लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजभवन

सूची राजभवन

राजभवन भारत के राज्यों के राज्यपालों के आधिकारिक आवास को कहते हैं। भारत के सभी २८ राज्यों के अपने-अपने राजभवन हैं और यह राज्य की राजधानियों में स्थित हैं। सभी राज्यों का प्रत्येक का एक राजभवन है केवल पाँच राज्यों को छोड़कर और यह राज्य हैं: जम्मू और कश्मीर (दो), तमिल नाडु (दो), पश्चिम बंगाल (दो), मध्य प्रदेश (दो) और महाराष्ट्र (चार)। भारतीय राज्यों के राजभवन इस प्रकार हैं.

42 संबंधों: तमिल नाडु, पश्चिम बंगाल, भारत, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजभवन (झारखण्ड), राजभवन (तमिल नाडु), ऊटी, राजभवन (तमिल नाडु), चेन्नई, राजभवन (त्रिपुरा), राजभवन (नागालैण्ड), राजभवन (पश्चिम बंगाल), दार्जिलिंग, राजभवन (पश्चिम बंगाल), कोलकाता, राजभवन (पंजाब), राजभवन (बिहार), राजभवन (भोपाल), राजभवन (मणिपुर), राजभवन (महाराष्ट्र), नागपुर, राजभवन (महाराष्ट्र), पुणे, राजभवन (महाराष्ट्र), महाबलेश्वर, राजभवन (महाराष्ट्र), मुम्बई, राजभवन (मिज़ोरम), राजभवन (मेघालय), राजभवन (राजस्थान), राजभवन (सिक्किम), राजभवन (हरियाणा), राजभवन (हिमाचल प्रदेश), राजभवन (जम्मू और कश्मीर), श्रीनगर, राजभवन (जम्मू और कश्मीर), जम्मू, राजभवन (गुजरात), राजभवन (गोआ), राजभवन (ओडिशा), राजभवन (आन्ध्र प्रदेश), राजभवन (कर्णाटक), राजभवन (केरल), राजभवन (अरुणाचल प्रदेश), राजभवन (असम), राजभवन (उत्तर प्रदेश), राजभवन (उत्तराखण्ड), राजभवन (छत्तीसगढ़), राज्यपाल, जम्मू और कश्मीर

तमिल नाडु

तमिल नाडु (तमिल:, तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिल नाडु के वर्तमान मुख्यमन्त्री एडाप्पडी  पलानिस्वामी  और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। .

नई!!: राजभवन और तमिल नाडु · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: राजभवन और पश्चिम बंगाल · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: राजभवन और भारत · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: राजभवन और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: राजभवन और मध्य प्रदेश · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: राजभवन और महाराष्ट्र · और देखें »

राजभवन (झारखण्ड)

राजभवन रांची भारत के झारखण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी राँची में स्थित है। द्रौपदी मुर्मू यहाँ की वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (झारखण्ड) · और देखें »

राजभवन (तमिल नाडु), ऊटी

ऊटी स्थित तमिल नाडु का राजभवन। राजभवन ऊटी भारत के तमिल नाडु राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक ग्रीष्मकालीन आवास है। यह तमिल नाडु के हिल स्टेशन ऊटी में स्थित है। के. रोसइया यहाँ के वर्तमान राज्यपाल हैं जिन्होंने ३१ अगस्त २०११ को पदभार ग्रहण किया था। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (तमिल नाडु), ऊटी · और देखें »

राजभवन (तमिल नाडु), चेन्नई

चन्नई स्थित तमिल नाडु का राजभवन। राजभवन चेन्नई भारत के तमिल नाडु राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी चेन्नई में स्थित है। के. रोसइया यहाँ के वर्तमान राज्यपाल हैं जिन्होंने ३१ अगस्त २०११ को पदभार ग्रहण किया था। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (तमिल नाडु), चेन्नई · और देखें »

राजभवन (त्रिपुरा)

अगरतला स्थित त्रिपुरा का राजभवन। राजभवन अगरतला भारत के त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी अगरतला में स्थित है। डी. यशवन्तराव पाटिल त्रिपुरा के वर्तनाम राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (त्रिपुरा) · और देखें »

राजभवन (नागालैण्ड)

राजभवन कोहिमा भारत के नागालैण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी कोहिमा में स्थित है और निखिल कुमार यहाँ के वर्तमान राज्यपाल हैं जिन्होंने १५ अक्टूबर २००९ को राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (नागालैण्ड) · और देखें »

राजभवन (पश्चिम बंगाल), दार्जिलिंग

राजभवन दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल का ग्रीष्मकालीन आधिकारिक आवास है। यह राज्य के दार्जिलिंग नामक नगर में स्थित है। मयंकोटे केलथ नारायणन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (पश्चिम बंगाल), दार्जिलिंग · और देखें »

राजभवन (पश्चिम बंगाल), कोलकाता

राजभवन कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी कोलकाता में स्थित है। मयंकोटे केलथ नारायणन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (पश्चिम बंगाल), कोलकाता · और देखें »

राजभवन (पंजाब)

राजभवन चण्डीगढ़ भारत के पंजाब राज्य के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक का आधिकारिक आवास है। १९८५ से पंजाब के राज्यपाल ने चण्डीगढ़ के प्रशासक की भी भूमिका निभाई है। यह राज्य की साझा राजधानी (हरियाणा के साथ) चण्डीगढ़ में स्थित है। पंजाब के वर्तमान राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल हैं जो २२ जनवरी २०१० को राज्यपाल और चण्डीगढ़ प्रशासक नियुक्त हुए थे। देशबन्धु पंजाब के राज्यपाल का ग्रीष्मकालीन आवास हेमकुंज है जो शिमला के एक गाँव छाराब्रा में स्थित है। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (पंजाब) · और देखें »

राजभवन (बिहार)

राजभवन पटना भारत के बिहार राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी पटना में स्थित है। देवानन्द कोंवर राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (बिहार) · और देखें »

राजभवन (भोपाल)

राजभवन भोपाल भारत के मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित है। आनंदी बेन मध्य प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं जो ८ सितम्बर २०११ को राज्यपाल नियुक्त हुए थे। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (भोपाल) · और देखें »

राजभवन (मणिपुर)

राजभवन इम्फाल भारत के मणिपुर राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी इम्फाल में स्थित है। गुरबचन जगत राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (मणिपुर) · और देखें »

राजभवन (महाराष्ट्र), नागपुर

राजभवन नागपुर भारत के महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य के नागपुर नामक नगर में स्थित है। कतीकल शंकरनारायणन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं जो दूसरी बार ७ मई २०१२ को राज्यपाल नियुक्त हुए थे। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (महाराष्ट्र), नागपुर · और देखें »

राजभवन (महाराष्ट्र), पुणे

राजभवन पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य के पुणे नगर में स्थित है। कतीकल शंकरनारायणन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं जो दूसरी बार ७ मई २०१२ को राज्यपाल नियुक्त हुए थे। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (महाराष्ट्र), पुणे · और देखें »

राजभवन (महाराष्ट्र), महाबलेश्वर

राजभवन मुम्बई भारत के महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी मुम्बई में स्थित है। कतीकल शंकरनारायणन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं जो दूसरी बार ७ मई २०१२ को राज्यपाल नियुक्त हुए थे। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (महाराष्ट्र), महाबलेश्वर · और देखें »

राजभवन (महाराष्ट्र), मुम्बई

राजभवन मुम्बई भारत के महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी मुम्बई में स्थित है। कतीकल शंकरनारायणन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं जो दूसरी बार ७ मई २०१२ को राज्यपाल नियुक्त हुए थे। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (महाराष्ट्र), मुम्बई · और देखें »

राजभवन (मिज़ोरम)

राजभवन आइज़ोल भारत के मिज़ोरम राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी आइज़ोल में स्थित है। वक्कोम बी. पुरुषोथमन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं जो २ सितम्बर २०११ को राज्यपाल नियुक्त हुए थे। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (मिज़ोरम) · और देखें »

राजभवन (मेघालय)

राजभवन शिलॉंग भारत के मेघालय राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी शिलॉंग में स्थित है। रंजीत शेखर मूशाहारी राज्य की वर्तमान राज्यपाल हैं जो १ जुलाई २००८ को राज्यपाल नियुक्त हुए थे। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (मेघालय) · और देखें »

राजभवन (राजस्थान)

राजभवन जयपुर भारत के राजस्थान राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है। कल्याण सिँह राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (राजस्थान) · और देखें »

राजभवन (सिक्किम)

राजभवन गैंगटोक भारत के सिक्किम राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी गैंगटोक में स्थित है। बाल्मिकी प्रसाद सिंह राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (सिक्किम) · और देखें »

राजभवन (हरियाणा)

राजभवन चण्डीगढ़ भारत के हरियाणा राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी साझा राजधानी चण्डीगढ़ (पंजाब के साथ) में स्थित है। जगन्नाथ पहाड़िया राज्य की वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (हरियाणा) · और देखें »

राजभवन (हिमाचल प्रदेश)

राजभवन शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी शिमला में स्थित है। उर्मिला सिंह राज्य की वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (हिमाचल प्रदेश) · और देखें »

राजभवन (जम्मू और कश्मीर), श्रीनगर

राजभवन श्रीनगर भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल का अधिकारिक ग्रीष्मकालीन आवास है। यह राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में स्थित है। नरिन्दर नाथ वोहरा जम्मू और कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल हैं और उन्होंने २५ जून २००८ को राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (जम्मू और कश्मीर), श्रीनगर · और देखें »

राजभवन (जम्मू और कश्मीर), जम्मू

राजभवन जम्मू भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल का अधिकारिक शीतकालीन आवास है। यह राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में स्थित है। नरिन्दर नाथ वोहरा जम्मू और कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल हैं और उन्होंने २५ जून २००८ को राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (जम्मू और कश्मीर), जम्मू · और देखें »

राजभवन (गुजरात)

राजभवन गाँधीनगर भारत के गुजरात राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी गाँधीनगर में स्थित है। ओम प्रकाश कोहली गुजरात के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (गुजरात) · और देखें »

राजभवन (गोआ)

राजभवन (गोआ) भारत के गोवा राज्य के राज्यपाल का अधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी पणजी में स्थित है। भारत वीर वांचू गोवा के वर्तमान राज्यपाल हैं और उन्होंने ५ मई २०१२ को राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (गोआ) · और देखें »

राजभवन (ओडिशा)

राजभवन भुवनेश्वर भारत के ओडिशा राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। मुरलीधर चन्द्रकान्त भण्डारे ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल हैं। ओडिशा में एतिहासिक रूप से तीन राजभवन रहे हैं: पुरी में ग्रीष्मकालीन रेज़ॉर्ट, कटक का लाल बाग महल और भुवनेश्वर का मुख्य राजभवन। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (ओडिशा) · और देखें »

राजभवन (आन्ध्र प्रदेश)

राजभवन हैदराबाद भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक निवास है। यह राज्य की राजधानी हैदराबाद के सोमजीगुदा नामक इलाके में स्थित है। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (आन्ध्र प्रदेश) · और देखें »

राजभवन (कर्णाटक)

राजभवन बंगलौर भारत के कर्णाटक राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी बंगलौर में स्थित है। हन्सराज भारद्वाज कर्णाटक के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (कर्णाटक) · और देखें »

राजभवन (केरल)

राजभवन त्रिवेन्द्रम भारत के केरल राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी त्रिवेन्द्रम में स्थित है। ऍच. आर. भारद्वाज केरल के वर्तमान राज्यपाल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (केरल) · और देखें »

राजभवन (अरुणाचल प्रदेश)

राजभवन ईटानगर भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी ईटानगर में स्थित है। अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल ज्योति प्रसाद खोवा हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (अरुणाचल प्रदेश) · और देखें »

राजभवन (असम)

राजभवन गुवाहाटी भारत के असम राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी गुवाहाटी में स्थित है। असम के वर्तमान राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (असम) · और देखें »

राजभवन (उत्तर प्रदेश)

राजभवन लखनऊ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी लखनऊ में स्थित है। राम नाईक उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं। उत्तर प्रदेश का लखनऊ स्थित राजभवन लगभग २०० वर्ष पुराना है। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (उत्तर प्रदेश) · और देखें »

राजभवन (उत्तराखण्ड)

देहरादून स्थित उत्तराखण्ड का राजभवन। राजभवन देहरादून भारत के उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक निवास है। यह राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। उत्तराखण्ड के वर्तमान राज्यपाल कृष्णकांत पॉल हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (उत्तराखण्ड) · और देखें »

राजभवन (छत्तीसगढ़)

राजभवन रायपुर भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी रायपुर में स्थित है। छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपाल बलराम दास जी टन्डन हैं। .

नई!!: राजभवन और राजभवन (छत्तीसगढ़) · और देखें »

राज्यपाल

राज्यपाल या गवर्नर (अंग्रेज़ी: governor) शासन करने वाले ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो किसी देश के शासक के अधीन हो और उस देश के किसी भाग पर शासन कर रहा हो। संघीय देशों में संघ के राज्यों पर शासन कने वाले व्यक्तियों को अक्सर राज्यपाल का ख़िताब दिया जाता है। कुछ संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे गणतंत्रों में राज्यपाल सीधे उस राज्य की जनता द्वारा चुने जाते हैं और वह उस राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक अध्यक्ष होते हैं, जबकि भारत जैसे संसदीय गणतंत्रों में अक्सर राज्यपाल केन्द्रीय सरकार या शासक नियुक्त करती है और वह नाम मात्र का अध्यक्ष होता है (वास्तव में राज्य सरकार को चुना हुआ मुख्य मंत्री चलाता है, जो औपचारिक रूप से राज्यपाल के नीचे बतलाया जाता है)।, Nancy Harris, Heinemann-Raintree Classroom, 2007, ISBN 978-1-4034-9514-3,...

नई!!: राजभवन और राज्यपाल · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: राजभवन और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »