लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महाप्रजापती गौतमी

सूची महाप्रजापती गौतमी

महाप्रजापती गौतमी एक महान भिक्खूणी है जिन्होंने अर्हत पद प्राप्त किया है। भिक्खूणी बनने वाली वह पहली महालाओं में से एक है। बुद्ध का गौतम नाम गौतमी के नाम से पडा है ऐसा भी माना जाता है। बौद्ध धर्म के संघ में महिलाओं के लिए प्रवेश वर्जित था, गौतमी ने सीधे गौतम बुद्ध से अनुरोध किया, और पहले भिक्खूओं के संघ में महालाओं को या भिक्खूनी वर्ग को बुद्ध द्वारा मान्यता मिली। यशोधरा और अन्य महालाओं के साथ महाप्रजापती गौतमी ने बौद्ध संघ में प्रवेश किया और भिक्खूनीयां बनी। महामाया और महाप्रजापती गौतमी कोलिय राज्य की राजकुमारीयां और सगी बहनें थी। गौतमी बुद्ध की मौसी और दत्तक मां दोनों थी, उनकी बहन महामाया का बुद्ध को जन्म के बाद निर्वाण हो गया। महाप्रजापती गौतमी का 120 वर्ष की आयु में महापरिनिर्वाण हो गया था। "महाप्रजापती गौतमी और उनकी पांच सौ भिक्खूनी साथियों के निर्वाण की कहानी लोकप्रिय और व्यापक रूप से फैली है और एकाधिक संस्करणों में ही अस्तित्व में थी।" यह विभिन्न जीवित विनय परंपराओं में दर्ज की गई है पाली के सिद्धांतों और Sarvastivada और Mulasarvastivada संस्करणों सहित। .

12 संबंधों: थेरीगाथा, नंद, बौद्ध धर्म, भारतीय, भिक्षुणी, भिक्खु, मायादेवी, राजकुमारी यशोधरा, शुद्धोधन, संघ, गौतम बुद्ध, अरहंत

थेरीगाथा

थेरीगाथा, खुद्दक निकाय के 15 ग्रंथों में से एक है। इसमें परमपदप्राप्त 73 विद्वान भिक्षुणियों के उदान अर्थात् उद्गार 522 गाथाओं में संगृहीत हैं। यह ग्रंथ 16 'निपातों' अर्थात् वर्गों में विभाजित है, जो कि गाथाओं की संख्या के अनुसार क्रमबद्ध हैं। थेरीगाथा में जिन भिक्षुणियों का उल्लेख आया है, उनमें से अधिकतर भगवान बुद्ध की समकालीन थी। एक इसिदाप्ति के उदान में भव्य नगरी पाटलिपुत्र का उल्लेख आया है। संभवत: वह सम्राट अशोक की राजधानी है। इसलिए ग्रंथ का रचनाकाल प्रथम संगीति से लेकर तृतीय संगीति तक मान सकते हैं। .

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और थेरीगाथा · और देखें »

नंद

कोई विवरण नहीं।

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और नंद · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और बौद्ध धर्म · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और भारतीय · और देखें »

भिक्षुणी

एक भिक्षुणी बौद्ध धर्म में पूर्णतः दीक्षित मठवासियों स्त्रियों को भिक्षुणी (संस्कृत) या भिख्क्खुनी (पालि) कहते हैं। भिक्षु और भिक्षुणी विनय के अनुसार रहते हैं। श्रेणी:धर्मगुरु श्रेणी:बौद्ध धर्म श्रेणी:बौद्ध भिक्षुणी.

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और भिक्षुणी · और देखें »

भिक्खु

थाईलैण्ड में बौद्ध भिक्खु बौद्ध सन्यासियों या गुरूओं को भिक्षु (संस्कृत) या भिक्खु (पालि) कहते हैं। .

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और भिक्खु · और देखें »

मायादेवी

मायादेवी या महामाया सिद्धार्थ गौतम बुद्ध की माता थीं। श्रेणी:बौद्ध धर्म श्रेणी:गौतम बुद्ध.

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और मायादेवी · और देखें »

राजकुमारी यशोधरा

राजकुमारी यशोधरा (563 ईसा पूर्व - 483 ईसा पूर्व) कोलीय वंश के राजा सुप्पबुद्ध और उनकी पत्नी पमिता की पुत्री थीं। यशोधरा की माता- पमिता राजा शुद्धोदन की बहन थीं। १६ वर्ष की आयु में यशोधरा का विवाह राजा शुद्धोधन के पुत्र सिद्धार्थ गौतम के साथ हुआ। बाद में सिद्धार्थ गौतम संन्यासी हुए और गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए। यशोधरा ने २९ वर्ष की आयु में एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम राहुल था। अपने पति गौतम बुद्ध के संन्यासी हो जाने के बाद यशोधरा ने अपने बेटे का पालन पोषण करते हुए एक संत का जीवन अपना लिया। उन्होंने मूल्यवान वस्त्राभूषण का त्याग कर दिया। पीला वस्त्र पहना और दिन में एक बार भोजन किया। जब उनके पुत्र राहुल ने भी संन्यास अपनाया तब वे भी संन्यासिनि हो गईं। उनका देहावसान ७८ वर्ष की आयु में गौतम बुद्ध के निर्वाण से २ वर्ष पहले हुआ। यशोधरा के जीवन पर आधारित बहुत सी रचनाएँ हुई हैं, जिनमें मैथिलीशरण गुप्त की रचना यशोधरा (काव्य) बहुत प्रसिद्ध है। राजकुमारी यशोधरा कोलीय (कोरी) वंश की पुत्री थी। .

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और राजकुमारी यशोधरा · और देखें »

शुद्धोधन

राजा शुद्धोदन अपने दरबार में राजा शुद्धोधन, सिद्धार्थ गौतम के पिता थे, जिन्हें बाद में गौतम बुद्ध के नाम से जाना गया। वह दक्षिण नेपाल में रहने वाले शाक्य लोगों के नेता थे। शाक्यों मे एक पत्नी रखने की प्रथा थी, लेकिन जब शुद्धोदन ने अपने पिता के विरुद्ध एक लडा़ई जीती तो उसने दो राजकुमारियों मायादेवी और प्रजापति से विवाह करने की आज्ञा मांगीhttp://myanmarpedia.wordpress.com/2007/09/27/king-suddhodana .

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और शुद्धोधन · और देखें »

संघ

रातो द्रस्तांग की तिब्बती बौद्ध मठ के बाहर कुछ भिक्षु (२०१५) संघ संस्कृत का शब्द है- जिसका अर्थ सभा, समुदाय या संगठन है। बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि। संघं शरणं गच्छामि।.

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और संघ · और देखें »

गौतम बुद्ध

गौतम बुद्ध (जन्म 563 ईसा पूर्व – निर्वाण 483 ईसा पूर्व) एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। उनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोलीय वंश से थी जिनका इनके जन्म के सात दिन बाद निधन हुआ, उनका पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया। सिद्धार्थ विवाहोपरांत एक मात्र प्रथम नवजात शिशु राहुल और पत्नी यशोधरा को त्यागकर संसार को जरा, मरण, दुखों से मुक्ति दिलाने के मार्ग की तलाश एवं सत्य दिव्य ज्ञान खोज में रात में राजपाठ छोड़कर जंगल चले गए। वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से बुद्ध बन गए। .

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और गौतम बुद्ध · और देखें »

अरहंत

थेरवाद बौद्ध धर्म, में अरहत या अरहंत (Sanskrit; Pali: अरिहंत-; " जो काबिल है")  "संपूर्ण मनुष्य" को कहते हैं  जिसने अस्तित्व की यथार्थ प्रकृति का अंतर्ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और जिसे निर्वाण की प्राप्त हो चुकी हो। अन्य बौद्ध परंपराओं में शब्द का अब तक आत्मज्ञान के रास्ते पर उन्नत लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया है, लेकिन जो हो सकता पूर्ण बुद्धत्व की प्राप्ति ना कर सके हों। .

नई!!: महाप्रजापती गौतमी और अरहंत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »