लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मारियोन बार्तोली

सूची मारियोन बार्तोली

मारियोन बार्तोली की सेवानिवृत फ्रांसीसी महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वो वर्ष २००७ विम्बलडन के फाइनल में पहुँची पर वीनस विलियम्स से हार गईं। उन्होंने अपने सन्यास की घोषणा १४ अगस्त २०१३ को की। .

7 संबंधों: फ़्रान्स, जिनेवा, विम्बलडन प्रतियोगिता, वीनस विलियम्स, वीमेन्स टेनिस असोसिएशन, २००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता, २००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता - महिला एकल

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: मारियोन बार्तोली और फ़्रान्स · और देखें »

जिनेवा

जिनेवा या जनेवा (अंग्रेज़ी: Geneva; जनीवा, फ़्रांसीसी: Genève; जेनेव, जर्मन: Genf; जेन्फ़), स्विट्ज़रलैंड का ज़्यूरिख़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। ये फ़्रांस से सटा हुआ है और इसकी राजभाषा फ्रांसीसी है। ये शहर "जिनेवा सरोवर" के किनारे बसा है। यहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ के कई निकायों के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: मारियोन बार्तोली और जिनेवा · और देखें »

विम्बलडन प्रतियोगिता

विम्बलडन प्रतियोगिता या साधारण रूप से विंबलडन दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट (खेल प्रतियोगिता) है और इसे सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है। 1877 के बाद से यह प्रतियोगिता विम्बलडन के लन्दन उपनगर में ऑल इंग्लैण्ड क्लब में आयोजित की जाती रही है। यह चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स (खेल प्रतियोगिताओं) में से एक है और यह एकमात्र प्रतियोगिता है, जिसे आज भी खेल की मूल सतह, घास, पर खेला जाता है, जिससे लॉन टेनिस को इसका नाम मिला। यह प्रतियोगिता जून के अंत में और जुलाई के प्रारंभ में दो सप्ताहों से अधिक समय के लिए खेली जाती है, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के सिंगल्स फाइनल का आयोजन क्रमशः दूसरे शनिवार और रविवार को किया जाता है। हर साल, पांच प्रमुख प्रतिस्पर्धाओं और चार जूनियर प्रतिस्पर्धाओं और चार प्रोत्साहक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है, हार्ड कोर्ट ऑस्ट्रेलियन ओपन और क्ले कोर्ट फ्रेंच ओपन कैलेंडर वर्ष में विम्बलडन की पूर्ववर्ती प्रतियोगिताएं हैं। इसके बाद हार्ड कोर्ट यूएस ओपन का आयोजन होता है। पुरुषों के लिए, ग्रास कोर्ट एगोन (grass court AEGON) चैम्पियनशिप्स का आयोजन लन्दन में और ग्रे वेबर ओपन (Gerry Weber Open) का आयोजन हाले, जर्मनी में किया जाता है, ये दोनों आयोजन महत्वपूर्ण प्रोत्साहक प्रतियोगिताओं के रूप में काम करते हैं। महिलाओं के लिए, एगोन क्लासिक (AEGON Classic) और 2 संयुक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन बर्मिंघम में किया जाता है, 'एस-हर्टोजेनबोश, नीदरलैंड्स में यूनिसेफ ओपन (UNICEF Open) का आयोजन किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं के साथ-साथ एगोन इंटरनेशनल ईस्टबोर्न (AEGON International Eastbourne) विम्बलडन के लिए प्रोत्साहक आयोजनों का काम करता है। प्रतियोगियों के लिए एक अनिवार्य ड्रेस कोड विंबलडन की परंपराओं का एक हिस्सा है, साथ ही स्ट्रॉबेरी और क्रीम को भोजन में शामिल किया जाना और शाही संरक्षण भी इसकी परम्पराओं में शामिल हैं। 2009 में, विम्बलडन के सेंटर कोर्ट को ऐसी समेटी जा सकने वाली छत (retractable roof) से ढका गया, जिससे खेल प्रतियोगिता के दौरान सेंटर कोर्ट में खेले जाने वाले मैचों में वर्षा के कारण आने वाली बाधा को दूर किया जा सके और इससे होने वाली देरी से बचा जा सके। .

नई!!: मारियोन बार्तोली और विम्बलडन प्रतियोगिता · और देखें »

वीनस विलियम्स

श्रेणी:टेनिस खिलाड़ी श्रेणी:महिला टेनिस खिलाड़ी.

नई!!: मारियोन बार्तोली और वीनस विलियम्स · और देखें »

वीमेन्स टेनिस असोसिएशन

वीमेन्स टेनिस असोसिएशन 1973 में गठित पेशेवर महिला टेनिस का मुख्य आयोजक संगठक है।.

नई!!: मारियोन बार्तोली और वीमेन्स टेनिस असोसिएशन · और देखें »

२००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता

2007 विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अभी ऑल इंग्लैंड क्लब में हो रहा है। पुरुष एकल में पिछले चार बार के विजेता के रॉजर फ़ेडरर का मुक़ाबला के रफ़ाएल नदाल से हुआ। एक तरफ़ जहाँ फ़ेडरर को ग्रास कोर्ट का बादशाह माना जाता है तो दूसरी तरफ़ रफ़ाएल नदाल क्ले कोर्ट के सम्राट हैं। फ़ेडरर ने एक कड़े मुकाबले में 7-6 (9-7), 4-6, 7-6 (7-3), 2-6, 6-2 से विजय प्राप्त कर पाँचवी बार यह खिताब जीत लिया। महिला एकल में २००५ की विजेता की २७ वर्षीय वीनस विलियम्स ने यह ख़िताब की मारियान बारतोली को 6-4, 6-1 से हराकर जीत लिया। वीनस ने यह ख़िताब चौथी बार जीता। बारतोली पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँची थीं। .

नई!!: मारियोन बार्तोली और २००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता · और देखें »

२००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता - महिला एकल

वीनस विलियम्स ने मारियान बारतोली को 6-4, 6-1 से हराया। .

नई!!: मारियोन बार्तोली और २००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता - महिला एकल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मारियान बारतोली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »