लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

याप द्वीप

सूची याप द्वीप

याप (Yap) या वक़ाब (Waqab) प्रशांत महासागर में स्थित संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया नामक देश का एक प्रमुख द्वीप है। यह उस देश के याप राज्य का प्रमुख द्वीप भी है। याप द्वीप वास्तव में चार द्वीपों से बना है जो चारों एक ही मूँगे (कोरल) के रीफ़ (शैल-भित्ती) से घिरे हैं हालांकि इन सबके बीच कम गहराई का समुद्री जल है। यह चार द्वीप हैं - मर्बक़ (Marbaq), गगिल-तमिल (Gagil-Tamil), माप (Maap) और रुमुंग (Rumung)। भौगोलिक रूप से याप फ़िलिपीन सागर प्लेट के एक उभार पर टिका है और माइक्रोनेशिया के अन्य द्वीपों से अधिक ऊँचाई पर है। याप की संस्कृति भी अन्य द्वीपों से अधिक प्रभावशाली मानी जाती है। .

9 संबंधों: द्वीप, प्रशान्त महासागर, फ़िलिपीन सागर प्लेट, मूँगा (जीव), याप राज्य, शैल-भित्ति, संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया, संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया के राज्य, कैरोलाइन द्वीपसमूह

द्वीप

फीजी का एक लघु द्वीप एड्रियाटिक सागर का एक द्वीप समुई द्वीप, थाईलैंड संयुक्त राज्य के निचले सैरैनैक झील में एक द्वीप द्वीप स्थलखण्ड के एसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। .

नई!!: याप द्वीप और द्वीप · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: याप द्वीप और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़िलिपीन सागर प्लेट

border.

नई!!: याप द्वीप और फ़िलिपीन सागर प्लेट · और देखें »

मूँगा (जीव)

मूँगा (कोरल) शब्द के कई अर्थ हैं - अन्य अर्थों के लिए मूँगा का लेख देखें मूँगे के शरीर के अन्दर का दृश्य मूँगा, जिसे कोरल और मिरजान भी कहते हैं, एक प्रकार का नन्हा समुद्री जीव है जो लाखों-करोड़ों की संख्या में एक समूह में रहते हैं। मूँगे की बहुत सी क़िस्मों में, यह जीव अपने इर्द-गिर्द एक बहुत ही सख़्त शंख बना लेते है, जिसके अन्दर वह रहता है। जब ऐसे हजारों-लाखों नन्हे और बेहद सख़्त शंख एक दुसरे से चिपक कर समूह में बनते हैं, तो उस समूह की सख़्ती और स्पर्श लगभग पत्थर जैसा होता है। समुद्र में कई स्थानों पर मूंगे की बड़े क्षेत्र पर फैली हुई शृंखलाएं बन जाती हैं, जिन्हें रीफ़ कहा जाता है। किसी भी मूंगे के समूह में हर एक मूंगे और उसके शंख को वैज्ञानिक भाषा में "पॉलिप" कहते हैं। मूँगा गरम समुद्रों में ही उगता है और अलग-अलग रंगों में मिलता है। लाल और गुलाबी रंगों के मूँगे के क़ीमती पत्थर को पत्थर की ही तरह तराश और चमका कर ज़ेवरों में इस्तेमाल किया जाता है। इनके सब से लोकप्रिय रंग को भी मूँगा (रंग) कहा जाता है। मूँगे समुद्रतल में रहने वाले एक प्रकार के कृमि हैं जो खोलड़ी की तरह का घर बनाकर एक दूसरे से लगे हुए जमते चले जाते हैं। ये कृमि अचर (न चलने वाले) जीवों में हैं। ज्यों ज्यों इनकी वंशवृद्धि होती जाती है, त्यों त्यों इनका समूहपिंड थूहर के पेड़ के आकार में बढ़ता चला जाता है। सुमात्रा और जावा के आसपास प्रशांत महासागर में समुद्र के तल में ऐसे समूहपिंड हजारों मील तक खड़े मिलते हैं। इनकी वृद्धि बहुत जल्दी जल्दी होती है। इनके समूह एक दूसरे के ऊपर पटते चले जाते हैं जिससे समुद्र की सतह पर एक खासा टापू निकल आता है। ऐसे टापू प्रशांत महासागर में बहुत से हैं जो 'प्रवालद्वीप' कहलाते हैं। मूँगे की केवल गुरिया ही नहीं बनती; छड़ी, कुरसी आदि चीजें भी बनती हैं। आभूषण के रूप में मूँगे का व्यवहार भी मोती के समान बहुत दिनों से है। मोती और मूँगे का नाम प्रायः साथ साथ लिया जाता है। रत्नपरीक्षा की पुस्तकों में मूँगे का भी वर्णन रहता है। साधारणतः मूँगे का दाना जितना ही बड़ा होता है, उतना अधिक उसका मूल्य भी होता है। कवि लोग बहुत पुराने समय से ओठों की उपमा मूँगे से देते आए हैं। .

नई!!: याप द्वीप और मूँगा (जीव) · और देखें »

याप राज्य

याप राज्य (Yap State) प्रशांत महासागर में स्थित संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया नामक देश के चार राज्यों में से एक राज्य है। इसका मुख्य भाग याप द्वीप है, जिसके ऊपर राज्य का नाम भी रखा गया है। .

नई!!: याप द्वीप और याप राज्य · और देखें »

शैल-भित्ति

एक द्वीप के चारों ओर एक शैल-भित्ति समुद्री शब्दावली में, एक शैल-भित्ति या रीफ़ एक चट्टान, रेती या पानी की सतह के नीचे उपस्थित अन्य कोई संरचना है। बहुत सी शैल-भित्तियां अजैविक प्रक्रियाओं जैसे कि रेत के जमाव, लहरों द्वारा चट्टानों के कटाव आदि के द्वारा निर्मित होती हैं लेकिन इनका सबसे उत्तम उदाहरण उष्णकटिबंधीय समुद्रों में जैविक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित प्रवाल-भित्तियां है जो मृत मूंगों (प्रवाल) और चूनेदार शैवालों से बनती है। .

नई!!: याप द्वीप और शैल-भित्ति · और देखें »

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया (Federated States of Micronesia), एक स्वतन्त्र, सम्प्रभु द्वीपीय राष्ट्र है, जो पश्चिम से पूर्व तक चार राज्यों से मिलकर बना है: याप, चूक, पोह्न्पेई और कोस्राए। यह कुल मिलाकर ६०७ छोटे द्वीपों से मिलकर बना है जो पश्चिमी प्रशान्त महासागर में २,७०० किमी तक फैले हैं। .

नई!!: याप द्वीप और संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया · और देखें »

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया के राज्य

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया में चार राज्य हैं जो इस देश के चार प्रमुख द्वीपों के इर्द-गिर्द संगठित हैं। .

नई!!: याप द्वीप और संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया के राज्य · और देखें »

कैरोलाइन द्वीपसमूह

कैरोलाइन द्वीपसमूह (Caroline Islands) प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक बड़े क्षेत्रफल पर बिखरा हुआ छोटे द्वीपों का द्वीपसमूह है। यह नया गिनी के उत्तर में स्थित है। कैरोलाइन द्वीपसमूह का पूर्वी हिस्सा संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया में आता है जबकि इसका पश्चिमतम भाग पलाउ देश का भाग है। इस पूरे द्वीपसमूह में लगभग ५०० मूँगे (कोरल) द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: याप द्वीप और कैरोलाइन द्वीपसमूह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

याप (द्वीप)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »