लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माहिम की खाड़ी

सूची माहिम की खाड़ी

हाजी अली की दरगाह, माहिम खाड़ी में स्थित है। माही की खाड़ी एक बड़ी खाड़ी है, जो मुंबई में स्थित है। यह अरब सागर का भाग है। इसके दक्िणी छोर पर वर्ली एवं उत्तरी छोर पर बांदरा है, एवं बीच के तट पर माहिम है। इस खाड़ी का नाम आरंभिक १९वीं शताब्दी में जोड़े गए माहिम एवं साल्सेट द्वीप के नाम पर है। मीठी नदी माहिम में खाड़ी में गिरती है, व नगर एवं उपनगर की सीमा बनाती है। श्रेणी:भारत की खाड़ियाँ श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:अरब सागर श्रेणी:हिन्द महासागर की खाड़ियाँ.

5 संबंधों: बांद्रा (मुंबई), माहिम, मुम्बई, वर्ली, अरब सागर

बांद्रा (मुंबई)

बांदरा (वांद्रे) पश्चिम मुंबई का एक उपक्षेत्र है। इसे उपनगरों की रानी भी कहते हैं। यहां मुंबई उपनगरीय रेलवे की पश्चिम लाइन का रेलवे स्टेशन है, जिसे बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन कहते हैं। बांदरा से मुंबई का दृश्य श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:मुंबई के उपनगर श्रेणी:मुंबई में रेलवे स्टेशन श्रेणी:महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन.

नई!!: माहिम की खाड़ी और बांद्रा (मुंबई) · और देखें »

माहिम

माहिम दुर्ग, मुंबई माहिम मुंबई का उपनगर है। यहां रेलवे स्टेशन भी है जो मुंबई उपनगरीय रेलवे की पश्चिमी लाइन पर आता है। इस क्षेत्र को पहले माइजिम, मेजम्बु या माहिकावती कहते थे। यहां माहिम दुर्ग भी स्थित है। श्रेणी:मुंबई में रेलवे स्टेशन श्रेणी:महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: माहिम की खाड़ी और माहिम · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: माहिम की खाड़ी और मुम्बई · और देखें »

वर्ली

वर्ली मुंबई का एक उपनगर है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: माहिम की खाड़ी और वर्ली · और देखें »

अरब सागर

अरब सागर जिसका भारतीय नाम सिंधु सागर है, भारतीय उपमहाद्वीप और अरब क्षेत्र के बीच स्थित हिंद महासागर का हिस्सा है। अरब सागर लगभग 38,62,000 किमी2 सतही क्षेत्र घेरते हुए स्थित है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 2,400 किमी (1,500 मील) है। सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं। यह एक त्रिभुजाकार सागर है जो दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: संकरा होता जाता है और फ़ारस की खाड़ी से जाकर मिलता है। अरब सागर के तट पर भारत के अलावा जो महत्वपूर्ण देश स्थित हैं उनमें ईरान, ओमान, पाकिस्तान, यमन और संयुक्त अरब अमीरात सबसे प्रमुख हैं। .

नई!!: माहिम की खाड़ी और अरब सागर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

माहिम खाड़ी, माही खाड़ी, माही की खाड़ी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »