लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुपरमैन

सूची सुपरमैन

सुपरमैन (अंग्रेजी; Superman) अमेरिकी काॅमिक्स बुक्स की डीसी काॅमिक्स द्वारा प्रकाशित एक काल्पनिक सुपरहीरो या महानायक है। लेखक जेरी सीगल एवं आर्टिस्ट जाॅय शस्टर ने उनको सर्वप्रथम एक्शन काॅमिक्स #1 (आवरण-तिथि जून 1938) से जारी किया, जो बाद में कई रेडियो धारावाहिकों, समाचार-पत्रों की कतरनों, टेलीविज़न कार्यक्रमों, फ़िल्मों एवं विडियो-गेम द्वारा काफी प्रचलित हुए। लिहाजा इस अभूतपूर्व सफलता के बाद, सुपरमैन की प्रेरणा की तर्ज पर सुपरहीरोज की एक पूरी पीढ़ी खड़ी हो गई और अमेरिकी काॅमिक्स जगत में प्रधान रूप से स्थापित भी हुए। सुपरमैन की मौजूदगी को प्रतिकात्मक तौर पर काफी विशेष ध्यान रखा गया; जैसे उनकी नीली पोशाक, लाल लबादा और सीने पर लाल एवं पीले रंग का लिखा अंग्रेज़ी में "S" एस अक्षर का गढ़ा हुआ शिल्ड। इस शिल्ड का मिडिया में लगभग कई बार विभिन्न मौकों पर अलग-अलग तरीकों से किरदार के चिन्ह स्वरूप दर्शाया गया है। मूल तौर पर सुपरमैन की उद्गम कथाओं में उसे सुदूरवर्ती ब्रह्मांड के काल्पनिक ग्रह क्रिप्टाॅन का अंतिम वासी कहा जाता है, जिसका वास्तविक नाम काल-एल है, जिसे उसके वैज्ञानिक पिता ज़ोर-एल उसे तब राॅकेट द्वारा पृथ्वी को प्रक्षेपित करते हैं, जब उनका ग्रह क्रिप्टाॅन तबाह होना शुरू होता है। यहां पृथ्वी पर कैनसैस के किसान दंपति उसे अपना लेते हैं, जिसकी परवरिश क्लार्क केंट के रूप में होती है और उसे काफी गहन नैतिक शिक्षा जैसे आदर्श सीख मिलती है। इस दौरान भी कई बार अपनी अमानवीय शक्तियों से परिचित होता है, फिर वयस्क उम्र में, वह सुपरमैन के गुप्त रूप में मानवता के उपकार हेतु इसका संकल्प भी लेता है। सुपरमैन का निवास और कार्यस्थल अमेरिका के ही काल्पनिक शहर मैट्रोपोलिस़ में होता हैं। फिर कलार्क केंट के रूप में, वह बतौर जर्नालिस्ट डेली प्लेनेट में काम करता है जहाँ से मैट्रोपोलिस़ के लिए अखबार प्रकाशित होते हैं। सुपरमैन की प्रेम दिलचस्पी उसके ही प्रमुख रिपोर्टर लूईस लैन के साथ होती है और सुपरविलैन में लेक्स लुथाॅर उसका कट्टर दुश्मन रहता है। मिसाल के तौर जस्टिस लीग नामक सुपरहीरो संगठन का वह सदस्य भी रहता है और बैटमैन एवं वंडरवुमैन उसके नजदीकी दोस्त होते हैं। डीसी काॅमिक्स जगत के अन्य किरदारों की तरह ही, समय-समय पर वैकल्पिक के तौर पर सुपरमैन के साथ उन्हें गढ़ा जाता रहा है। सुपरमैन को अब व्यापक नजरिए से अमेरिकी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। अपनी प्रभावशील विद्वता के साथ सांस्कृतिक विचारक, समीक्षक और आलोचक उनके इस वैश्विक रूप से लोकप्रिय एवं अमेरिकी किरदार के असर को तलाशते हैं। इस किरदार के एकाधिकार के लिए अक्सर, सिगल और शस्टर मतभेदों की वजहों से यह मामला मुकदमा दायर करने की स्थिति तक ले आते। सुपरमैन के किरदार को भुनाने के लिए मिडिया ने जमकर इसका रूपांतरण कराया जिनमें फ़िल्में, टीवी धारावाहिक औल विडियो गेम आदि शामिल हैं। फ़िल्म अभिनेता जाॅर्ज रीव्स, क्रिस्टोफर रीव्स, ब्रेनडन रुथ, और हेनरी कैविल ने सुपरमैन की भूमिका को अब तक बड़े पर्दे पर साकार करते आ रहें हैं। .

7 संबंधों: नैतिक शिक्षा, बैटमैन, हेनरी कैविल, जस्टिस लीग, गुरुत्वाकर्षण, क्ष-किरण, अंग्रेज़ी भाषा

नैतिक शिक्षा

नैतिक शिक्षा वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से लोग दूसरों में नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। यह कार्य घर, विद्यालय, मन्दिर, जेल या किसी सामाजिक स्थान (जैसे पंचायत भवन) में किया जा सकता है। व्यक्तियों का समूह ही समाज है। जैसे व्यक्ति होंगे वैसा ही समाज बनेगा। किसी देश का उत्थान या पतन इस बात पर निर्भर करता है कि इसके नागरिक किस स्तर के हैं और यह स्तर बहुत करके वहाँ की शिक्षा-पद्धति पर निर्भर रहता है। व्यक्ति के निर्माण और समाज के उत्थान में शिक्षा का अत्यधिक महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। प्राचीन काल की भारतीय गरिमा ऋषियों द्वारा संचालित गुरुकुल पद्धति के कारण ही ऊँची उठ सकी थी। पिछले दिनों भी जिन देशों ने अपना भला-बुरा निर्माण किया है, उसमें शिक्षा को ही प्रधान साधन बनाया है। जर्मनी इटली का नाजीवाद, रूस और चीन का साम्यवाद, जापान का उद्योगवाद युगोस्लाविया, स्विटजरलैंड, क्यूबा आदि ने अपना विशेष निर्माण इसी शताब्दी में किया है। यह सब वहाँ की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने से ही संभव हुआ। व्यक्ति का बौद्धिक और चारित्रिक निर्माण बहुत सीमा तक उपलब्ध शिक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। श्रेणी:शिक्षा.

नई!!: सुपरमैन और नैतिक शिक्षा · और देखें »

बैटमैन

बैटमैन (Batman) डीसी कॉमिक्स का एक काल्पनिक पात्र है जिसे बॉब केन व बिल फिंगर ने रचा है। बैटमैन साधारणतः ब्रुस वेन नाम से गौथम शहर में रहता है। इसका अन्य नाम द डार्क नाइट भी है। .

नई!!: सुपरमैन और बैटमैन · और देखें »

हेनरी कैविल

हेनरी विलियम डालग्लीश केविल (जन्म 5 मई 1983) एक ब्रिटिश अभिनेता है। यह द काउंट ऑफ मोंटी क्रिसटो, स्टारडस्ट और इमोर्टलस जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकें हैं। यह अपनी शोटाइम की टीवी श्रृंखला द ट्यूडर में 2007 से 2010 के बीच निभाई गई चार्ल्स ब्रैंडन, प्रथम ड्यूक ऑफ सफ़क, कि भूमिका के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यह 2013 की फ़िल्म मैन ऑफ स्टील में सुपरमैन का किरदार निभा रहें हैं। .

नई!!: सुपरमैन और हेनरी कैविल · और देखें »

जस्टिस लीग

जस्टिस लीग डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में प्रदर्शित एक काल्पनिक सुपरहीरो टीम है। यह टीम पहली बार द ब्रेव एंड द बोल्ड #२८ (मार्च १९६०) में दिखाई दी, जो लेखक गार्डनर फॉक्स द्वारा बनाई गई थी। यह टीम वास्तव में पूर्व में स्वतंत्र रहे सुपरहीरो का एक संयोजन है, जो जस्टिस लीग के रूप में मिलकर जुड़े थे। सुपरमैन, एक्वामैन, फ्लैश, ग्रीन लैंटर्ण, मार्शियन मैनहंटर, बैटमैन और वंडर वूमन इस लीग के सात मूल सदस्य थे। हालांकि, टीम में अगले वर्षों में डीसी यूनिवर्स के कई सदस्य शामिल हुए हैं, जिनमें एटम, ब्लैक कैनरी, सायबॉर्ग, ग्रीन एरो, हॉकगर्ल, हॉकमैन, प्लास्टिक मैन, स्टारगर्ल, शज़ाम और ज़तान्ना जैसे कई सुपरहीरो शामिल हैं। नवंबर १९६० में इस टीम को जस्टिस लीग ऑफ अमेरिका नामक अपनी खुद की कॉमिक बुक शृंखला दी गई। २०११ में अपनी पुनर्लांचिंग के समय, डीसी कॉमिक्स ने जस्टिस लीग का दूसरा संस्करण जारी किया। जुलाई २०१६ में, डीसी रीबर्थ पहल के अंतर्गत जस्टिस लीग की कॉमिक बुक किताब को तीसरे संस्करण के साथ फिर से शुरू किया गया। इसकी स्थापना के बाद से, टीम को विभिन्न टेलीविजन कार्यक्रमों, वीडियो गेम और एक लाइव एक्शन फिल्म में दिखाया गया है। .

नई!!: सुपरमैन और जस्टिस लीग · और देखें »

गुरुत्वाकर्षण

गुरुत्वाकर्षण के कारण ही ग्रह, सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा पाते हैं और यही उन्हें रोके रखती है। गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटेशन) एक पदार्थ द्वारा एक दूसरे की ओर आकृष्ट होने की प्रवृति है। गुरुत्वाकर्षण के बारे में पहली बार कोई गणितीय सूत्र देने की कोशिश आइजक न्यूटन द्वारा की गयी जो आश्चर्यजनक रूप से सही था। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन किया। न्यूटन के सिद्धान्त को बाद में अलबर्ट आइंस्टाइन द्वारा सापेक्षता सिद्धांत से बदला गया। इससे पूर्व वराह मिहिर ने कहा था कि किसी प्रकार की शक्ति ही वस्तुओं को पृथिवी पर चिपकाए रखती है। .

नई!!: सुपरमैन और गुरुत्वाकर्षण · और देखें »

क्ष-किरण

एक्स-रे विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम का हिस्सा हैं। क्ष-विकिरण (एक्स-रे से निर्मित) विद्युत चुम्बकीय विकिरण का एक रूप है। एक्स-रे का तरंग दैर्घ्य 0.01 से 10 नैनोमीटर तक होता है, जिसकी आवृत्ति 30 पेटाहर्ट्ज़ से 30 एग्ज़ाहर्ट्ज़ (3 × 1016 हर्ट्ज़ से 3 × 1019 हर्ट्ज़ (Hz)) और ऊर्जा 120 इलेक्ट्रो वोल्ट से 120 किलो इलेक्ट्रो वोल्ट तक होती है। एक्स-रे का तरंग दैर्ध्य, पराबैंगनी किरणों से छोटा और गामा किरणों से लम्बा होता है। कई भाषाओं में, एक्स-विकिरण को विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन के नाम पर रॉन्टगन विकिरण कहा जाता है, जिन्हें आम तौर पर इसके आविष्कारक होने का श्रेय दिया जाता है और जिन्होंने एक अज्ञात प्रकार के विकिरण को सूचित करने के लिए इसे एक्स-रे नाम दिया था।नॉवेलाइन, रॉबर्ट.

नई!!: सुपरमैन और क्ष-किरण · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: सुपरमैन और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मैन ऑफ़ स्टील, सूपर-मैन, क्लार्क केंट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »