लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मरियम मिर्ज़ाख़ानी

सूची मरियम मिर्ज़ाख़ानी

मरियम मिर्ज़ाखानी (Maryam Mirzakhani, مریم میرزاخانی‎‎; ३ मई, १९७७ को जन्म – 15 जुलाई, २०१७) ईरानी-अमेरिकी गणितज्ञ और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में गणित की प्रोफेसर थीं। वे फिल्ड मेडल प्राप्त करने वाली प्रथम महिला थीं। वे कैंसर से पीड़ित थीं जिसके कारण ४० वर्ष की अल्पायु में ही उनका निधन हो गया। .

10 संबंधों: तेहरान, पहलवी वंश, पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया, प्रिंसटन विश्वविद्यालय, प्रोफेसर, फील्ड्स मेडल, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, गणित, कर्कट रोग

तेहरान

ईरान के जिले तेहरान (फारसी: تهران) ईरान ईरान के तेहरान प्रान्त का एक शहर और ईरान की राजधानी है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ की जनगणना के अनुसार ७,७९७,५२० है। स्थिति: 35°44' उo अo तथा 51°30' पूo देo। यह नगर ईरान देश तथा तेहरान प्रदेश की राजधानी और एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं रेल, सड़क तथा वायुमार्गों का केन्द्र है। समुद्रतल से 1,175 मीटर की ऊँचाई पर कैस्पियन सागर से 105 किलोमीटर दक्षिण तथा एलबुर्ज पर्वत श्रेणी से 16 किलोमीटर दक्षिण स्थित है। इस नगर से डेमावंड पर्वत नामक सुप्त ज्वालामुखी (5,665 मीटर) की हिमाच्छादित नुकीली चोटी दिखाई देती है। यहाँ के दर्शनीय भवनों में राजभवन, संग्रहालय, मस्जिदें इत्यादि हैं। राजभवन में वह मयूरसिंहासन है, जो 1939 ईo में नादिरशाह द्वारा दिल्ली से लाया गया था। कजार वंश के संस्थापक आग़ा मुहम्मद खान ने 1788 ईo में इस नगर को अपनी राजधानी बनाया। तत्पश्चात्‌ नगर का विकास तीव्र गति से होता गया। यह उपजाऊ खेतिहर प्रदेश में स्थित है, जहाँ गेहूँ, चुकंदर, फल तथा कपास उत्पादन महत्वपूर्ण है। कपड़ा, सीमेंट, धातु का सामान, रासायनिक पदार्थ, काच, चीनी, दियासलाई, सिगरेट, साबुन इत्यादि के उद्योग मुख्य हैं। यह फारस की खाड़ी तथा कैस्पियन सागर से रेलमार्गों द्वारा जुड़ा है। नगर से 5.6 मिलोमीटर पश्चिम में हराबाद हवाई अड्डा स्थित है, जहाँ से कई विदेशी वायुमार्ग गुज़रते हैं। 1935 ईo से स्थापित तेहरान विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का केन्द्र है। .

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और तेहरान · और देखें »

पहलवी वंश

पहलवी वंश (फारसी: دودمان پهلوی) के अन्तर्गत दो राजाओं ने १९२५ से लेकर १९७९) तक शासन किया। ये राजा थे रजा शाह पहलवी (1925—1941) तथा उनका पुत्र मोहम्मद रजा शाह पहलवी (1941—1979)। .

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और पहलवी वंश · और देखें »

पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया

पालो आल्टो संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सांटा क्लॅरा काउंटी के उत्तर पश्चिम कोने में स्थित है। .

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और पालो आल्टो, कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

प्रिंसटन विश्वविद्यालय

प्रिंसटन विश्वविद्यालय या प्रिंस्टन विश्वविद्यालय (Princeton University) अमेरिका का चौथा सबसे पुराना कॉलेज (विश्वविद्यालय) है। इसमें 1100 संकाय सदस्य एवं 34 विभाग हैं। इसके अलावा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस और वुडरॉ विल्सन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल एफेयर भी है। इसमें लगभग 98 देशों के 7500 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। .

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और प्रिंसटन विश्वविद्यालय · और देखें »

प्रोफेसर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और प्रोफेसर · और देखें »

फील्ड्स मेडल

फील्ड्स मेडल, गणित क्षेत्र में दिया जाने वाला एक पुरस्कार हैं, जो १९३६ से दिया जा रहा हैं। .

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और फील्ड्स मेडल · और देखें »

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

लेलैंड स्टैनफोर्ड जूनियर विश्वविद्यालय, जिसे सामान्यतः स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय या स्टैनफोर्ड के रूप में संदर्भित किया जाता है, एक निजी अनुसंधान विश्वविद्यालय है, जो स्टैनफोर्ड, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका, में स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1891 में कैलिफोर्निया के रेलरोड व्यवसायी लेलैंड स्टैनफोर्ड द्वारा की गई जिसका नामकरण उनके मृत बेटे के नाम पर किया गया.

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

हार्वर्ड विश्वविद्यालय

250px हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जो इवी लीग का सदस्य है। इसकी स्थापना 1636 में औपनिवेशिक मैसाचुसैट्स कानून के तहत हुआ। हार्वर्ड अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और वर्तमान में इसकी दस शैक्षणिक ईकाईयां हैं। यह अमेरिका का पहला और सबसे पुराना निगम है। शुरुआत में यह न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाऊन के नाम से जाना जाता था। 13 मार्च 1639 को इसका नाम बदलकर हार्वर्ड कॉलेज रखा गया.

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

गणित

पुणे में आर्यभट की मूर्ति ४७६-५५० गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती हैं। गणित एक अमूर्त या निराकार (abstract) और निगमनात्मक प्रणाली है। गणित की कई शाखाएँ हैं: अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, बीजगणित, कलन, इत्यादि। गणित में अभ्यस्त व्यक्ति या खोज करने वाले वैज्ञानिक को गणितज्ञ कहते हैं। बीसवीं शताब्दी के प्रख्यात ब्रिटिश गणितज्ञ और दार्शनिक बर्टेंड रसेल के अनुसार ‘‘गणित को एक ऐसे विषय के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें हम जानते ही नहीं कि हम क्या कह रहे हैं, न ही हमें यह पता होता है कि जो हम कह रहे हैं वह सत्य भी है या नहीं।’’ गणित कुछ अमूर्त धारणाओं एवं नियमों का संकलन मात्र ही नहीं है, बल्कि दैनंदिन जीवन का मूलाधार है। .

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और गणित · और देखें »

कर्कट रोग

कर्कट (चिकित्सकीय पद: दुर्दम नववृद्धि) रोगों का एक वर्ग है जिसमें कोशिकाओं का एक समूह अनियंत्रित वृद्धि (सामान्य सीमा से अधिक विभाजन), रोग आक्रमण (आस-पास के उतकों का विनाश और उन पर आक्रमण) और कभी कभी अपररूपांतरण अथवा मेटास्टैसिस (लसिका या रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य भागों में फ़ैल जाता है) प्रदर्शित करता है। कर्कट के ये तीन दुर्दम लक्षण इसे सौम्य गाँठ (ट्यूमर या अबुर्द) से विभेदित करते हैं, जो स्वयं सीमित हैं, आक्रामक नहीं हैं या अपररूपांतरण प्रर्दशित नहीं करते हैं। अधिकांश कर्कट एक गाँठ या अबुर्द (ट्यूमर) बनाते हैं, लेकिन कुछ, जैसे रक्त कर्कट (श्वेतरक्तता) गाँठ नहीं बनाता है। चिकित्सा की वह शाखा जो कर्कट के अध्ययन, निदान, उपचार और रोकथाम से सम्बंधित है, ऑन्कोलॉजी या अर्बुदविज्ञान कहलाती है। कर्कट सभी उम्र के लोगों को, यहाँ तक कि भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन अधिकांश किस्मों का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता है। कर्कट में से १३% का कारण है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, २००७ के दौरान पूरे विश्व में ७६ लाख लोगों की मृत्यु कर्कट के कारण हुई। कर्कट सभी जानवरों को प्रभावित कर सकता है। लगभग सभी कर्कट रूपांतरित कोशिकाओं के आनुवंशिक पदार्थ में असामान्यताओं के कारण होते हैं। ये असामान्यताएं कार्सिनोजन या का कर्कटजन (कर्कट पैदा करने वाले कारक) के कारण हो सकती हैं जैसे तम्बाकू धूम्रपान, विकिरण, रसायन, या संक्रामक कारक.

नई!!: मरियम मिर्ज़ाख़ानी और कर्कट रोग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मरियम मिर्ज़ाखानी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »