लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो)

सूची मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो)

मजेंटा लाइन की एक मेट्रो मजेंटा लाइन, जिसे लाइन ०८ भी कहा जाता है, दिल्ली मेट्रो प्रणाली की एक लाइन है। दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इस लाइन की कुल लंबाई ३४.२७३ किमी है, जिसमें से १०.४६६ किमी एलिवेटेड है, जबकि २३.८०७ किमी भूमिगत है। लाइन में कुल २३ स्टेशन हैं, जिनमें से ८ एलिवेटेड और १५ भूमिगत हैं। कालकाजी मंदिर से बोटैनिकल गार्डन तक ९ स्टेशनों वाला १२.६४ किलोमीटर का एक हिस्सा २५ दिसंबर २०१७ को जनता के लिए खोला दिया गया था। तथा जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी मंदिर तक का हिस्सा २४ मई २०१८ को जनता के लिए खोल दिया जायेगा.

5 संबंधों: दिल्ली मेट्रो रेल, ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो), बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो), येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो), जनकपुरी पश्चिम, दिल्ली

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो) और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 31 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि इंद्रप्रस्थ से द्वारका उपनगर तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 32.1 कि.मी। यह लाइन पूर्णतया प्रचालन में है। .

नई!!: मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो) और ब्लू लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो)

बैंगनी लाइन दिल्ली मेट्रो रेल की एक लाइन है। यह लाइन अक्टूबर ३ को मध्य दिल्ली में स्थित केंद्रीय सचिवालय और दक्षिण दिल्ली में स्थित सरिता विहार के बीच आरम्भ हुई थी। अक्टूबर तक इस लाइन को बदरपुर तक बढाया जायेगा। यह लाइन १५ किमी लम्बी है और इसपर कुल १३ मेट्रो स्टेशन है जो इस प्रकार हैं: .

नई!!: मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो) और बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो)

right right दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 15 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि जहांगीरपुरी से केंद्रीय सचिवालय तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 17.36 कि.मी। यह लाइन पूर्णतया प्रचालन में है।.

नई!!: मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो) और येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

जनकपुरी पश्चिम, दिल्ली

जनकपुरी पश्चिम, दिल्ली दिल्ली शहर का एक क्षेत्र है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की ब्लू लाइन शाखा का एक स्टेशन भी है। .

नई!!: मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो) और जनकपुरी पश्चिम, दिल्ली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »