लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुग्धा गोडसे

सूची मुग्धा गोडसे

मुग्धा गोडसे (जन्म 26 जुलाई 1986) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करती हैं। .

7 संबंधों: पुणे, फ़ैशन, महाराष्ट्र, सत्याग्रह (2013 फ़िल्म), साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स, हीरोइन (२०१२ फ़िल्म), ज़ी मराठी

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: मुग्धा गोडसे और पुणे · और देखें »

फ़ैशन

फ़ैशन 2008 की भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। इसके सह-निर्माता और सह-लेखक मधुर भंडारकर हैं तथा इसमें मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा और कंगना राणावत, मुग्धा गोडसे, अर्जन बाजवा और अरबाज़ ख़ान सहायक भूमिका में हैं। इसके साथ-साथ कई असल जीवन की फ़ैशन मॉडल ने अपने आपको फ़िल्म में किरदार के तौर पर निभाया है। फ़िल्म की कहानी एक छोटे शहर की महत्वाकांक्षी मॉडल मेघना माथुर (चोपड़ा) के इर्दगिर्द घूमती है। फ़िल्म दर्शाती है कि कैसे माथुर एक सुपरमॉडल बनती है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसे जीवन में कितनी कठिनाईयां झेलनी पड़ती हैं। फ़ैशन में भारतीय फ़ैशन उद्योग और कई मॉडल के कैरियर के उतार-चढ़ाव को भी दिखाया गया है। .

नई!!: मुग्धा गोडसे और फ़ैशन · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: मुग्धा गोडसे और महाराष्ट्र · और देखें »

सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

सत्याग्रह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, अमृता राव और विपिन शर्मा हैं। ब्रिटेन के कॉस्मोपॉलिटन ने सत्याग्रह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक फिल्म दर्जा दिया है और इसे 5 में 4 सितारे दिए हैं। .

नई!!: मुग्धा गोडसे और सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) · और देखें »

साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स

साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 2013 की बॉलीवुड प्रेमकहानी-रहस्यमय नाटक फ़िल्म है। ये फिल्म 2011 की फ़िल्म साहेब, बीबी और गैंगस्टर की उत्तरकृति है। इसमें अभिनय जिमी शेरगिल, माही गिल, इरफ़ान ख़ान और सोहा अली खान ने किया है। यह फ़िल्म 8 मार्च 2013 को जारी की गई। Retrieved 2013-03-11 राजनीति, शक्ति और पैसे के बीच संघर्ष को कहानी में बिल्कुल अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। .

नई!!: मुग्धा गोडसे और साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स · और देखें »

हीरोइन (२०१२ फ़िल्म)

हीरोइन २०१२ में प्रदर्शित मधुर भंडारकर द्वारा लिखित, निर्देशित फ़िल्म है। मधुर भंडारकर इसके सह-निर्माता भी हैं। फ़िल्म एक सुपरस्टार माही अरोड़ा की कहानी है। इस फ़िल्म में एक फ़िल्म अभिनेत्री की कहानी को दर्शाया गया है। .

नई!!: मुग्धा गोडसे और हीरोइन (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

ज़ी मराठी

ज़ी मराठी या झी मराठी एक मराठी चैनल है। यह एक मनोरंजन चैनल है। इसे 1999 में बनाया गया था तब इसे अल्फा मराठी नाम से जाना जाता था, जिसे 2004 में नाम बदलकर इसे ज़ी मराठी कर दिया गया। इसका उद्घोष मी मराठी, झी मराठी है। .

नई!!: मुग्धा गोडसे और ज़ी मराठी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »