लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मन्या सुर्वे

सूची मन्या सुर्वे

मन्या सुर्वे उर्फ़ मनोहर अर्जुन सुर्वे (1944 – 11 जनवरी 1982) मुंबई का एक कुख्यात अपराधी था, जिसे जनवरी, 1982 में वडाला में मुंबई पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया गया था। .

9 संबंधों: मुम्बई, मुंबई पुलिस, रत्नागिरि, शूटआऊट ऍट वडाला, जॉन अब्राहम, वडाला, गोरेगाँव, अग्निपथ (1990 फ़िल्म), अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: मन्या सुर्वे और मुम्बई · और देखें »

मुंबई पुलिस

मुंबई शहर के प्रशासन देखने के लिए मुंबई पुलिस है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: मन्या सुर्वे और मुंबई पुलिस · और देखें »

रत्नागिरि

बाल गंगाधर तिलक की यह जन्‍मस्‍थली भारत के महाराष्ट्र राज्‍य के दक्षिण-पश्चिम भाग में अरब सागर के तट पर स्थित है। यह कोंकण क्षेत्र का ही एक भाग है। यहां बहुत लंबा समुद्र तट हैं। यहां कई बंदरगाह भी हैं। यह क्षेत्र पश्चिम में सहयाद्रि पर्वतमाला से घिरा हुआ है। रत्नागिरि अल्‍फांसो आम के लिए भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: मन्या सुर्वे और रत्नागिरि · और देखें »

शूटआऊट ऍट वडाला

शूटआऊट ऍट वडाला संजय गुप्ता द्वारा निर्मित और निर्देशित २०१३ की बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म है। .

नई!!: मन्या सुर्वे और शूटआऊट ऍट वडाला · और देखें »

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम (जन्म 17 दिसम्बर 1972) एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, अब्राहम ने जिस्म (2003) से अपना फ़िल्मी सफ़र प्रारंभ किया, जिसने उन्हें फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवागत पुरस्कार नामांकन दिलाया। इसके बाद उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता धूम (2004) के द्वारा मिली उन्हें नकारात्मक भूमिका के लिए दो फ़िल्म फेयर नामांकन प्राप्त हुए, धूम और फिर जिंदा (2006) में बाद में वह एक बड़ी महत्वपूर्ण सफल फिल्म वाटर (2005) में दिखाई दिए। 2007 में फ़िल्म बाबुल के लिए उनका नामांकन फ़िल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक की श्रेणी में किया गया। .

नई!!: मन्या सुर्वे और जॉन अब्राहम · और देखें »

वडाला

वडाला दक्षिण मुंबई का एक क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मन्या सुर्वे और वडाला · और देखें »

गोरेगाँव

गोरेगाँव, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मन्या सुर्वे और गोरेगाँव · और देखें »

अग्निपथ (1990 फ़िल्म)

अग्निपथ 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। आज क्लासिक में गिनी जाने वाली ये फिल्म टिकट खिड़की पर असफ़ल रही थी। अमिताभ बच्चन के अभिनय की आलोचना हुई लेकिन मिथुन चक्रवर्ती के अभिनय को समीक्षकोँ और दर्शकोँ दोनोँ का प्यार मिला। हालाँकि अमिताभ तथा मिथुन दोनोँ को अभिनय के लिए पुरस्कार मिला। .

नई!!: मन्या सुर्वे और अग्निपथ (1990 फ़िल्म) · और देखें »

अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

अग्निपथ 2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्माण करण जोहर द्वारा किया गया है। यह १९९० में बनी इसी नाम की फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में है जिसे पहले अमिताभ बच्चन ने अदा किया था। संजय दत्त मुख्य गुंडे की भूमिका में है। अग्निपथ को २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। .

नई!!: मन्या सुर्वे और अग्निपथ (2012 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »