लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मलेशिया एयरलाइंस

सूची मलेशिया एयरलाइंस

मलेशियन एयरलाइं सिस्टम बर्हाद, जो मलेशियन एयरलाइंस (लघुरूप MAS) नाम से कार्यरत है, मलेशिया की सरकारी-स्वामित्त्व वाली ध्वजवाहिका वायुसेवा है। मलेशिया एयरलाइंस अपने गृह-आधार (बेस) कुआला लम्पुर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एवं एक द्वितीयक केन्द्र (हब) कुचिंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से वायु सेवा संचालन करते हैं। कंपनी का मुख्यालय सुल्ताण अज़ीज़ शाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, सेलंगोर के परिसर में है। कंपनी की मुख्यालय को यहां से कुआला लम्पुर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र परिसर में स्थानांतरित करने की योजना थी।http://biz.thestar.com.my/news/story.asp?file.

2 संबंधों: मलेशिया, सेलांगोर

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: मलेशिया एयरलाइंस और मलेशिया · और देखें »

सेलांगोर

सेलांगोर मलेशिया का एक राज्य है। यह मलय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। सेलांगोर का क्षेत्र कुआला लम्पुर और पुत्रजय के संघीय क्षेत्रों को घेरे हुए है, जो कभी इसी राज्य का हिस्सा हुआ करते थे। सकल घरेलू उत्पाद (जी॰डी॰पी॰) के हिसाब से सेलांगोर की अर्थव्यवस्था पूरे मलेशिया की अर्थव्यवस्था की २३% है और यह अन्य किसी भी राज्य से अधिक है। इस राज्य की जनसंख्या भी किसी अन्य राज्य से अधिक है और जीवन स्तर सबसे ऊँचा है। .

नई!!: मलेशिया एयरलाइंस और सेलांगोर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »