लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

युग निर्माण योजना

सूची युग निर्माण योजना

युग निर्माण योजना नवनिर्माण की अभिनव योजना है, जिसकी संकल्पना पं॰ श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा मथुरा में आयोजित सन 1958 के सहस्रकुंडीय गायत्री महायज्ञ के समय की गई थी। व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज समाज निर्माण का लक्ष्य लेकर यह अभियान वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं॰ श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने सन 1962 में गायत्री तपोभूमि, मथुरा से आरंभ किया। स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन एवं सभ्य समाज की अभिनव रचना का लक्ष्य पूरा करने के लिए विगत कई दशकों से संचालित यह आंदोलन पूरे संसार में चलाया जा रहा है। नवनिर्माण का यह अभियान समय की एक अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण पुकार है। प्रत्येक विचारशील व्यक्ति के लिए यह योजना अपनाएं जाने योग्य है। व्यक्ति के परिवर्तन से ही समाज, विश्व एवं युग का परिवर्तन संभव है। इस धरती पर स्वर्गीय वातावरण का सृजन करने केलिए हमें जनमानस का स्तर बदलना होगा। .

4 संबंधों: देव संस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा, राम शर्मा, अखिल भारतीय गायत्री परिवार

देव संस्कृति विश्वविद्यालय

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में स्थित है। इस संस्थान की स्थापना गायत्री परिवार के पितृपुरुष पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा 11 अप्रैल 2002 में की गयी। .

नई!!: युग निर्माण योजना और देव संस्कृति विश्वविद्यालय · और देखें »

मथुरा

मथुरा उत्तरप्रदेश प्रान्त का एक जिला है। मथुरा एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। लंबे समय से मथुरा प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र रहा है। भारतीय धर्म,दर्शन कला एवं साहित्य के निर्माण तथा विकास में मथुरा का महत्त्वपूर्ण योगदान सदा से रहा है। आज भी महाकवि सूरदास, संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास, स्वामी दयानंद के गुरु स्वामी विरजानंद, कवि रसखान आदि महान आत्माओं से इस नगरी का नाम जुड़ा हुआ है। मथुरा को श्रीकृष्ण जन्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: युग निर्माण योजना और मथुरा · और देखें »

राम शर्मा

पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य (२० सितम्बर १९११ - ०२ जून १९९०) भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होने अखिल भारतीय गायत्री परिवार की स्थापना की। उनने अपना जीवन समाज की भलाई तथा सांस्कृतिक व चारित्रिक उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। उन्होने आधुनिक व प्राचीन विज्ञान व धर्म का समन्वय करके आध्यात्मिक नवचेतना को जगाने का कार्य किया ताकि वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना किया जा सके। उनका व्यक्तित्व एक साधु पुरुष, आध्यात्म विज्ञानी, योगी, दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक, लेखक, सुधारक, मनीषी व दृष्टा का समन्वित रूप था। .

नई!!: युग निर्माण योजना और राम शर्मा · और देखें »

अखिल भारतीय गायत्री परिवार

अखिल विश्व गायत्री परिवार एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है। इसके संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य थे। .

नई!!: युग निर्माण योजना और अखिल भारतीय गायत्री परिवार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »