लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोहित मल्होत्रा

सूची मोहित मल्होत्रा

मोहित मल्होत्रा एक भारतीय अभिनेता हैं। .

6 संबंधों: तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही, दिल्ली, बड़े अच्छे लगते हैं, ससुराल गेंदा फुल, जमाई राजा, क्या हुआ तेरा वादा

तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही

तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला एक धारावाहिक है। यह 11 मई 2015 से शुरू होगा। इसका निर्माण शशि मित्तल और सुमीत मित्तल ने किया है। इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका में मोहित मल्होत्रा और विनीत रैना हैं। .

नई!!: मोहित मल्होत्रा और तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: मोहित मल्होत्रा और दिल्ली · और देखें »

बड़े अच्छे लगते हैं

बड़े अच्छे लगते हैं सोनी पर आने वाला एक धारावाहिक था। जो 30 मई 2011 से 10 जुलाई 2014 तक चला। .

नई!!: मोहित मल्होत्रा और बड़े अच्छे लगते हैं · और देखें »

ससुराल गेंदा फुल

ससुराल गेंदा फूल एक टेलीविजन धारावाहिक है जिसका प्रसारण १ मार्च २०१० को स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। यह घरेलु धारावाही, हास्य रोमांस और ड्रामा की श्रेणी का धारावाहिक है। ससुराल गेंदा फूल पुरानी दिल्ली में रचा गया है। यह लोकप्रिय बंगाली कार्यक्रम ओगो बोधु शुन्दोरी की पुनार्निर्मिति है जो स्टार जलशा पर प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम का शीर्षक फ़िल्म दिल्ली 6 के गीत "गेंदा फूल" से प्रेरित है जो इस धारावाहिक का शुरूआती गीत भी है। इसके अबतक ५०० से अधिक प्रकरण बनाए जा चुके है। .

नई!!: मोहित मल्होत्रा और ससुराल गेंदा फुल · और देखें »

जमाई राजा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मोहित मल्होत्रा और जमाई राजा · और देखें »

क्या हुआ तेरा वादा

क्या हुआ तेरा वादा एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण सोनी पर 30 जनवरी 2012 से 23 मई 2013 तक हुआ। इसके निर्देशन रवीन्द्र गौतम, मुजम्मिल देसाई, नवनीत बज सैनी, पार्थो मित्रा और रमिंदर सिंह सूरी ने किया है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। .

नई!!: मोहित मल्होत्रा और क्या हुआ तेरा वादा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »