लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रवीश कुमार

सूची रवीश कुमार

रवीश कुमार (जन्म ५ दिसेम्बर १९७४) एक भारतीय टीवी एंकर, लेखक और पत्रकार हैं, जो भारतीय राजनीति और समाज से संबंधित विषयों को मुखरता के साथ जनता के सामने रखते हैं। रवीश एनडीटीवी समाचार नेटवर्क के हिंदी समाचार चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' में वरिष्ठ कार्यकारी संपादक है, और चैनल के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे 'हम लोग' और 'रवीश की रिपोर्ट' के होस्ट रहे हैं। रवीश कुमार का प्राइम टाइम शो वर्तमान में काफी लोकप्रिय है। २०१६ में "द इंडियन एक्सप्रेस" ने अपनी '१०० सबसे प्रभावशाली भारतीयों' की सूची में उन्हें भी शामिल किया था। .

13 संबंधों: एनडीटीवी इंडिया, द इंडियन एक्सप्रेस, दिल्ली विश्‍वविद्यालय, निस्तुला हेब्बार, पूर्वी चंपारण, बरखा दत्त, बिहार, भारतीय जन संचार संस्थान, मोतिहारी, रामनाथ गोयनका, राजदीप सरदेसाई, गणेशशंकर विद्यार्थी, अर्णव गोस्वामी

एनडीटीवी इंडिया

एनडीटीवी इंडिया एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। en:NDTV India श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: रवीश कुमार और एनडीटीवी इंडिया · और देखें »

द इंडियन एक्सप्रेस

द इंडियन एक्सप्रेस की एक प्रति दि इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) भारत में प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है। .

नई!!: रवीश कुमार और द इंडियन एक्सप्रेस · और देखें »

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: रवीश कुमार और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

निस्तुला हेब्बार

निस्तुला हेब्बार एक भारतीय पत्रकार और संपादक-राजनीति है जो द हिन्दू के राष्ट्रीय ब्यूरो में है। निस्तुला ने पहले द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया और द इकोनॉमिक टाइम्स के लिए काम किया था। निस्तुला नई दिल्ली में द फाइनेंशियल एक्सप्रेस के वरिष्ठ सहायक संपादक थे। डीएनए में करीब एक साल सीनियर स्पेशल करेस्पांडेंट के पद पर कार्यरत थी। वह एक मंगलोरियन ब्राह्मण है और उनका जन्म और दिल्ली में लाया गया था। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स), समाजशास्त्र (1993 से 1996) का अध्ययन किया, जिसमें जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्‍वविद्यालय शामिल थे। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से समाजशास्त्र में परास्नातक भी किया है। उनकी मां कुमुदाक्षी हेब्बार है और उनके पिता ए एस निस्तुला हैं। निस्तुला ने कार्तिकेय शर्मा से विवाह है, जो वायंस (टीवी चैनल) में पत्रकार हैं, जो ज़ी के एस्सेल समूह का हिस्सा हैं। निस्तुला हेब्बार ने 2012 में एक पल्प फिक्शन आधारित पुस्तक किस्स एंड टेल लिखी। यह पुस्तक एक राजनीतिक पत्रकार और नौकरशाह की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे दिल्ली में लुटियन के पावर सर्किट में सेट किया गया था। निस्तुला 2000 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। निस्तुला ने दो संपादित पुस्तकों- काबल्स एंड किंग्स (अदिती फडनीस द्वारा संपादित) और भारत में मुसलमानों के जीवन (अब्दुल शबन द्वारा संपादित) में योगदान दिया है। .

नई!!: रवीश कुमार और निस्तुला हेब्बार · और देखें »

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण बिहार के तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है। चंपारण को विभाजित कर 1971 में बनाए गए पूर्वी चंपारण का मुख्यालय मोतिहारी है। चंपारण का नाम चंपा + अरण्य से बना है जिसका अर्थ होता है- चम्‍पा के पेड़ों से आच्‍छादित जंगल। पूर्वी चम्‍पारण के उत्‍तर में एक ओर जहाँ नेपाल तथा दक्षिण में मुजफ्फरपुर स्थित है, वहीं दूसरी ओर इसके पूर्व में शिवहर और सीतामढ़ी तथा पश्चिम में पश्चिमी चम्‍पारण जिला है। .

नई!!: रवीश कुमार और पूर्वी चंपारण · और देखें »

बरखा दत्त

बरखा दत्त (जन्म: १८ दिसंबर, १९७१) एक भारतीय टीवी पत्रकार हैं। .

नई!!: रवीश कुमार और बरखा दत्त · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: रवीश कुमार और बिहार · और देखें »

भारतीय जन संचार संस्थान

भारत के जाने माने, सुप्रसिद्ध संस्थावो मैं एक। भारतीय जन संचार संस्थान (Indian Institute of Mass Communication) भारत का प्रमुख मीडिया स्कूल है, जिसे भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। यह एक स्वायत्तशासी संस्थान है। भारत में जन संचार के प्रशिक्षण, अध्ययन और अनुसंधान के लिए यह एक अग्रणी संंस्थान है। इसकी स्थापना 17 अगस्त 1965 को यूनेस्को की सहायता से हुई थी। इसका उद्घाटन तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने किया था। .

नई!!: रवीश कुमार और भारतीय जन संचार संस्थान · और देखें »

मोतिहारी

मोतीहारी बिहार राज्‍य के पूर्वी चंपारण जिले का मुख्‍यालय है। बिहार की राजधानी पटना से 170 किमी दूर पूर्वी चम्‍पारण बिल्‍कुल नेपाल की सीमा पर बसा है। इसे मोतिहारी के नाम से भी लोग जानते है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इस जिले को काफी महत्‍वपूर्ण माना जाता है। किसी समय में चम्‍पारण, राजा जनक के मिथिला राज्य का अभिन्‍न भाग था। स्‍वतंत्रता संग्राम में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्‍मा गांधी ने तो अपने राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत यही से की थी। पर्यटन की दृष्टि यहां सीताकुंड, अरेराज, केसरिया, चंडी स्‍थान जैसे जगह घूमने लायक है। .

नई!!: रवीश कुमार और मोतिहारी · और देखें »

रामनाथ गोयनका

रामनाथ गोयनका (३ अप्रैल, १९०४- ५ अक्टूबर, १९९१) भारत के मिडीया दिग्गज एवं पक्के राष्ट्रवादी थे। १९४२ के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वयंभू सिपहसालार थे। इन्दिरा गांधी द्वारा लगाये गये आपातकाल का जमकर विरोध किया था। 2000 में इंडिया टुडे पत्रिका ने उन्हें अपने भारत को बनाने वाले 100 लोग की सूची में रखा। .

नई!!: रवीश कुमार और रामनाथ गोयनका · और देखें »

राजदीप सरदेसाई

राजदीप सरदेसाई (राजदीप सरदेसाई) (जन्म 24 मई 1965) एक भारतीय पत्रकार, राजनीतिक टीकाकार एवं समाचार प्रस्तुतकर्ता हैं। .

नई!!: रवीश कुमार और राजदीप सरदेसाई · और देखें »

गणेशशंकर विद्यार्थी

गणेशशंकर विद्यार्थी गणेशशंकर 'विद्यार्थी' (1890 - 25 मार्च 1931), हिन्दी के पत्रकार एवं भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता थे। .

नई!!: रवीश कुमार और गणेशशंकर विद्यार्थी · और देखें »

अर्णव गोस्वामी

अर्णव गोस्वामी एक भारतीय पत्रकार हैं। वह "टाइम्स नाउ" नामक समाचार चैनल के एन्कर और मुख्य सम्पादक हैं। द न्यूज़ आवर, नामक सीधा प्रसारण होने वाले वाद-विवाद को वह एंकरिंग करते हैं, जो रविवार और शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन रात ९ बजे आता है। वह एक विशेष टीवी कार्यक्रम की मेजबानी करते हैं जिस का नाम है 'फ्रेन्क्ली स्पीकिंग विद अरनब', जिस में प्रख्यात लोग शामिल होते हैं। उनको बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं। अपनी पत्रकार क्षमताओं के लिये उन्होने बहुत सारी पुस्तकें भी लिखी हैं जैसे: कोमपेटीबल टेरिरिज़म, द लीगल चेलेनज आदि। .

नई!!: रवीश कुमार और अर्णव गोस्वामी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रविश कुमार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »