लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बेयतेरेक

सूची बेयतेरेक

बेयतेरेक (कज़ाख़: Бәйтерек, अंग्रेज़ी: Beyterek) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी अस्ताना में एक स्तंभ-नुमा मीनार है। कज़ाख़ भाषा में 'बेयतेरेक' का मतलब 'ऊँचा पोपलर (का वृक्ष)' होता है। यह मीनार सन् १९९७ में अस्ताना शहर को कज़ाख़स्तान की राजधानी का दर्जा मिलने के लिए बनाया गया एक यादगार है। इस से पहले अलमाती शहर देश की राजधानी हुआ करता था।, Graham Field, Troubador Publishing Ltd, 2012, ISBN 978-1-78088-088-4,...

9 संबंधों: पोपलर, मीनार, सीमुर्ग़, व्यास, कज़ाख़ भाषा, कज़ाख़िस्तान, अलमाती, अस्ताना, अंग्रेज़ी भाषा

पोपलर

कनाडा का पोपलर पोपलर (Populus) एक वृक्ष है। इसकी 25–35 जातियाँ हैं। यह उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है। पॉपलर शीघ्र बढ़ने वाला पतझड़ होने वाला वृक्ष है। इसका वृक्ष १५ से ५० मीटर ऊँचा होता है। इसका तना २.५ मीटर तक व्यास वाला हो सकता है। सर्दी के मौसम में भी पत्ते न होने के कारण कृषि खाद्यान्न, सब्जियों, मसालों, तिलहनों तथा दलहन वाली फसलों को आसानी से उगाया जा सकता है। .

नई!!: बेयतेरेक और पोपलर · और देखें »

मीनार

ईराक़ के सामर्रा शहर की मलवीया नामक मीनार मीनार (अरबी: या, मनारह; अर्थ: दीपगृह) ऊँचा स्तंभ-नुमा स्थापत्य होता है जो देखने में किसी आम बुर्ज से अधिक लम्बा और खिंचा हुआ दिखता है। सामान्यतः मीनार बेलनाकार, लम्बे और ऊपर प्याज़-नुमा मुकुट से सुसज्जित होते हैं। वे आसपास की इमारतों से अधिक ऊँचे होते हैं और अक्सर मुस्लिम मस्जिदों के साथ लगे हुए पाए जाते हैं। .

नई!!: बेयतेरेक और मीनार · और देखें »

सीमुर्ग़

बुख़ारा के नादिर दीवान-बेग़ी मदरसे के बाहर सीमुर्ग़ का एक चित्रण सीमुर्ग़ सासानी साम्राज्य का एक राजचिह्न था सीमुर्ग़​ (फ़ारसी) या अनक़ा (फ़ारसी) ईरान की प्राचीन मिथ्य -कथाओं में एक ऐसे भीमकाय उड़ने वाले मादा प्राणी का नाम था जो अपनी दया, उदारता और ज्ञान के लिए जाना जाती थी। इसके पंखों से हर रोग और चोट ठीक हो जाती थी और इसके प्रभाव से भूमि, जल, आकाश और प्राणी-जगत में शान्ति फैलती थी। इसी पक्षी को मध्य एशिया के तुर्की लोग द्वारा और भारत के कुछ भागों में भी माना जाता था।, George Clifford Whitworth, pp.

नई!!: बेयतेरेक और सीमुर्ग़ · और देखें »

व्यास

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बेयतेरेक और व्यास · और देखें »

कज़ाख़ भाषा

कज़ाख़स्तान में कज़ाख़ भाषा को बढ़ावा देने का सिरिलिक लिपि में एक विज्ञापन: '(एक) कज़ाख़ को (दूसरे) कज़ाख़ से कज़ाख़ (भाषा) में बात करने दो कज़ाख़ (Қазақ тілі,, क़ाज़ाक़ तिलि) भाषा मध्य एशिया में कज़ाख़ लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। यह तुर्की भाषा-परिवार की पश्चिमी या किपचक शाखा की भाषा है और क़ाराक़ालपाक़ और नोगाई भाषाओँ से मिलती-जुलती है। २००९ की जनगणना के अनुसार इसे कज़ाख़स्तान में लगभग १ करोड़ लोग बोलते हैं और २००० में इसे कज़ाख़स्तान से बाहर बोलने वालों की संख्या ३० लाख अनुमानित की गई थी। कज़ाख़ को कज़ाख़स्तन में राष्ट्रभाषा होने का दर्जा हासिल है। कज़ाख़स्तान के अलावा इसे चीन, मंगोलिया, अफ़्ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, युक्रेन, रूस और ईरान के कुछ समुदाय भी बोलते हैं। भौगोलिक दृष्टि से कज़ाख़ तियन शान पर्वतों से लेकर कैस्पियन सागर तक के विशाल क्षेत्र में बोली जाती है। .

नई!!: बेयतेरेक और कज़ाख़ भाषा · और देखें »

कज़ाख़िस्तान

क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: बेयतेरेक और कज़ाख़िस्तान · और देखें »

अलमाती

अलमाती(कज़ाख़: Алматы, अंग्रेज़ी: Almaty) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की भूतपूर्व राजधानी और उस देश का सबसे बड़ा शहर है। कज़ाख़ भाषा में 'अलमाती' शब्द का मतलब 'सेबों का शहर' होता है। सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९२९ से १९९१ तक यह शहर 'अल्मा अता' (Alma Ata, अर्थ: 'सेब का पिता') के नाम से उसे राष्ट्र के 'कज़ाख़ सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Kazakh SSR) विभाग की राजधानी हुआ करता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद १९९१ से १९९७ तक यह उस देश की राजधानी रहा लेकिन १९९७ में अस्ताना कज़ाख़स्तान की नई राजधानी बना। इसके बावजूद अलमाती देश का आर्थिक केंद्र है और इसमें पूरे राष्ट्र की ९% आबादी बसती है। अलमाती दक्षिणी कज़ाख़स्तान में किरगिज़स्तान की सीमा के पास के पहाड़ी इलाक़े में स्थित है। रूसी साम्राज्य के दौर में १८६७ से १९२१ तक इसे विएरनी (Верный, Vierny) के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ रूसी भाषा में 'वफ़ादार' होता है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: बेयतेरेक और अलमाती · और देखें »

अस्ताना

बेयतेरेक मीनार, जो अस्ताना शहर की निशानी है अंतरिक्ष से अस्ताना का दृश्य अस्ताना(कज़ाख़: Астана, अंग्रेज़ी: Astana) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी और उस देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९६१ तक अकमोलिंस्क (Акмолинск, Akmolinsk) और उसके बाद सन् १९९२ तक त्सेलिनोग्राद​ (Целиноград, Tselinograd) बुलाया जाता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद इसे सन् १९९८ तक अकमोला (Ақмола, Akmola) बुलाया गया। यह शहर पूरी तरह अकमोला प्रांत से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासनिक रूप से इसे एक अलग संघीय शहर का दर्जा मिला हुआ है। .

नई!!: बेयतेरेक और अस्ताना · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: बेयतेरेक और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »