लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैकेन्ज़ी पर्वत

सूची मैकेन्ज़ी पर्वत

मैकेन्ज़ी पर्वतमाला कनाडा के राज्य युकॉन और नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ के कुछ हिस्सों को बांटने वाली एक पर्वतमाला है जो पील और लिअर्ड नदी के मध्य स्थित है। इसका नाम कनाडा के दूसरे प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर मैकेन्ज़ी के नाम पर उनके सम्मान में रखा गया है। कनाडा का प्रसिद्ध नाहानी राष्ट्रीय अभयारण्य मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। मैकेन्ज़ी के पर्वतों में विश्व के कुल ज्ञात टंगस्टन का 55% हिस्सा पाया जाता है। नॉर्थेव्स्ट प्रान्त का खदान शहर टंगस्टन और कैन्टुंग खदान मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। इन पर्वतों में सिर्फ़ दो सडकें ही जाती है जो युकॉन में स्थित हैं। नाहानी रेंज मार्ग जो टंगस्टन की तरफ़ जाती हैऔर कैनल मार्ग जो मैकमिलन दर्रा की तरफ़ जाती है। इस पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ की ऊँचाई पर स्थित कील चोटी है। दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत निर्वाना पर्वत है जो की ऊंचाई पर स्थित है और उत्तर-पश्चिम प्रदेश का सबसे ऊंचा पहाड़ है। .

7 संबंधों: टंगस्टन, नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़, पर्वतमाला, यूकॉन, येलोनाइफ़, लिअर्ड नदी, कनाडा के प्रधानमंत्री

टंगस्टन

टंगस्टन से निर्मित फिलामेण्ट का आरम्भिक भाग टंगस्टन (Tungsten) अथवा वोल्फ्राम (Wolfram) आवर्त सारणी के छठे अंतर्वर्ती समूह (transition group) का तत्व है। प्राकृतिक अवस्था में इसके पाँच स्थायी समस्थानिक पाए जाते हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ 180, 182, 183, 184 तथा 186 हैं। इनके अतिरिक्त 181, 185 तथा 187 द्रव्यमान संख्याओं के रेडियधर्मी समस्थानिक कृत्रिम साधनों द्वारा निर्मित हुए हैं। 18वी शताब्दी तक टंगस्टन के अयस्क टिन के ही यौगिक माने जाते थे। सन् 1781 में शेले (Scheele) नामक वैज्ञानिक ने यह सिद्ध किया कि इसके अयस्क में नवीन अम्ल वर्तमान है, जिसे उसने टंग्स्टिक अम्ल कहा। इसके बाद धातु द्वारा इस अम्ल के निर्माण की भी पुष्टि हुई। इस तत्व के दो मुख्य अयस्क हैं: शीलाइट (Scheelite) और वोल्फ्रमाइट (Wolframite)। शीलाइट अयस्क में प्रधानत:- कैल्सियम टंग्स्टेट, (Ca WO4), रहता है और वोल्फ्रेमाइट में लौह तथा मैंगनीज टंग्स्टेट, (FeWO4. Mn WO4), का संमिश्रण रहता है। टंग्स्टन के मुख्य उत्पादक बर्मा, चीन, जापान, बोलिविया, संयुक्त राज्य अमेरिका और आस्ट्रेलिया हैं। टंग्स्टन अयस्क को सांद्रित कर सोडियम कार्बोनेट, (Na2CO3), से मिलाकर परावर्तन भ्राष्ट्र में लगभग 1,0000 सें0 तक गरम करते हैं। इस क्रिया द्वारा सोडियम टंग्स्टेट, (Na2WO4), बनता है ओर लौह, मैंगनीज आदि अपने कार्वोनेटों में परिणत हो जाते हैं। सोडियम टंग्स्टेट गरम पानी में विलेय है और इस प्रकार सम्मिश्रण से अलग हो सकता है। तत्पश्चात उबलते हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, हाक्लो (HCl), की क्रिया द्वारा टंग्स्टिक अम्ल अवक्षेपित हो जाता है, जिसे सुखाकर दहन करने पर पीले रंग का टंग्स्टन ऑक्साइड, (WO2), मिलता है। हाइड्रोजन द्वारा ऑक्साइड के अवकरण से टंग्स्टन धातु तैयार होती है। .

नई!!: मैकेन्ज़ी पर्वत और टंगस्टन · और देखें »

नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़

उत्तर पश्चिम प्रदेश (Northwest Territories) (NWT; फ्रांसीसी: les Territoires du Nord-Ouest, TNO; अथबास्कन भाषाएँ: डेनेडेह; ईनुइनाक़्तुन: नुनात्सिआक़; ईनुक्तितुत: ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ) कनाडा का एक प्रांत है। यहाँ की जनसंख्या सन २०११ में 41,462 थी। यह प्रांत उत्तरी कनाडा का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत है। येलोनाइफ़ को 1967 में प्रांत की राजधानी घोषित किया गया। उत्तर पश्चिम प्रदेश जो कि पुराने उत्तर पश्चिम प्रदेश का एक हिस्सा था १५ जुलाई १८७० को कनाडियाई महासंघ में शामिल हुआ लेकिन इसके वर्तमान सीमाएँ १ अप्रैल १९९९ को बनीं जब प्रदेश को काटकर पूर्व में नुनावुत बनाया गया। जबकि नुनावुत अधिकांशत: आर्कटिक की ठंड की चपेट में रहता है उत्तरपश्चिमी प्रदेश की जलवायु अपेक्षाकृत थोड़ी गर्म है। यहाँ अधिकतर स्थानों पर ताइगा पाई जाती है और इसके अधिकतर उत्तरी क्षेत्र कनाडियाई आर्कटिक द्वीपसमूह का हिस्सा हैं। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की सीमा कनाडा के दो अन्य प्रांतों पूर्व में नुनावुत, पश्चिम में युकॉन, दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया, अल्बर्टा और सैस्कैचवैन से लगती है। .

नई!!: मैकेन्ज़ी पर्वत और नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ · और देखें »

पर्वतमाला

अंतरिक्ष से देखने पर हिमालय पर्वतमाला एक पर्वतमाला या पर्वत श्रृंखला पहाड़ों की एक श्रृंखला होती है जहाँ एक पर्वत दूसरे से सटा रहता हैं और इन पर्वतों को कोई दर्रा या घाटी ही से दूसरे पर्वतों से अलग करती है। यह आवश्यक नहीं है कि एक ही पर्वत श्रृंखला के भीतर आने वाले हर पर्वत का भूविज्ञान (संगठन) एक समान ही हो पर अक्सर ऐसा ही होता है और एक ही श्रृंखला में पृथक उत्पत्ति के पर्वत हो सकते हैं, उदाहरणत: ज्वालामुखी, प्रोत्थान पर्वत या वलित पर्वत एक ही श्रृंखला में हो सकते हैं जो वस्तुतः अलग अलग चट्टान से बने होते हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला में पृथ्वी की सतह पर स्थित दुनिया के कुछ सर्वोच्च पर्वत शामिल हैं और जिसमें से उच्चतम माउंट एवरेस्ट है। एण्डीज़ पृथ्वी की सतह पर विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला वास्तव में मध्याह्न अटलांटिक पर्वतश्रेणी है, जिसका फैलाव अटलांटिक महासागर के तल पर बीच में है। आर्कटिक कॉर्डिलेरा विश्व के सबसे उत्तर में स्थित पर्वतमाला है जिसमे पूर्वी उत्तरी अमेरिका के कुछ ऊँचे पर्वत समाहित हैं। .

नई!!: मैकेन्ज़ी पर्वत और पर्वतमाला · और देखें »

यूकॉन

यूकॉन, Yukon (अन्य नाम द युकों) कनाडा के पश्चिमी छोर पर स्थित व तीन प्रांतों में से सबसे छोटा प्रान्त है। व्हाइटहॉर्स, यूकॉन की राजधानी और यहाँ का एकमात्र शहर है। यह प्रदेश नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ से 1898 में अलग कर दिया गया था और इसे यूकॉन प्रान्त ("Yukon Territory") नाम दिया गया। २७ मार्च २००२ को संघीय सरकार के यूकॉन कानून के तहत इस पश्चिमी क्षेत्र को आधिकारिक रूप से यूकॉन नाम दिया गया। हालांकि यूकॉन टेरीटरी अभी भी इसका एक प्रचलित नाम है। जिसे लघु रूप में वाईटी (YT) कहते हैं। हालांकि यहाँ कि सरकार आधिकारिक रूप से अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी भाषा का उपयोग करती है, प्राथमिक लोग भाषाओं की भी मान्यता है। की ऊँचाई के साथ यूकॉन के क्लुआन राष्ट्रीय अभयारण्य में स्थित लोगन पर्वत कनाडा का सबसे ऊँचा और अलास्का में स्थित देनाली के बाद उत्तर अमेरिका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। अधिकांश यूकॉन में उपआर्कटिक जलवायु होती है। जिसमें लंबी सर्दियाँ और छोटी गर्मियाँ होती हैं। यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं: यूकॉन नदी जिसके नाम पर ही इस प्रान्त का नाम भी रखा गया है। पेली, स्टीवर्ट, पील, व्हाइट और टैटशेनशिनी नदी भी यहीं बहती हैं। .

नई!!: मैकेन्ज़ी पर्वत और यूकॉन · और देखें »

येलोनाइफ़

येलोनाइफ़ Yellowknife (2011 जनसंख्या: 19,234) कनाडा के प्रान्त नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ की राजधानी और सब्से बडा नगर है। यह ग्रेट स्लेव झील के उत्तरी किनारे पर येलोनाइफ़ नदी के उद्गम स्थल के पास और आर्कटिक वृत से लगभग दक्षिण में स्थित है। येलोनाईफ और इसके आसपास के जलाशयों का नामकरण क्षेत्रीय डीन जाति के लोगों जिन्हें कॉपर इंडियन या येलोनाइफ़ इंडियन्स भी कहा जाता था के नाम पर हुआ है। ये लोग आर्कटिक के तट पर ताँबे से बनी वस्तुओं का व्यापार किया करते थे। वर्तमान जनसंख्या मिश्रित है। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की ९ आधिकारिक भाषाओं में से पाँच मुख्य रूप से येलोनाइफ़ में बोली जाती हैं। डोगरिब भाषा में शहर को Sǫ̀mbak'è (सोम्बा के) के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ("जहाँ धन है")। येलोनाईफ़ की बस्तियों की स्थापना सन् 1934 में हुई मानी जाती है जब यहाँ सोने की खदानों की खोज हुई थी। सोने की खुदाई का व्यापारिक कार्य जो आज भी जारी है सन १९३६ में शुरु हुआ था। येलोनाइफ़ इसके बाद जल्द ही नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ का मुख्य व्यापारिक और आर्थिक केंद्र बन गया और १९६७ में प्रान्त की राजधानी घोषित हो गया। १९८० में जब सोने का उत्पादन क्षीण पडने लगा तब येलोनाईफ़ मुख्यत: खदानों के शहर से बदलकर सरकारी गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों का केंद्र बन गया। हालांकि १९९० में येलोनाईफ़ के उत्तर में हीरे की खोज के बाद यह एक बार फिर मुख्यत: खदानों का शहर हो गया। .

नई!!: मैकेन्ज़ी पर्वत और येलोनाइफ़ · और देखें »

लिअर्ड नदी

लिअर्ड नदी कनाडा के यूकॉन, ब्रिटिश कोलम्बिया और उत्तरपश्चिम प्रांत से होकर गुजरती है। दक्षिणपूर्वी यूकॉन में पेली पर्वत के सेंट सीर रेंज से निकलने वाली यह नदी दक्षिण पूर्व की तरफ़ ब्रिटिश कोलम्बिया, रॉकी पर्वतमाला से गुजरती हुई यूकॉन, उत्तरपश्चिमी प्रांत की ओर उत्तर पूर्व में मुड जाती है और फोर्ट सिम्पसन के पास की दूरी तय करते हुए मैकेन्ज़ी नदी में मिल जाती है। यह नदी ताइगा के साथ मिलकर लगभग क्षेत्र का जल वहन करती है। .

नई!!: मैकेन्ज़ी पर्वत और लिअर्ड नदी · और देखें »

कनाडा के प्रधानमंत्री

कनाडा का प्रधानमंत्री (Premier ministre du Canada) पहला मुकुट का मंत्री, मंत्रीमंडल का चेयरमैन, कनाडा की सरकार का मुखिया, कनाडा के शासक या गवर्नर जनरल का सलाहकार होता है। संविधान में इसका उल्लेख नहीं है लेकिन यह कार्यालय लंबे समय से स्थापित सरकारी चलन के अनुसार जो यह कहता है कि सम्राट या साम्राज्ञी के प्रतिनिधि गवर्नर जनरल ऐसे व्यक्ति को ही प्रधानमंत्री चुनते हैं जिसके पास हाउस ऑफ़ कॉमन्स के चुने हुए सांसदों का विश्वासमत हासिल होता है। सामन्यत: यह व्यक्ति संसद में बहुमत हासिल करने वाले दल का नेता होता है। कनाडा के प्रधानमंत्रियों को उनके नाम के आगे द राइट ऑनरेबल (Le Très Honorable) के सम्मानबोधक शब्द से पुकारा जाता है। यह सम्मान उन्हें जीवन भर मिलता है ठीक वैसे ही जैसे किसी सेना के जनरल को आजीवन जनरल कहा जाता है। कनाडा के वर्तमान और २२वें प्रधानमंत्री कनाडा की कंज़र्वेटिव पार्टी के स्टीफन हार्पर हैं जिन्हें गवर्नर जनरल मिशेल जीन ने फरवरी ६, २००६ को नियुक्त किया था। कंज़र्वेटिव पार्टी २०१५ के चुनावों १९ अक्टूबर २०१५ को लिबरल पार्टी से हार गयी। परिणामस्वरूप अब हार्पर का स्थान कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रुडेउ लेने वाले हैं। .

नई!!: मैकेन्ज़ी पर्वत और कनाडा के प्रधानमंत्री · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »