · और देखें »

वसुन्धरा राजे सिंधिया

वसुन्धरा राजे सिंधिया भारत के राज्य राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। .

नई!!: राजस्थान में महिला शक्ति और वसुन्धरा राजे सिंधिया · और देखें »

कमला बेनीवाल

कमला बेनीवाल (जन्‍म: 12 जनवरी 1927) मिज़ोरम की वर्तमान राज्‍यपाल हैं। ये त्रिपुरा और गुजरात की पूर्व राज्‍यपाल रह चुकी हैं और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की सबसे वरिष्‍ठ राजनेता हैं। ये लंबे समय तक राजस्‍थान कांग्रेस राज्‍य सरकार में कई महत्‍वपूर्ण मंत्री पद संभाल चुकी हैं। .

नई!!: राजस्थान में महिला शक्ति और कमला बेनीवाल · और देखें »

अरुणा राय

अरुणा राय भारत की एक राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होने सन् १९६८ से १९७५ तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य किया। उनके योगदान के लिये उन्हें मैगससे पुरस्कार एवं मेवाड़ सेवाश्री आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वे राजस्थान के निर्धन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये किये गये प्रयास के लिये विशेष रूप से जानी जातीं हैं। भारत में सूचना का अधिकार लागू करने के लिये उनके प्रयत्न एवं योगदान उल्लेखनीय हैं। वे मेवाड़ के राजसमन्द जिले में स्थित देवडूंगरी गांव से सम्पूर्ण देश में संचालित मजदूर किसान शक्ति संगठन की संस्थापिका एवं अध्यक्ष भी हैं। .

नई!!: राजस्थान में महिला शक्ति और अरुणा राय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »