लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मालदा टाउन

सूची मालदा टाउन

प्राकृतिक विविधताओं से भरा मालदा पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह मालदा जिला का मुख्यालय है। इसे इंग्लिश बाजार के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटक यहां पर घने जंगलों और नदियों के खूसबूरत दृश्य देख सकते हैं। मालदा के जंगलों और नदियों के मनोहारी दृश्य देखना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है क्योंकि जंगलों में सैर के समय वह अनेक प्रजाति के आकर्षक पेड़-पौधे और वन्य जीवों को देख सकते हैं। इन जंगलों में नीम, इमली, पीपल, आम और बांस के झुण्ड बहुतायत में पाए जाते हैं। जंगलों की भांति नदियों की मनोहर झलकियां देखना भी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। पर्यटक इन नदियों में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को देख सकते हैं। इन प्रजातियों में रोहू, काटला, चीतल, बोएल, मगुर, शोल, हिलिषा, पाबदा और अनेक प्रकार के केकड़े प्रमुख हैं। .

3 संबंधों: नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, पश्चिम बंगाल, मालदा जिला

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा या कोलकाता विमानक्षेत्र भारत का एक प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं, जो कोलकाता में स्थित है। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यहां कस्टम्स विभाग उपस्थित है। इसका रनवे पेव्ड है। इसकी प्रणाली यांत्रिक है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 11900 फीट है। .

नई!!: मालदा टाउन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: मालदा टाउन और पश्चिम बंगाल · और देखें »

मालदा जिला

मालदा মালদা भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय मालदा टाउन है। .

नई!!: मालदा टाउन और मालदा जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »