लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बिग बॉस 9

सूची बिग बॉस 9

बिग बॉस 9 बिग बॉस नामक वास्तविक धारावाहिक का नौवाँ संस्करण है। इसका प्रसारण कलर्स पर सितंबर से जनवरी तक रात्रि 9 बजे प्रतिदिन होगा। सर्वप्रथम प्रस्तोता के लिए कलर्स ने रणवीर सिंह से बात की लेकिन वे इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका कहना था कि वे अभी छोटे परदे से दूर रहना चाहते हैं। इसके प्रस्तोता के रूप में कलर्स ने सलमान खान को चुना है। इसके वह 10 करोड़ रुपये देगी। बिग बॉस ने अपने प्रतिभागी के रूप राधे माँ से भी वार्ता की। .

10 संबंधों: दीगंगना सूर्यवंशी, पुनीत वशिष्ठ, प्रिंस नरूला, बिग बॉस, युविका चौधरी, रणवीर सिंह, रिमी सेन, सलमान ख़ान, कलर्स (टीवी चैनल), अमन वर्मा

दीगंगना सूर्यवंशी

दीगंगना सूर्यवंशी एक भारतीय मॉडल तथा अभिनेत्री है। इन्होंने कई टेलिविज़न-कार्यक्रमों में कार्य किया है जैसे एक वीरा की अरदास वीरा और बिग बास सीजन 9। .

नई!!: बिग बॉस 9 और दीगंगना सूर्यवंशी · और देखें »

पुनीत वशिष्ठ

पुनीत वशिष्ठ बॉलीवुड और टेलीविजन उद्योग में काम कर रहे एक भारतीय अभिनेता है। उन्होने मज़ा (2009) से फ़िल्मों मे कार्य आरंभ किया। वे ज्यादातर नकारात्मक / प्रतिपक्षी भूमिका निभाते है। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। यह आल दि बेस्ट: फन बीगिन्स (२००९) में अजय देवगन व जोश में सलमान खान के साथ कार्य किया है। .

नई!!: बिग बॉस 9 और पुनीत वशिष्ठ · और देखें »

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला एक भारतीय मॉडल और टीवी के वास्तविक कार्यक्रम में एक प्रसिद्ध शख़्सियत हैं। यह एमटीवी रोडिस एक्स2 और एमटीवी स्प्लीट्सविल्ला 8 में प्रतिभागी बने और विजेता भी रहे। उसके बाद यह बिग बॉस 9 में प्रतिभागी बने हैं। .

नई!!: बिग बॉस 9 और प्रिंस नरूला · और देखें »

बिग बॉस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बिग बॉस 9 और बिग बॉस · और देखें »

युविका चौधरी

युविका चौधरी एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 22 दिसम्बर 1991 में बरौत, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता राम नरेश व्यवसाय से एक शिक्षक हैं। इनके एक छोटे भाई आकाश हैं। यह ओम शांति ओम, समर 2007 और तो बात पक्की आदि फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा यह कन्नड़ फ़िल्म मलेयाली जोथेयली 2009 में गणेश के साथ मुख्य किरदार में कर चुकी हैं। यह हिन्दी धारावाहिक दफा 420 आदि में भी कार्य कर चुकी हैं। .

नई!!: बिग बॉस 9 और युविका चौधरी · और देखें »

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह (Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक भारतीय अभिनेता है। मुबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। २०१० में सिंह ने यश राज फिल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहा से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टी से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: बिग बॉस 9 और रणवीर सिंह · और देखें »

रिमी सेन

रिमी सेन (রিমি সেন, जन्म: २१ सितंबर, १९८१) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: बिग बॉस 9 और रिमी सेन · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: बिग बॉस 9 और सलमान ख़ान · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: बिग बॉस 9 और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

अमन वर्मा

अमन वर्मा भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं। .

नई!!: बिग बॉस 9 और अमन वर्मा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बिग बॉस ९

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »