लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि

सूची मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि

मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि (मलयालम: മേല്‍പതതൂര്‍ നാരായണ ഭട്ടതിരി) (1559 –1632) भारतीय गणितज्ञ। वे अच्युत पिषारटि के तृतीय शिष्य थे। वे गणितज्ञ वैयाकरण थे। 'प्रक्रिया सर्वस्वम्' उनकी सबसे महत्वपूर्ण कृति है। यह कृति पाणिनि की सूत्रात्मक रीति से व्याख्या करती है। किन्तु उनकी 'नारायणीयम' नामक कृति सबसे प्रसिद्ध है जिसमें गुरुवयुरप्पन (कृष्ण) की स्तुति है। वर्तमान समय में भी इसका गुरुवायूर मन्दिर में पाठ किया जाता है। .

6 संबंधों: नारायणीयम्, पाणिनि, मलयालम भाषा, वैयाकरण, गुरुवायुर मन्दिर, अच्युत पिषारटि

नारायणीयम्

नारायणीयम् मध्ययुगीन संस्कृत ग्रन्थ है। इसके रचयिता केरल में जन्मे भक्तकवि नारायण भट्टतिरि हैं जिन्होने सोलहवीं शती में इस ग्रन्थ की रचना की। यह काव्य भागवत पुराण का सार है। इसमें लगभग १८ हजार श्लोक हैं जो भगवान कृष्ण की अराधना के लिये हैं। .

नई!!: मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि और नारायणीयम् · और देखें »

पाणिनि

पाणिनि (५०० ई पू) संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैयाकरण हुए हैं। इनका जन्म तत्कालीन उत्तर पश्चिम भारत के गांधार में हुआ था। इनके व्याकरण का नाम अष्टाध्यायी है जिसमें आठ अध्याय और लगभग चार सहस्र सूत्र हैं। संस्कृत भाषा को व्याकरण सम्मत रूप देने में पाणिनि का योगदान अतुलनीय माना जाता है। अष्टाध्यायी मात्र व्याकरण ग्रंथ नहीं है। इसमें प्रकारांतर से तत्कालीन भारतीय समाज का पूरा चित्र मिलता है। उस समय के भूगोल, सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा और राजनीतिक जीवन, दार्शनिक चिंतन, ख़ान-पान, रहन-सहन आदि के प्रसंग स्थान-स्थान पर अंकित हैं। .

नई!!: मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि और पाणिनि · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि और मलयालम भाषा · और देखें »

वैयाकरण

| abovecolor .

नई!!: मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि और वैयाकरण · और देखें »

गुरुवायुर मन्दिर

गुरुवायुर मन्दिर केरल के गुरुवायुर में स्थित प्रसिद्ध मन्दिर है। यह कई शताब्दी पुराना है और केरल में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मन्दिर है। मंदिर के देवता भगवान गुरुवायुरप्पन हैं जो बालगोपालन (कृष्ण भगवान का बालरूप) के रूप में हैं। यद्यपि इस मंदिर में गैर-हिन्दुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है, तथापि कई धर्मों को मानने वाले भगवान गुरूवायूरप्पन के परम भक्त हैं। कृष्णनट्टम कली का गुरुयावूर में काफी प्रचलन है। कृष्णनट्टम् कली विख्यात शास्त्रीय प्रदर्शन कला है जो प्रसिद्ध नाट्य-नृत्य कथकली के प्रारंभिक विकास में सहायक थी। मंदिर प्रशासन (गुरुयावूर देवास्वोम) एक कृष्णट्टम संस्थान का संचालन करता है। इसके अतिरिक्त, गुरुयावूर मंदिर दो प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों के लिए भी विख्यात है: मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि के नारायणीयम् और पून्थानम के ज्नानाप्पना, दोनों (स्वर्गीय) लेखक गुरुवायुरप्पन के परम भक्त थे। जहां नारायणीयम संस्कृत में, दशावतारों (महाविष्णु के दस अवतार) पर डाली गयी एक सरसरी दृष्टि है, वहीं ज्नानाप्पना स्थानीय मलयालम भाषा में, जीवन के नग्न सत्यों का अवलोकन करती है और क्या करना चाहिए व क्या नहीं करना चाहिए, इसके सम्बन्ध में उपदेश देती है। श्रेणी:भारत के मन्दिर.

नई!!: मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि और गुरुवायुर मन्दिर · और देखें »

अच्युत पिषारटि

अच्युत पिषारटि (१५५० - ७ जुलाई १६२१) भारत के खगोलशास्त्री, ज्योतिषी, गणितज्ञ तथा संस्कृत के वैयाकरण थे। वे ज्येष्ठदेव के शिष्य एवं केरलीय गणित सम्प्रदाय के प्रमुख गणितज्ञ थे। वे अपने शिष्य मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि को नारायणीयम की रचना करते समय दिए गए योगदान के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। .

नई!!: मेल्पत्तूर नारायण भट्टतिरि और अच्युत पिषारटि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नारायण भट्टतिरि

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »