लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मयंक छाया

सूची मयंक छाया

मयंक छाया एक जाने-माने पत्रकार और लेखक हैं जो अमेरिका के शिकागो शहर में रहते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप और अमेरिका में व्यापक रिपोर्टिंग से जुड़ा उनका पत्रकारिता से जुड़ा जीवन बेहद विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशियाई और चीन-तिब्बत के संबंधों पर उनका लेखन काफी महत्वपूर्ण रहा है। सन 1998 से वह अमेरिका के बारे में काफी लिखते रहे हैं जो अपने अंतरराष्ट्रीय महत्व को लेकर काफी चर्चा में रहता है। डॉट कॉम बूम के दिनों में उन्होंने एक बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना आरंभ की थी। लिटरेट वर्ल्ड नाम से सन २००१ में स्थापित उनकी यह इंटरनेट, प्रकाशन और सिनेमा से जुड़ी कंपनी बहुभाषी साहित्यिक-सांस्कृतिक पोर्टल के रूप में आरंभ की गई थी। आरंभ में हिन्दी, अंग्रेजी और स्पैनिश भाषा की साइटें शुरू की गई थीं। उन्होंने दो बेहद महत्वपूर्ण जीवनी लिखी है। तकनीकी गुरू सैम पित्रोदा की जीवनी उन्होंने १९९२ में लिखी। दलाई लामा - मैन मोंक मिस्टिक नाम से २००७ में प्रकाशित दलाई लामा की जीवनी पहली अधिकृत जीवनी है। यह २३ भाषाओं में अनूदित की जा चुकी है। इसके अलावे वह अहमदाबाद शहर पर एक पुस्तक लिख चुके हैं। नैनो तकनीक पर भी उनकी एक किताब आ चुकी है। इसके अलावे तीन उपन्यास वे लिख चुके हैं। .

2 संबंधों: पत्रकार, शिकागो

पत्रकार

पत्रकार उस व्यक्ति को कहते हैं जो समसामयिक घटनाओं, लोगों, एवं मुद्दों आदि पर सूचना एकत्र करता है एवं जनता में उसे विभिन्न माध्यमों की मदद से फैलाता है। इस व्यवसाय या कार्य को पत्रकारिता कहते हैं। संवाददाता एक प्रकार के पत्रकार हैं। स्तम्भकार (कॉलमिस्ट) भी पत्रकार हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सम्पादक, फोटोग्राफर एवं पृष्ठ डिजाइनर आदि भी पत्रकार ही हैं। .

नई!!: मयंक छाया और पत्रकार · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: मयंक छाया और शिकागो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »