लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मरमरा क्षेत्र

सूची मरमरा क्षेत्र

मरमारा प्रांत (तुर्क भाषा: Marmara Bölgesi), तुर्की का सबसे छोटा लेकिन सबसे सघन बसा हुआ क्षेत्र है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल ६७,३८६ वर्ग किमी है और ये तुर्की के कुल क्षेत्रफ़ल का ८.६% भाग है। यह क्षेत्र आधिकारिक रूप से १९४१ में अस्तित्व में आया और भौगोलिक रूप से ये चार भागों मे बटाँ हुआ है। इसके नाम कि व्युत्पत्ति युनानी भाषा के μάρμαρον (मारमरोन) शब्द से हुई है, जो स्वयं μάρμαρος (मारमरोस) से निकला है जिसका अर्थ है, "स्फटिक चट्टान" या "चमकती चट्टान"। .

4 संबंधों: तुर्की, बालिकेसिर प्रांत, बिलेसिक प्रांत, बुर्सा प्रांत

तुर्की

तुर्की (तुर्क भाषा: Türkiye उच्चारण: तुर्किया) यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। स्थिति: 39 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 36 डिग्री पूर्वी देशान्तर। इसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है अत: इसे यूरोप एवं एशिया के बीच का 'पुल' कहा जाता है। इजीयन सागर (Aegean sea) के पतले जलखंड के बीच में आ जाने से इस पुल के दो भाग हो जाते हैं, जिन्हें साधारणतया यूरोपीय टर्की तथा एशियाई टर्की कहते हैं। टर्की के ये दोनों भाग बॉसपोरस के जलडमरूमध्य, मारमारा सागर तथा डारडनेल्ज द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। टर्की गणतंत्र का कुल क्षेत्रफल 2,96,185 वर्ग मील है जिसमें यूरोपीय टर्की (पूर्वी थ्रैस) का क्षेत्रफल 9,068 वर्ग मील तथा एशियाई टर्की (ऐनाटोलिआ) का क्षेत्रफल 2,87,117 वर्ग मील है। इसके अंतर्गत 451 दलदली स्थल तथा 3,256 खारे पानी की झीलें हैं। पूर्व में रूस और ईरान, दक्षिण की ओर इराक, सीरिया तथा भूमध्यसागर, पश्चिम में ग्रीस और बुल्गारिया और उत्तर में कालासागर इसकी राजनीतिक सीमा निर्धारित करते हैं। यूरोपीय टर्की - त्रिभुजाकर प्रायद्वीपी प्रदेश है जिसका शीर्षक पूर्व में बॉसपोरस के मुहाने पर है। उसके उत्तर तथा दक्षिण दोनों ओर पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। मध्य में निचला मैदान मिलता है जिसमें होकर मारीत्सा और इरजिन नदियाँ बहती हैं। इसी भाग से होकर इस्तैस्म्यूल का संबंध पश्चिमी देशों से है। एशियाई टर्की - इसको हम तीन प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं: 1.

नई!!: मरमरा क्षेत्र और तुर्की · और देखें »

बालिकेसिर प्रांत

तुर्की में बालिकेसिर प्रांत की स्थिति। बालिकेसिर (तुर्कः Balıkesir) पश्चिमी तुर्की में एक प्रांत है। इसका तटीय क्षेत्र मरमारा एजीनामेरिन किनारे पर है। वर्ष २००१ में यहा की जनसंख्या १०,७६,३४७ थी और २००७ के अनुमानुसार इस प्रांत की जनसंख्या ११,०४,१०० है। इस प्रांत का यह नाम फ़ारसी भाषा के एक शब्द से पड़ा जिसका अर्थ है "बहुत सारा शहद"। इस प्रांत के मुख्य कृषि उत्पाद फल और सब्ज़ियां हैं। यहाँ आय के प्रमुख स्रोत हैं: पर्यटन और जैतून। इसके अतिरिक्त यहाँ खादानें भी हैं। प्रांत की राजधानी का नाम भी बालिकेसिर है। २००५ में बालिकेसिर तब समाचारों की सुर्ख़ियों में छाया जब तुर्की का पहला बर्ड फ़्लू का मामला यहाँ प्रकाश में आया। .

नई!!: मरमरा क्षेत्र और बालिकेसिर प्रांत · और देखें »

बिलेसिक प्रांत

बिलेसिक (तुर्कः Bilecik) तुर्की के मध्यपूर्व में स्थित एक प्रांत है, जिसके पूर्व में बुर्सा, उत्तर में कोसेइलि और साकार्या, पश्चिम में बोलू, दक्षिणपूर्व में एस्किसेहिर और दक्षिण में कुताह्या है। इसका कुल क्षेत्रफल ४,३०७ किमी२ और जनसंख्या १,९८,८०९ है। प्रांत का अधिकतर भाग मरमारा क्षेत्र में है लेकिन गोल्पाज़ारि और सोगुत जिलो के कुछ पूर्वी भाग और इन्हिसार और येनिपज़र जिले काले सागर क्षेत्र में पड़ते हैं, दक्षिणपूर्व के छोटे भाग, बोज़ुयुक और सोगुत मध्य एनाटोलियाई क्षेत्र में हैं और बोज़ुयुक का दक्षिणपश्चिमी भाग एजियन क्षेत्र में पड़ता है। .

नई!!: मरमरा क्षेत्र और बिलेसिक प्रांत · और देखें »

बुर्सा प्रांत

बुर्सा (तुर्क: Bursa) पश्चिमी तुर्की का एक प्रांत है, मरमारा सागर के किनारे से लगता हुआ। इसके सीमांत प्रांत हैं पश्चिम में बालिकेसिर, दक्षिण में कुताह्या, बिलेसिक और सकार्या पूर्व में, कोसेइलि उत्तरपूर्व में और यालोवा उत्तर में। प्रांत का कुल क्षेत्रफल ११,०४३ किमी२ और जनसंख्या लगभग २४,१३,९७१ (२००६ अनुमान) है। २००० की जनगणना में यह २१,२५,१४० थी और १९९० में १६,०३,१३७। यातायात कोड है १६। बुर्सा नगर, एड्रिनोपोलिस विजय तक ऑटोमन राज्य की राजधानी था। प्रांत के अधिकतर भाग मसमारा क्षेत्र में ही हैं केवल कुछ जिलों को छोड़कर जैसे बुयुकोर्हान, हार्मान्सिक, कीलीस और ओर्हानेइलि, जो एजीयन क्षेत्र से घिरे हुए हैं। श्रेणी:तुर्की श्रेणी:तुर्की के प्रांत.

नई!!: मरमरा क्षेत्र और बुर्सा प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मरमारा प्रांत, मरमारा क्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »