लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001

सूची भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001

भारत ने 4 प्रथम श्रेणी मैचों और 3 टेस्ट खेले। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ एक सीमित ओवर त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लिया। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती.

11 संबंधों: चमिंडा वास, महेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़, सनथ जयसूर्या, स्टीव बकनर, सौरव गांगुली, ज़हीर ख़ान, जवागल श्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद, कैंडी, कोलंबो

चमिंडा वास

तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और चमिंडा वास · और देखें »

महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और महेला जयवर्धने · और देखें »

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ (कन्नड़: ರಾಹುಲ್ ಶರದ್ ದ್ರಾವಿಡ,राहुल शरद द्रविड) (11 जनवरी 1973 को जन्मे) भारतीय राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं।अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। १६ साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष २०१२ के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं, 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और राहुल द्रविड़ · और देखें »

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1989 से 2013 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 445 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में 13,430 रन बनाए, जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 6,973 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 98 तो वनडे में 323 विकेट भी लिए। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और सनथ जयसूर्या · और देखें »

स्टीव बकनर

स्टीफन एंथनी बकनर (Stephen Anthony Steve Bucknor) (जन्म ३१ मई १९४६,मोंटेगो की खाड़ी,जमैका एक पूर्व क्रिकेट अम्पायर है। बकनर ने १९८९ से २००९ तक १२८ टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की,जबकि १८१ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अम्पायरिंग की। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और स्टीव बकनर · और देखें »

सौरव गांगुली

सौरव चंडीदास गांगुली (जन्म ८ जुलाई १९७२) भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है। वे भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बंगाल के एक संभ्रांत परिवार में जन्मे सौरव गांगुली अपने भाई स्नेहाशीष गांगुली के द्वारा क्रिकेट की दुनिया में लाए गए। अपने कैरियर की शुरुआत उन्होंने स्कूल की और राज्य स्तरीय टीम में खेलते हुए की। वर्तमान में वह एक दिवसीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडियों में ५ वें स्थान पर हैं और १०,००० बनाने वाले ५ वें खिलाडी और सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाडी हैं। क्रिकेट पत्रिका Wisden के अनुसार वे अब तक के सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय बल्लेबाजों में ६ठे स्थान पर हैं। कई क्षेत्रीय टूर्नामेंटों (जैसे रणजी ट्राफी, दलीप ट्राफी आदि) में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद गांगुली को राष्ट्रीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने पहले टेस्ट में १३१ रन बनाकर टीम में अपनी जगह बना कर ली। लगातार श्री लंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने और कई मैन ऑफ द मैच ख़िताब जीतने के बाद के बाद टीम में उनकी जगह सुनिश्चित हो गयी। १९९९ क्रिकेट विश्व कप में उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ ३१८ रन के साझेदारी की जो की आज भी विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक है। सन २००० में टीम के अन्य सदस्यों के मैच फिक्सिंग के कांड के कारण और के खराब स्वास्थ्य तात्कालिक कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी त्याग दी, जिसके फलस्वरूप गांगुली को कप्तान बनाया गया। जल्द ही गांगुली को काउंटी क्रिकेट में durham की ओर से खराब प्रदर्शन और २००२ में नेटवेस्ट फायनल में शर्ट उतारने के कारण मीडिया में आलोचना का सामना करना पड़ा | सौरव ने २००३ विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत विश्व कप फायनल में ऑस्ट्रेलिया से हरा.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और सौरव गांगुली · और देखें »

ज़हीर ख़ान

ज़हीर खान (झहीर खान.) (जन्म: ७ अक्तुबर १९७८ श्रीरामपुर, महाराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे मुख्यतः उनकी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और बाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति की गेंदबाज़ी करते हैं। एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने दोनों तरीके से गेंद को स्विंग की क्षमता के लिए जाना जाता है और एक बल्लेबाज के रूप में भी सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड से खुल नहीं 11.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और ज़हीर ख़ान · और देखें »

जवागल श्रीनाथ

जवागल श्रीनाथ एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। श्रीनाथ अपने समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट तथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला करते थे। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और जवागल श्रीनाथ · और देखें »

वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। प्रसाद अपने समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट तथा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला करते थे। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और वेंकटेश प्रसाद · और देखें »

कैंडी

कैंडी (सिंहला: මහනුවර, महानुवर; तमिल: கண்டி, कंडी), श्रीलंका का एक प्रमुख शहर है जो कि इसके मध्य प्रांत में स्थित है। यह श्रीलंका के प्राचीन राजाओं के युग की अंतिम राजधानी थी। कैंडी शहर, कैंडी पठार की पहाड़ियों के बीच में स्थित है जो उष्णकटिबंधीय बागानों, मुख्य रूप से चाय के बागानों से आच्छादित है। कैंडी मध्य प्रांत की राजधानी होने के साथ साथ एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और धार्मिक शहर भी है। कैंडी में श्री दलदा मालीगाव या 'पवित्र दंत अवशेष का मंदिर' भी स्थित है जिसे बौद्ध धर्मावलंबी बौद्ध धर्म के कुछ सबसे पवित्र पूजा स्थलों में से एक मानते हैं। 1988 में इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। thumb .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और कैंडी · और देखें »

कोलंबो

कोलंबो, श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर तथा राजधानी है। यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुन्दर सम्मिश्रण है। कोलंबो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। कोलंबो नाम के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलंबो नाम का उच्‍चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्‍द 'कोला-अम्‍बा-थोता' से आया। सिंहली भाषा में इस शब्‍द का अर्थ 'आम के वृक्षों वाला बंदरगाह' है। एक अन्‍य कहानी के अनुसार यह शब्‍द कोलोन-थोता से आया, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'केलानी नदी पर स्थित बंदरगाह'। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्‍ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2001 और कोलंबो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »