लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारा

सूची मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारा

मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारा ऐसे तारे को कहा जाता है जो अभी मुख्य अनुक्रम तारे की अवस्था में न पहुँचा हो। इन तारों में नाभिकीय संलयन (न्यूक्लियर फ्यूज़न) गुरुत्वाकर्षण के दबाव से चलता है, जबकि मुख्य अनुक्रम तारों में अधिक तापमान इस प्रक्रिया को चलाता है। मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारों का व्यास (डायामीटर) मुख्य अनुक्रम तारों से अधिक होता है इसलिए इनका घनत्व कम होता है। वैज्ञानिकों का मानना है तारे जीवन के इस पड़ाव में अपने पूरे जीवन का 1% अंश ही गुजारते हैं। .

4 संबंधों: तारा, नाभिकीय संलयन, मुख्य अनुक्रम, गुरुत्वाकर्षण

तारा

तारे (Stars) स्वयंप्रकाशित (self-luminous) उष्ण गैस की द्रव्यमात्रा से भरपूर विशाल, खगोलीय पिंड हैं। इनका निजी गुरुत्वाकर्षण (gravitation) इनके द्रव्य को संघटित रखता है। मेघरहित आकाश में रात्रि के समय प्रकाश के बिंदुओं की तरह बिखरे हुए, टिमटिमाते प्रकाशवाले बहुत से तारे दिखलाई देते हैं। .

नई!!: मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारा और तारा · और देखें »

नाभिकीय संलयन

publisher.

नई!!: मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारा और नाभिकीय संलयन · और देखें »

मुख्य अनुक्रम

यह चित्र २३,००० तारों के रंग और उनकी निरपेक्ष कान्तिमान (चमक) की तुलना कर रहा है और जो बाएँ ओर पट्टी बन गई है उसे से इन दोनों चीज़ों का सम्बन्ध साफ़ नज़र आता है। ऐसे तुलनात्मक चित्र को "हर्ट्ज़्प्रुन्ग-रसल" चित्रण कहते हैं। मुख्य अनुक्रम या मेन सीक्वॅन्स एक तारों की श्रेणी है। हज़ारों-लाखों तारों के अध्ययन के बाद देखा गया है के बहुत से छोटे आकार के तारों में तारे के रंग और उसकी निरपेक्ष कान्तिमान (यानि मूल चमक) में गहरा सम्बन्ध होता है। इन तारों की चमक जितनी ज़्यादा हो वे उतने ही नीले नज़र आते हैं और चमक जितनी कम हो वे उतने ही लाल नज़र आते हैं। ऐसे तारों को मुख्य अनुक्रम तारे या बौने तारे कहा जाता है। .

नई!!: मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारा और मुख्य अनुक्रम · और देखें »

गुरुत्वाकर्षण

गुरुत्वाकर्षण के कारण ही ग्रह, सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा पाते हैं और यही उन्हें रोके रखती है। गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटेशन) एक पदार्थ द्वारा एक दूसरे की ओर आकृष्ट होने की प्रवृति है। गुरुत्वाकर्षण के बारे में पहली बार कोई गणितीय सूत्र देने की कोशिश आइजक न्यूटन द्वारा की गयी जो आश्चर्यजनक रूप से सही था। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन किया। न्यूटन के सिद्धान्त को बाद में अलबर्ट आइंस्टाइन द्वारा सापेक्षता सिद्धांत से बदला गया। इससे पूर्व वराह मिहिर ने कहा था कि किसी प्रकार की शक्ति ही वस्तुओं को पृथिवी पर चिपकाए रखती है। .

नई!!: मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारा और गुरुत्वाकर्षण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »