लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बोल बच्चन

सूची बोल बच्चन

बोल बच्चन एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन और ढीलिन मेहता ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, असिन और कृष्णा अभिषेक हैं। इस फ़िल्म के गाने में शुरुआत में अमिताभ बच्चन की विशेष उपस्थिती हैं। .

7 संबंधों: प्राची देसाई, रोहित शेट्टी, कृष्णा अभिषेक, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, असिन, अजय देवगन

प्राची देसाई

प्राची देसाई एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने रॉक ऑन!!, वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई, बोल बच्चन, आय मी और मैं जैसी फ़िल्मों में काम किया, जहाँ उन्हे अच्छी समालोचना एवं वाणिज्यिक सराहना मिली। उन्होंने अपना काम बनी वालिया की इंडियन सोप ऑपेरा "कसम से" से आरम्भ किया और उससे प्रसिद्धि पाई। प्राची भारत में न्यूट्रोजेना का चेहरा, पृष्ठांकक, प्रवक्ता और ब्रांड एंबेसडर हैं वो गोआ पर्यटन की भी ब्रांड एंबेसडर हैं। .

नई!!: बोल बच्चन और प्राची देसाई · और देखें »

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

नई!!: बोल बच्चन और रोहित शेट्टी · और देखें »

कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक (जन्म: 30 मई 1983) एक भारतीय अभिनेता और हास्यकार हैं। यह मुख्यरूप से कॉमेडी सर्कस नामक हास्य धारावाहिक और बोल बच्चन फ़िल्म में कार्य के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: बोल बच्चन और कृष्णा अभिषेक · और देखें »

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की.

नई!!: बोल बच्चन और अभिषेक बच्चन · और देखें »

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.

नई!!: बोल बच्चन और अमिताभ बच्चन · और देखें »

असिन

असिन थोट्टूमकल (जन्म 26 अक्टूबर 1985) केवल असिन नाम से लोकप्रिय पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो कि केरल राज्य से हैं। सथ्यन अन्थिक्कड़ की 'नरेंद्र मकान जयकंथान वाका' फिल्म से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। असिन को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता 2003 में 'अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई' नामक फिल्म से मिली और उन्होंने इसी फिल्म के लिए दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। कई फ़िल्में प्रदर्शित होने के बाद उनकी दूसरी तमिल फिल्म, गजिनी (2005) आई। इसमें अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने कई सफल फिल्में की जैसे, रोमांचक फिल्म गजिनी (2005) और एक्शन कॉमेडी फिल्म वारालारू (2006) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई है। असिन ने गजिनी फिल्म से बॉलीवुड में पर्दार्पण किया, जो कि उन्हीं की इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। .

नई!!: बोल बच्चन और असिन · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: बोल बच्चन और अजय देवगन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »