लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

येलेना कोंडकोवा

सूची येलेना कोंडकोवा

येलेना व्लादिमीरोवन्ना कोंडकोवा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली तीसरी सोवियत-रूसी महिला अंतरिक्ष यात्री थी जिन्होंने अंतरिक्ष में लंबी अवधि तक उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष में उनकी पहली यात्रा ४ अक्टूबर १९९४ को सोयुज टीएम -20 पर थी। और वह मीर स्पेस स्टेशन में पांच महीने रहने के बाद २२ मार्च १९९५ को पृथ्वी पर लौट आई। उनका जन्म ३० मार्च १९५७ को रूस के मॉस्को क्षेत्र में मितिशी में हुआ था।और उनका विवाह उनके ही कॉस्मोनाट साथी वैलेरी र्यूमिन से हुआ था। और उन्हें १९८९ में अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। कोंडाकोवा की दूसरी उड़ान मई १९९७ में मिशन एसटीएस -84 के दौरान संयुक्त राज्य अंतरिक्ष यान अटलांटिस पर एक मिशन विशेषज्ञ के रूप में हुई थी। वह अंतरिक्ष में जाने वाली आखिरी रूसी महिला थी, जो एलेना सेरवा की २५ सितंबर २०१४ को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की उड़ान के बाद ही अंतरिक्ष यात्रा कर पाई थी। १९९९ में अंतरिक्ष से रिटायर्ड होने के बाद कोंडाकोवा ने रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा में एक डिप्टी के रूप में काम किया और रूसी संघ के हीरो के सम्मान से सम्मानित भी हुई। .

1 संबंध: अंतरिक्ष

अंतरिक्ष

किसी ब्रह्माण्डीय पिण्ड, जैसे पृथ्वी, से दूर जो शून्य (void) होता है उसे अंतरिक्ष (Outer space) कहते हैं। यह पूर्णतः शून्य (empty) तो नहीं होता किन्तु अत्यधिक निर्वात वाला क्षेत्र होता है जिसमें कणों का घनत्व अति अल्प होता है। इसमें हाइड्रोजन एवं हिलियम का प्लाज्मा, विद्युतचुम्बकीय विकिरण, चुम्बकीय क्षेत्र तथा न्युट्रिनो होते हैं। सैद्धान्तिक रूप से इसमें 'डार्क मैटर' dark matter) और 'डार्क ऊर्जा' (dark energy) भी होती है। .

नई!!: येलेना कोंडकोवा और अंतरिक्ष · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »