लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महाराजा जवाहर सिंह

सूची महाराजा जवाहर सिंह

भरतपुर राज्य के महाराजा। राजा जवाहर सिंह #जाट महाराजा #सूरजमल के ज्येष्ठ पुत्र थे। जवाहर सिंह #डीग के राजमहल में एक दिन अपनी माता को प्रणाम करने पहुंचे तो उस समय उन्होंने पगड़ी पहनी हुई थी। तब उनकी माता ने उपालम्भ दिया कि बेटा तेरे पिता की पगड़ी तो दिल्ली में पड़ी हुई मुगलों की ठोकर खा रही है और तू यह शानदार पगड़ी बांधे हुए हैं। इसकी शान तो तब रहेगीजब तू अपने पिता की मृत्यु का बदला दिल्ली के शासकों से ले लेगा। सन् 1763 ई0 में जवाहर सिंह ने विशाल सेना लेकर दिल्ली की ओर कूच किया और दिल्ली की चारों ओर से नाकेबंदी कर दी। दिल्ली की जनता को भारी कठिनाई होने लगी और खाद्य वस्तुओं के अभाव में भूखों मरने की नौबत हो गई। नजीबुद्दौला ने समझाने बुझाने की असफल चेष्टा की। उस विषम स्थिति से घबराकर रौहिला वजीर नजीबुद्दौला ने संधि का प्रस्ताव किया और भरपूर मुआवजा दिया। महाराजा जवाहर सिंह ने अपनी विजय के उपलक्ष में लाल किले के दरवाजे को उखाड़ लिया एवम् भरतपुर लेकर आ गए। जाट महाराजा ने अहमद शाह अब्दाली के विरुद्ध मराठाओं का साथ दिया। इनके समय भरतपुर के जाट साम्राज्य की सीमा बृजक्षेत्र उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक फैली हुई थी और हिन्दू समाज अत्यधिक मजबूत स्थिति में था। गोकुला, ? - 1670 राजाराम (भरतपुर), 1670 - 1688 चूडामन, 1695 - 1721 बदन सिंह, 1722 - 1756 महाराजा सूरज मल, 1756 - 1767 महाराजा जवाहर सिंह, 1767 - 1768 महाराजा रतन सिंह, 1768 - 1769 महाराजा केहरी सिंह, 1769 - 1771 महाराजा नवल सिंह, 1771 - 1776 महाराजा रंजीत सिंह, 1776 - 1805 महाराजा रणधीर सिंह, 1805 - 1823 महाराजा बलदेव सिंह, 1823 - 1825 महाराजा बलवन्त सिंह, 1825 - 1853 महाराजा जशवन्त सिंह, 1853 - 1893 महाराजा राम सिंह, 1893 - 1900 (Exiled) महारानी गिरिराज कौर, regent 1900-1918 महाराजा किशन सिंह, 1900 - 1929 महाराजा ब्रजेन्द्र सिंह, 1929-1947 (Joined the Indian Union) श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन.

1 संबंध: भरतपुर

भरतपुर

भरतपुर राजस्थान का एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ देश का सबसे प्रसिद्ध पक्षी उद्यान भी है। 29 वर्ग कि॰मी॰ में फैला यह उद्यान पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। विश्‍व धरोहर सूची में शामिल यह स्थान प्रवासी पक्षियों का भी बसेरा है। भरतपुर शहर की बात की जाए तो इसकी स्थापना जाट शासक राजा सूरजमल ने की थी और यह अपने समय में जाटों का गढ़ हुआ करता था। यहाँ के मंदिर, महल व किले जाटों के कला कौशल की गवाही देते हैं। राष्ट्रीय उद्यान के अलावा भी देखने के लिए यहाँ अनेक जगह हैं इसका नामकरण राम के भाई भरत के नाम पर किया गया है। लक्ष्मण इस राज परिवार के कुलदेव माने गये हैं। इसके पूर्व यह जगह सोगडिया जाट सरदार रुस्तम के अधिकार में था जिसको महाराजा सूरजमल ने जीता और 1733 में भरतपुर नगर की नींव डाली .

नई!!: महाराजा जवाहर सिंह और भरतपुर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »