लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मरियप्पन थान्गावेलु

सूची मरियप्पन थान्गावेलु

मरियप्पन थान्गावेलु (जन्म 28 जून 1995) दक्षिण भारतीय उच्च जम्पर (हाई जंपर) हैं। रियो डी जनेरियो में आयोजित 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। .

6 संबंधों: तमिल नाडु, दक्षिण भारत, पैरालंपिक खेल, रियो डि जेनेरो, वरुण सिंह भाटी, 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक

तमिल नाडु

तमिल नाडु (तमिल:, तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिल नाडु के वर्तमान मुख्यमन्त्री एडाप्पडी  पलानिस्वामी  और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। .

नई!!: मरियप्पन थान्गावेलु और तमिल नाडु · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: मरियप्पन थान्गावेलु और दक्षिण भारत · और देखें »

पैरालंपिक खेल

पैरालंपिक खेल एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न प्रकार कि विकलांगता से ग्रस्त व्यक्ति भाग लेते हैं। .

नई!!: मरियप्पन थान्गावेलु और पैरालंपिक खेल · और देखें »

रियो डि जेनेरो

ऊपर बायें से: रियो का विहंगम दृश्य, शुगरलोफ पर्वत (ब्राज़ील), व्यापारिक क्षेत्र, क्राईस्ट द रीडिमर मूर्ति, एर्कोस डि लापा, रोड्रिगो डि फ्रेटास झील और माराकाना स्टेडियम। रियो डि जेनेरो (पुर्तगाली:Rio de Janeiro यानि "जनवरी की नदी") ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो राज्य की राजधानी एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। १८०८ से १८२१ तक यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है, शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है। रियो डि जेनेरो अपनी प्राकृतिक अवस्थिति, अपने कार्निवल उत्सव, साम्बा और अन्य संगीत और पर्यटकों के लिए समुद्र तटों पर बने पंक्तिबद्ध होटलों वाले कोपाकबाना और इपानेमा जैसे तटों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट के अलावा यहां के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में शामिल हैं कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित ईसा मसीह की विशाल मूर्ति क्राईस्ट द रीडिमर ('क्रिस्टो रिडेंटॉर'), जिसे आधुनिक युग के विश्व के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है; केबल कार युक्त शुगरलोफ पर्वत (Pão de Açúcar); सांबोद्रोमो नामक एक विशाल स्थायी कार्निवल परेड मंच और दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक माराकाना (Maracanã) स्टेडियम। २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो डि जेनेरो को मिली है और इन खेलों को आयोजित करने वाला यह दक्षिण अमेरिकी का पहला शहर होगा। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहरी वन क्षेत्र: फ्लोरेस्ता दा तिजुका, या "तिजुका वन" भी रिओ में ही है, जो दुनिया के सबसे बड़े शहरी वन क्षेत्र Parque Estadual da Pedra Branca, या व्हाइट स्टोन स्टेट पार्क से लगभग जुड़ा ही हुआ है। गैलिआओ-अंतोनियो कार्लोस जोबिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे आमतौर पर सिर्फ गैलिआओ (Galeão) कहा जाता है ब्राजील के कई शहरों को रियो डि जेनेरो से जोड़ता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं। अपने आकर्षण और सौंदर्य के बावजूद, रियो की गिनती विश्व के सबसे अधिक हिंसाग्रस्त शहरों मे की जाती है। हिंसक अपराध की घटनायें ज्यादातर झुग्गी बस्तियों में घटित होती है लेकिन इनका असर इसके मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय इलाकों मे भी देखा जा सकता है। रिओ में अन्य बड़े शहरों के विपरीत, मलिन बस्तियों शहर के कुछ सबसे धनी इलाकों से सटी हुई हैं। .

नई!!: मरियप्पन थान्गावेलु और रियो डि जेनेरो · और देखें »

वरुण सिंह भाटी

वरुण सिंह भाटी एक भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2016 रियो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता है। .

नई!!: मरियप्पन थान्गावेलु और वरुण सिंह भाटी · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक्स (ब्राजीली पुर्तगाली: Jogos Paralímpicos de Verão de 2016), पन्द्रहवें ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेल हैं।अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा शासित विकलांग एथलीटों के लिए यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु खेल आयोजन है। यह 7 सितम्बर 2016 से 18 सितम्बर 2016 तक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित किया गया। .

नई!!: मरियप्पन थान्गावेलु और 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मारियप्पन थांगावेलु

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »