लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुंगेली जिला

सूची मुंगेली जिला

मुंगेली: मुंगेली बिलासपुर जिले से अलग होकर बना छत्तीसगढ़ का नया जिला है। यह 1 जनवरी 2012 से छ.ग. के 21 वें जिले के रूप म अस्तित्व में आया। मुख्यमंत्री डॉ॰रमन सिंग द्वारा 12 जनवरी को लोकार्पण किया गया। इस नये जिले का गठन मुंगेली, पथरिया और लोरमी तहसीलों को मिलाकर किया गया है। नये जिले में कुल 669 गांव और 149 पटवारी हल्के हैं। इस नये जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख 63 हजार 942 हेक्टेयर है। नवगठित मुंगेली जिले की कुल जनसंख्या चार लाख 72 हजार है। आगर नदी, मनियारी, रहन और शिवनाथ नदी के आंचल में फैले इस नये जिले में अचानकमार, टाईगर रिजर्व सहित सेतगंगा, मदकूद्वीप जैसे ऐतिहासिक स्थल भी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र हैं। नये जिले में छः पुलिस थाने- मुंगेली, लोरमी, पथरिया, जरहागांव, सेतगंगा, लालपुर सहित तीन पुलिस चौकियां भी हैं। नये जिले में पांच कॉलेज, 36 हायर सेकेण्डरी स्कूल, 71 हाई स्कूल, 269 मिडिल स्कूल, 711 प्राथमिक शालाएं, तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और 387 आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं। इनके अलावा मुंगेली और पथरिया में मिनी आई.टी.आई.

4 संबंधों: बिलासपुर जिला (छत्तीसगढ़), रमन सिंह, सेतगंगा, छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिला (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय बिलासपुर है जो राज्य की राजधानी नया रायपुर से १३३ किलोमीटर उत्तर में स्थित है तथा प्रशासनिक दृष्टि से राज्य का दूसरा सबसे प्रमुख शहर है। छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च न्यायालय भी इसी शहर में स्थित है अतः इसे “न्यायधानी” होने का भी गौरव प्राप्त है। बिलासपुर सुगंधित दूबराज चावल की किस्म के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ हथकरघा उद्योग से निर्मित कोसे की साड़ियाँ भी देशभर में विख्यात है। बिलासपुर सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध है और यहाँ की संस्कृति अनेक विविधताओं एवं रंगों को समाहित किये हुए है। .

नई!!: मुंगेली जिला और बिलासपुर जिला (छत्तीसगढ़) · और देखें »

रमन सिंह

रमन सिंह (जन्म: १५ अक्टूबर १९५२, कवर्धा) एक भारतीय राजनेता है और छत्तीसगढ के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। रमन सिंह १९९० और १९९३ में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद सन् १९९९ में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। १९९९ और २००३ में उन्होंने भारत सरकार में राज्य मंत्री का भी पद संभाला। २००४ में हुये विधानसभा के चुनावों में उन्होंने सफलता पाई और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बने। २००८ के विधानसभा चुनावों में उन्होंने फिर से सफलता पायी और राज्य के पुनः मुख्यमंत्री बने। तीसरी बार वे 2013 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने गये। .

नई!!: मुंगेली जिला और रमन सिंह · और देखें »

सेतगंगा

श्वेतगंगा या सेतगंगा छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित एक हिन्दू तीर्थस्थल है। यहाँ का श्रीरामजानकी मन्दिर 9वीं 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। सेतगंगा का प्राचीन नाम श्वेतगंगा है। यह मुंगेली से 15 कि.मी.

नई!!: मुंगेली जिला और सेतगंगा · और देखें »

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था। यह भारत का २६वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। .

नई!!: मुंगेली जिला और छत्तीसगढ़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुंगेली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »