लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोहम्मद अली रजाई

सूची मोहम्मद अली रजाई

मुहम्मद अली रजाई (१९३३-१९८१), ईरान के राष्ट्रपति मुहम्मद अली रजाई (फ़ारसी:; जन्म: १५ जून १९३३; देहांत: ३० अगस्त १९८१) ईरान के दूसरे राष्ट्रपति थे जिन्होनें २ से ३० अगस्त तक राष्ट्रपति के ओहदे पर काम किया। इस से पहले वे अबोल-हसन बनि-सद्र के नीचे प्रधान मंत्री रह चुके थे। ३० अगस्त १९८१ को उनपर एक जानलेवा हमला हुआ जिसमें वे और उनके प्रधान मंत्री मुहम्मद-जवाद बाहोनर दोनों मारे गए। जून १९८१ में बनिसद्र को राष्ट्रपति-पद से बेदख़ल कर दिया गया था जिस से देशभर में रोष फैला। इस माहौल में मोजाहेदीन-ए-ख़ल्क़ नामक संगठन (जो ईरान की वर्तमान इस्लामी सरकार को हटाकर मार्क्सवाद लाना चाहता है) ने अपने हज़ारों समर्थकों के साथ एक विद्रोह आयोजित किया। कम-से-कम १०० राजनैतिक नेता इस विद्रोह में मारे गए, जिनमें रजाई शामिल थे।, Christopher C. Joyner, Greenwood Publishing Group, 1990, ISBN 978-0-313-26710-9,...

6 संबंधों: प्रधानमन्त्री, फ़ारसी भाषा, मार्क्सवाद, राष्ट्रपति, ईरान, अबोल-हसन बनि-सद्र

प्रधानमन्त्री

प्रधानमंत्री एक ऐसा राजनेता होता है जो कि सरकार की कार्यकारिणी शाखा का संचालन करता है। सामान्यतः, प्रधानमंत्री अपने देश की संसद का सदस्य भी होता है। भारत में प्रधानमन्त्री या अन्य कोई मन्त्री छः माह तक बिना संसद सदस्य रहते हुए भी पद पर बने रह सकते हैं लेकिन उन्हे छः महीने के अन्दर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना पडेगा। अगर प्रधानमन्त्री या मन्त्री इस अवधि में संसद के सदस्य बनने में विफल रहते हैं तो उन्हे त्यागपत्र देना पडेगा। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि हर बार छ: माह के लिए आप सदन के सदस्य न रहते हुए भी मन्त्री पद पर आसीन रहे। इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यालय का निर्णय अत्यन्त महत्वपूर्ण है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री वर्ष २०१४ में निर्वाचित श्री नरेन्द्र मोदी हैं जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तथा वाराणसी से सांसद हैं। .

नई!!: मोहम्मद अली रजाई और प्रधानमन्त्री · और देखें »

फ़ारसी भाषा

फ़ारसी, एक भाषा है जो ईरान, ताजिकिस्तान, अफ़गानिस्तान और उज़बेकिस्तान में बोली जाती है। यह ईरान, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान की राजभाषा है और इसे ७.५ करोड़ लोग बोलते हैं। भाषाई परिवार के लिहाज़ से यह हिन्द यूरोपीय परिवार की हिन्द ईरानी (इंडो ईरानियन) शाखा की ईरानी उपशाखा का सदस्य है और हिन्दी की तरह इसमें क्रिया वाक्य के अंत में आती है। फ़ारसी संस्कृत से क़ाफ़ी मिलती-जुलती है और उर्दू (और हिन्दी) में इसके कई शब्द प्रयुक्त होते हैं। ये अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है। अंग्रेज़ों के आगमन से पहले भारतीय उपमहाद्वीप में फ़ारसी भाषा का प्रयोग दरबारी कामों तथा लेखन की भाषा के रूप में होता है। दरबार में प्रयुक्त होने के कारण ही अफ़गानिस्तान में इस दारी कहा जाता है। .

नई!!: मोहम्मद अली रजाई और फ़ारसी भाषा · और देखें »

मार्क्सवाद

सामाजिक राजनीतिक दर्शन में मार्क्सवाद (Marxism) उत्पादन के साधनों पर सामाजिक स्वामित्व द्वारा वर्गविहीन समाज की स्थापना के संकल्प की साम्यवादी विचारधारा है। मूलतः मार्क्सवाद उन आर्थिक राजनीतिक और आर्थिक सिद्धांतो का समुच्चय है जिन्हें उन्नीसवीं-बीसवीं सदी में कार्ल मार्क्स, फ्रेडरिक एंगेल्स और व्लादिमीर लेनिन तथा साथी विचारकों ने समाजवाद के वैज्ञानिक आधार की पुष्टि के लिए प्रस्तुत किया। .

नई!!: मोहम्मद अली रजाई और मार्क्सवाद · और देखें »

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति किसी देश की सरकार का सांवैधानिक प्रमुख होता है। .

नई!!: मोहम्मद अली रजाई और राष्ट्रपति · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: मोहम्मद अली रजाई और ईरान · और देखें »

अबोल-हसन बनि-सद्र

बानीसादर १९५८ मैं आबू अल-हस्सन बानि-सादर (फ़ार्सि ابوالحسن بنی‌صدر; born 1933-03-22) इरान का राष्ट्रपति था। बानि-सादर, अबोल हस्सन.

नई!!: मोहम्मद अली रजाई और अबोल-हसन बनि-सद्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मोहम्मद आली रजाई, मोहम्मद आली रजई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »