लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैक्सीमिलियन शेल

सूची मैक्सीमिलियन शेल

मैक्सीमिलियन शेल (जन्म 8 दिसम्बर 1930; मृत्यु 1 फ़रवरी 2014) एक ऑस्ट्रिया में जन्मे स्विस अभिनेता हैं, जिन्होंने 1961 में जजमेंट एट नूरेमबर्ग में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था। यह एक लेखक भी हैं तथा कई फिल्मों के निर्देशक और निर्माता रहें हैं। शेल द ओडेसा फ़ाइल में अपने सह कलाकार जॉन वोइट व मार्शलीन बर्ट्रेंड की पुत्री अभिनेत्री एंजेलिना जोली के धर्म पिता हैं। .

7 संबंधों: एंजेलिना जोली, मार्शलीन बर्ट्रेंड, स्विट्ज़रलैण्ड, जॉन वोइट, वियना, ऑस्ट्रिया, अकेडमी पुरस्कार

एंजेलिना जोली

एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) (जन्म एंजेलीना जोली वॉइट; जून 4, 1975) एक अमेरिकी अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के लिए सद्भावना राजदूत हैं। इन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जोली दुनिया भर में मानवीय मामलों को बढ़ावा देने और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के माध्यम से शरणार्थियों के साथ अपने काम के लिए विख्यात हैं। वे दुनिया की "सबसे सुंदर" महिलाओं में से एक मानी जाती हैं और उनकी परदे के पीछे की ज़िंदगी को मीडिया ने व्यापक रूप से उद्धृत किया गया है। हालांकि वे अपने पिता जॉन वोइट के साथ 1982 की फ़िल्म लूकिंग टु गेट आउट में बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नज़र आईं, तथापि वास्तविक रूप से एक दशक बाद जोली का अभिनय कैरियर कम बजट के निर्माण साइबोर्ग 2 (1993) के साथ शुरू हुआ। किसी बड़ी फ़िल्म में उनकी पहली मुख्य भूमिका साइबर-थ्रिलर हैकर (फ़िल्म) (1995) में थी। उन्होंने समीक्षकों की प्रशंसा पाने वाली जीवनीक टेलीविजन फिल्मों जॉर्ज वालेस (1997) और जिया (1998) में अभिनय किया और ड्रामा गर्ल, इंटरप्टेड (1999) में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। जोली ने लारा क्राफ्ट: टूम्ब रैडर (2001) में अपनी वीडियो गेम नायिका लारा क्राफ्ट की भूमिका के लिए व्यापक प्रसिद्धि प्राप्त की और इसकी उत्तरकथा लारा क्राफ्ट टूम्ब रैडर: द क्रेडल आँफ लाइफ (2003) के साथ ख़ुद को प्रख्यात और अत्यधिक पारिश्रमिक पाने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच स्थापित किया। इन्होने एक्शन कॉमेडी मिस्टर एंड मिसेज़ स्मित (2005) और वांटेड (2008) में निभाई गई भूमिकाओं से अपनी एक अग्रणी एक्शन स्टार के रूप में प्रतिष्ठा प्रबलित की है, ये दो इनकी अबतक कि सर्वाधिक गैर एनिमेटेड व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में भी हैं। जोली ने पुनः ड्रामा फ़िल्मों अ माइटी हार्ट (2007) और चेंजलिंग (2008) में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की प्रशंसा और चेंजलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया।.

नई!!: मैक्सीमिलियन शेल और एंजेलिना जोली · और देखें »

मार्शलीन बर्ट्रेंड

मार्शा लीन "मार्शलीन" बर्ट्रेंड (Marcia Lynne "Marcheline" Bertrand) (मई 9, 1950–जनवरी 27, 2007) एक अमेरिकी अभिनेत्री और निर्माता थीं। यह ऑल ट्राइब्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक थीं, जिसका उद्देश्य मूल अमेरिकियों को सांस्कृतिक और आर्थिक लाभ मुहैया कराना है, इसके साथ-साथ इन्होनें महिलाओं के कैंसर के प्रति सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए गिव लव गिव लाईफ संगठन की भी स्थापना कि थी। बर्ट्रेंड एंजेलिना जोली और जेम्स हैवन की मां थीं। इनका 56 वर्ष की उम्र में डिम्बग्रंथि के कैंसर के कारण निधन हो गया था। .

नई!!: मैक्सीमिलियन शेल और मार्शलीन बर्ट्रेंड · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: मैक्सीमिलियन शेल और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

जॉन वोइट

जोनाथन विन्सेन्ट "जॉन" वोइट (जन्म दिसम्बर 29, 1938) एक अमेरिकी अभिनेता हैं। यह चार अकेडेमी पुरस्कारों नामांकनों में से एक जीत चुके हैं और नौ गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में से इन्हें तीन प्राप्त हुए हैं। वोइट अभिनेत्री एंजेलिना जोली के पिता हैं। .

नई!!: मैक्सीमिलियन शेल और जॉन वोइट · और देखें »

वियना

आधुनिक वियना का एक दृश्य वियना (जर्मन में वीन) ऑस्ट्रिया की राजधानी एवं उनके नौ प्रांतों में से एक है। वियना ऑस्ट्रिया का सबसे प्रमुख नगर है जिसकी आबादी १.७ मिलियन है। यदि इसमें मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र मिला दिया जाए तो आबादी २.३ मिलियन हो जाती है। यह ऑस्ट्रिया का सबसे बड़ा शहर एवं यहां की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक गतिविधियों का केन्द्र है। यह यूरोपीय संघ में स्थित दसवां सबसे बड़ा (आबादी के अनुसार) शहर भी है और रहन सहन के स्तर को देखते हुए तीसरा सबसे अच्छा शहर है। वियना में वैश्विक महत्व की संस्थाएं स्थित हैं जिनमें संयुक्त राष्ट्र संघ, ओपेक की संस्थाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं। डेन्यूब के किनारे स्थित वियना इंटरनेशनल सेंटर विश्व की बहुत से प्रमुख संस्थाओं के दफ्तरों का एकीकृत स्थान है। वियना शहर ऑस्ट्रिया के बिल्कुल पूर्व में स्थित है एवं चेक गणराज्य, स्लोवाकिया एवं हंगरी से इसकी सीमाएं मिलती हैं। सन २००१ में वियना के सिटी सेंटर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता दी गयी। और दुनिया के १२७ शहरों के एक अध्यन में इसे रहन सहन के स्तर के अनुसार दुनिया में वैंकूवर के साथ साथ पहला स्थान दिया गया। .

नई!!: मैक्सीमिलियन शेल और वियना · और देखें »

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया (जर्मन: Österreich एओस्तेराइख़, अर्थात पूर्वी राज्य) मध्य यूरोप में स्थित एक स्थल रुद्ध देश है। इसकी राजधानी वियना है। इसकी (मुख्य- और राज-) भाषा जर्मन भाषा है। देश का ज़्यादातर हिस्सा ऐल्प्स पर्वतों से ढका हुआ है। यूरोपीय संघ के इस देश की मुद्रा यूरो है। इसकी सीमाएं उत्तर में जर्मनी और चेक गणराज्य से, पूर्व में स्लोवाकिया और हंगरी से, दक्षिण में स्लोवाकिया और इटली और पश्चिम में स्विटजरलैंड और लीश्टेनश्टाइन से मिलती है। इस देश का उद्भव नौवीं शताब्दी के दौरान ऊपरी और निचले हिस्से में आबादी के बढ़ने के साथ हुआ। Ostarrichi शब्द का पहले पहल इस्तेमाल 996 में प्रकाशित आधिकारिक लेख में किया गया, जो बाद में Österreich एओस्तेराइख़ में बदल गया। आस्ट्रिया में पूर्वी आल्प्स की श्रेणियाँ फैली हुई हैं। इस पर्वतीय देश का पश्चिमी भाग विशेष पहाड़ी है जिसमें ओट्जरस्टुवार्ड, जिलरतुल आल्प्स (१,२४६ फुट) आदि पहाड़ियाँ हैं। पूर्वी भाग की पहाड़ियां अधिक ऊँची नहीं हैं। देश के उत्तर पूर्वी भाग में डैन्यूब नदी पश्चिम से पूर्व को (३३० किमी लंबी) बहती है। ईन, द्रवा आदि देश की सारी नदियां डैन्यूब की सहायक हैं। उत्तरी पश्चिमी सीमा पर स्थित कांस्टैंस, दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूडिलर तथा अतर अल्फ गैंग, आसे आदि झीलें देश की प्राकृतिक शोभा बढ़ाती हैं। आस्ट्रिया की जलवायु विषम है। यहां ग्रर्मियों में कुछ अधिक गर्मी तथा जाड़ों में अधिक ठंडक पड़ती है। यहां पछुआ तथा उत्तर पश्चिमी हवाओं से वर्षा होती है। आल्प्स की ढालों पर पर्याप्त तथा मध्यवर्ती भागों में कम पानी बरसता है। यहाँ की वनस्पति तथा पशु मध्ययूरोपीय जाति के हैं। यहाँ देश के ३८ प्रतिशत भाग में जंगल हैं जिनमें ७१ प्रतिशत चीड़ जाति के, १९ प्रतिशत पतझड़ वाले तथा १० प्रतिशल मिश्रित जंगल हैं। आल्प्स के भागों में स्प्रूस (एक प्रकार का चीड़) तथा देवदारु के वृक्ष तथा निचले भागों में चीड़, देवदारु तथा महोगनी आदि जंगली वृक्ष पाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आस्ट्रिया का प्रत्येक दूसरा वृक्ष सरो है। इन जंगलों में हिरन, खरगोश, रीछ आदि जंगली जानवर पाए जाते हैं। देश की संपूर्ण भूमि के २९ प्रतिशत पर कृषि होती है तथा ३० प्रतिशत पर चारागाह हैं। जंगल देश की बहुत बड़ी संपत्ति है, जो शेष भूमि को घेरे हुए है। लकड़ी निर्यात करनेवाले देशों में आस्ट्रिया का स्थान छठा है। ईजबर्ग पहाड़ के आसपास लोहे तथा कोयले की खानें हैं। शक्ति के साधनों में जलविद्युत ही प्रधान है। खनिज तैल भी निकाला जाता है। यहां नमक, ग्रैफाइट तथा मैगनेसाइट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। मैगनेसाइट तथा ग्रैफाइट के उत्पादन में आस्ट्रिया का संसार में क्रमानुसार दूसरा तथा चौथा स्थान है। तांबा, जस्ता तथा सोना भी यहां पाया जाता है। इन खनिजों के अतिरिक्त अनुपम प्राकृतिक दृश्य भी देश की बहुत बड़ी संपत्ति हैं। आस्ट्रिया की खेती सीमित है, क्योंकि यहां केवल ४.५ प्रतिशत भूमि मैदानी है, शेष ९२.३ प्रतिशत पर्वतीय है। सबसे उपजाऊ क्षेत्र डैन्यूब की पार्श्ववर्ती भूमि (विना का दोआबा) तथा वर्जिनलैंड है। यहां की मुख्य फसलें राई, जई (ओट), गेहूँ, जौ तथा मक्का हैं। आलू तथा चुकंदर यहां के मैदानों में पर्याप्त पैदा होते हैं। नीचे भागों में तथा ढालों पर चारेवाली फसलें पैदा होती हैं। इनके अतिरिक्त देश के विभिन्न भागों में तीसी, तेलहन, सन तथा तंबाकू पैदा किया जाता है। पर्वतीय फल तथा अंगूर भी यहाँ होता है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ों को काटकर सीढ़ीनुमा खेत बने हुए हैं। उत्तरी तथा पूर्वी भागों में पशुपालन होता है तथा यहाँ से वियना आदि शहरों में दूध, मक्खन तथा चीज़ पर्याप्त मात्रा में भेजा जाता है। जोरारलबर्ग देश का बहुत बड़ा संघीय पशुपालन केंद्र है। यहां बकरियां, भेड़ें तथा सुअर पर्याप्त पाले जाते हैं जिनसे मांस, दूध तथा ऊन प्राप्त होता है। आस्ट्रिया की औद्योगिक उन्नति महत्वपूर्ण है। लोहा, इस्पात तथा सूती कपड़ों के कारखाने देश में फैले हुए हैं। रासायनिक वस्तुएँ बनाने के बहुत से कारखाने हैं। यहाँ धातुओं के छोटे मोटे सामान, वियना में विविध प्रकार की मशीनें तथा कलपुर्जे बनाने के कारखाने हैं। लकड़ी के सामान, कागज की लुग्दी, कागज एवं वाद्यतंत्र बनाने के कारखाने यहां के अन्य बड़े धंधे हैं। जलविद्युत् का विकास खूब हुआ है। देश को पर्यटकों का भी पर्याप्त लाभ होता है। पहाड़ी देश होने पर भी यहाँं सड़कों (कुल सड़कें ४१,६४९ कि.मी.) तथा रेलवे लाइनों (५,९०८ कि.मी.) का जाल बिछा हुआ है। वियना यूरोप के प्राय: सभी नगरों से संबद्ध है। यहां छह हवाई अड्डे हैं जो वियना, लिंज, सैल्बर्ग, ग्रेज, क्लागेनफर्ट तथा इंसब्रुक में हैं। यहां से निर्यात होनेवाली वस्तुओं में इमारती लकड़ी का बना सामान, लोहा तथा इस्पात, रासायनिक वस्तुएं और कांच मुख्य हैं। विभिन्न विषयों की उच्चतम शिक्षा के लिए आस्ट्रिया का बहुत महत्व है। वियना, ग्रेज तथा इंसब्रुक में संसारप्रसिद्ध विश्वविद्यालय हैं। आस्ट्रिया में गणतंत्र राज्य है। यूरोप के ३६ राज्यों में, विस्तार के अनुसार, आस्ट्रिया का स्थान १९वाँ है। यह नौ प्रांतों में विभक्त है। वियना प्रांत में स्थित वियना नगर देश की राजधानी है। आस्ट्रिया की संपूर्ण जनसंख्या का १/४ भाग वियना में रहता है जो संसार का २२वाँ सबसे बड़ा नगर है। अन्य बड़े नगर ग्रेज, जिंज, सैल्जबर्ग, इंसब्रुक तथा क्लाजेनफर्ट हैं। अधिकांश आस्ट्रियावासी काकेशीय जाति के हैं। कुछ आलेमनों तथा बवेरियनों के वंशज भी हैं। देश सदा से एक शासक देश रहा है, अत: यहां के निवासी चरित्रवान् तथा मैत्रीपूर्ण व्यवहारवाले होते हैं। यहाँ की मुख्य भाषा जर्मन है। आस्ट्रिया का इतिहास बहुत पुराना है। लौहयुग में यहाँ इलिरियन लोग रहते थे। सम्राट् आगस्टस के युग में रोमन लोगों ने देश पर कब्जा कर लिया था। हूण आदि जातियों के बाद जर्मन लोगों ने देश पर कब्जा कर लिया था (४३५ ई.)। जर्मनों ने देश पर कई शताब्दियों तक शासन किया, फलस्वरूप आस्ट्रिया में जर्मन सभ्यता फैली जो आज भी वर्तमान है। १९१९ ई. में आस्ट्रिया वासियों की प्रथम सरकार हैप्सबर्ग राजसत्ता को समाप्त करके, समाजवादी नेता कार्ल रेनर के प्रतिनिधित्व में बनी। १९३८ ई. में हिटलर ने इसे महान् जर्मन राज्य का एक अंग बना लिया। द्वितीय विश्वयुद्ध में इंग्लैंड आदि देशों ने आस्ट्रिया को स्वतंत्र करने का निश्चय किया और १९४५ ई. में अमरीकी, ब्रितानी, फ्रांसीसी तथा रूसी सेनाओं ने इसे मुक्त करा लिया। इससे पूर्व अक्टूबर, १९४३ ई. की मास्को घोषणा के अंतर्गत ब्रिटेन, अमरीका तथा रूस आस्ट्रिया को पुन: एक स्वतंत्र तथा प्रभुसत्तासंपन्न राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित कराने का अपना निश्चय व्यक्त कर चुके थे। २७ अप्रैल, १९४५ को डा.

नई!!: मैक्सीमिलियन शेल और ऑस्ट्रिया · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: मैक्सीमिलियन शेल और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »