लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ब्रिक्स कंटिंजेंट रिज़र्व अरेंजमेंट

सूची ब्रिक्स कंटिंजेंट रिज़र्व अरेंजमेंट

ब्रिक्स कंटिंजेंट रिज़र्व अरेंजमेंट ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित एक कोष है जिसे आकस्मिक आर्थिक विपत्तियों से बचने के लिए बनाया गया है। इसकी स्थापना 2014 के ब्रिक्स सम्मेलन में की गई। इसका शुरूआती आकार 100 अरब अमरीकी डॉलर होगा। इस व्यवस्था का आमतौर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, यह सदस्य देशों की अल्पकालिक नकदी समस्याएं दूर करने में मदद करेगा, ब्रिक्स देशों में सहयोग प्रोत्साहित करेगा और वैश्विक वित्तीय सुरक्षा तंत्र मजबूत करेगा और मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय प्रंबंधो में पूरक बनेगा। यह समझौता एक ऐसी रूपरेखा प्रस्तुत करेगा जिसमें नकदी के आदान-प्रदान का प्रावधान होगा। इसके जरिये अल्पकालिक अदायगी दबाव संतुलन की स्थिति से निपटा जा सकेगा। .

2 संबंधों: ब्रिक्स, 2014 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स

ब्रिक्स (BRICS) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्हीम देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथमाक्षरों B, R, I, C व S से मिलकर इस समूह का यह नामकरण हुआ है। मूलतः, २०१० में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे "ब्रिक" के नाम से जाना जाता था। रूस को छोडकर, ब्रिक्स के सभी सदस्य विकासशील या नव औद्योगीकृत देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। ये राष्ट्र क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। वर्ष २०१३ तक, पाँचों ब्रिक्स राष्ट्र दुनिया के लगभग 3 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक अनुमान के अनुसार ये राष्ट्र संयुक्त विदेशी मुद्रा भंडार में ४ खरब अमेरिकी डॉलर का योगदान करते हैं। इन राष्ट्रों का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद १५ खरब अमेरिकी डॉलर का है। वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता करता है। .

नई!!: ब्रिक्स कंटिंजेंट रिज़र्व अरेंजमेंट और ब्रिक्स · और देखें »

2014 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

2014 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (छठा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन) 15-16 जुलाई 2014 को ब्राज़ील के फोर्टालेज़ा और ब्रासीलिया में आयोजित किया गया। इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय रहा- ”समावेशी वृद्धि, सतत विकास”। .

नई!!: ब्रिक्स कंटिंजेंट रिज़र्व अरेंजमेंट और 2014 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »