लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिया खलीफ़ा

सूची मिया खलीफ़ा

मिया ख़लीफ़ा एक अमेरिकी अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह फ़िल्मों में अक्टूबर 2014 से जुड़ी। .

3 संबंधों: मियामी, रतिचित्रण, वेबसाइट

मियामी

मियामी (या) दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा में अटलांटिक तट पर स्थित एक प्रमुख शहर है। मियामी, फ्लोरिडा में सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत मियामी-डेड काउंटी की काउंटी सीट है। यह एक प्रमुख शहर है और दक्षिण फ्लोरिडा महानगरीय क्षेत्र का केंद्र है, जिसकी आबादी 2008 में 5,414,712 थी, जो रैंकिंग में अमेरिका की 7वीं सबसे बड़ी आबादी है। वर्ष 2000 की जनगणना में, मियामी का शहरीकृत क्षेत्र (जनगणना ब्यूरो द्वारा परिभाषित के अनुसार) अमेरिका का 5वाँ सबसे अधिक आबादी वाला शहरीकृत क्षेत्र था, जिसकी आबादी 4,919,036 थी। 2008 में, मियामी शहरीकृत क्षेत्र की जनसंख्या बढकर 5,232,342 हो गयी थी और यह न्युयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स और शिकागो के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहरीकृत क्षेत्र बन गया था। वित्त, वाणिज्य, संस्कृति, मीडिया, फैशन, शिक्षा, फिल्म, प्रिंट मीडिया, मनोरंजन, कला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इसके विशेष महत्व के कारण मियामी एक सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शहर है। अमेरिका के प्रवेशद्वार के रूप में पहचाना जानेवाला, मियामी मनोरंजन, शिक्षा, मीडिया, संगीत, फैशन, फिल्म, संस्कृति, प्रिंट मीडिया और प्रदर्शन कला का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। डाउनटाउन मियामी संयुक्त राज्य अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय बैंकों का सबसे बड़ा जमावड़ा होने के साथ-साथ अनेकों व्यावसायिक मुख्यालयों और टेलीविजन स्टूडियो का प्रमुख केंद्र भी है। इसके अतिरिक्त, महानगर के नाम पर बना बंदरगाह, पोर्ट ऑफ मियामी यात्रियों के आवागमन और क्रूज लाइंस, दोनों की दृष्टि से दुनिया का सबसे व्यस्त क्रूज शिप यात्री बंदरगाह है। .

नई!!: मिया खलीफ़ा और मियामी · और देखें »

रतिचित्रण

पॉर्न या रतिचित्रण या रति चित्रण किसी पुस्तक, चित्र, फिल्म या अन्य किसी माध्यम से संभोग का चित्रण करना रतिचित्रण कहलाता है। रतिचित्रण भारत मे प्रतिबंधित है । रतिचित्रण के कलाकार, रतिचित्रणकर्ता, इसकी बिक्री करने की सजा भारत मे 50 करोड़ जुर्माना तथा 40 साल की कैद अथवा उम्रकैद है। .

नई!!: मिया खलीफ़ा और रतिचित्रण · और देखें »

वेबसाइट

हिन्दी में वेब साइट को जालस्थल कहते हैं। जालस्थल अंतरजाल के ज़रिए सूचना प्राप्त करने का साधन है। यह साधरणतः HTML या XHTML के संरूप में होता है और अन्य जालपृष्ठो से कड़ियो के द्वारा जुडा होता है। जालस्थलों को संगणको पे देखने के लिए विशेष प्रोग्राम का प्रयोग किया जाता है, जिसको वेब ब्राउज़र (en:webbrowser) कहते है। जालस्थल वेब सर्वर (en:webserver) पर पाए जाते है। हर जालस्थल का एक इंटरनेट पता होता है जो यूआरएल (en:url) कहलाता है। वेब-ब्राउजर इस पते के अनुसार जाल स्थलों को दिखाता है। इन्हें पाने के लिए वेब-ब्राउजर एचटीटीपी लिपि (en:HTTP) का प्रयोग करता है। जालस्थल स्थैतिक (static) या गतिक (dynamic) हो सकते है। स्थैतिक जालस्थल हमेशा एक जैसे होते है, इसका निर्माण एक बार कर लिया जाता है। गतिक जालपृष्ठ का निर्माण उसे पाते वक्त होता है और यह अलग अलग पैरामीटर्स (parameters) के अनुसार अलग अलग सूचनाए देता है। श्रेणी:अंतरजाल.

नई!!: मिया खलीफ़ा और वेबसाइट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »