सामग्री की तालिका
6 संबंधों: पश्चिम बंगाल, बाङ्ला भाषा, बिष्णुप्रिया मणिपुरी, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी जिला।
- जलपाईगुड़ी ज़िले के नगर
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .
देखें बानरहाट और पश्चिम बंगाल
बाङ्ला भाषा
बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .
देखें बानरहाट और बाङ्ला भाषा
बिष्णुप्रिया मणिपुरी
बिष्णुप्रिया मणिपुरी ये जाति महाभारत योग के मणिपुर राज्य के प्राचीन जाति के रूप में माने जाते हैं | बिष्णुपुरिया, बिष्णुप्रिया या बिष्णुप्रिया मणिपुरी भारत के मणिपुर, असम, त्रिपुरा तथा बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ भागों में बोली जाने वाली भारत-आर्य कुल की भाषा है। यह कई इंडो-आर्यन भाषाओं जैसे मराठी, बंगाली, उड़िया, असमिया और वैदिक संस्कृत आदि से मिलता जुलता है। यह भाषा सर्व प्राचीन मणिपुर राज्य में उत्पन्न और विकसित हुई थी और मूल रूप से लोकताक नाम के झील के परिवेश तक ही सीमित थी सुरुवाती दौर में | कर्नल मैककुलक द्वारा मणिपूर की घाटी के एक खाते जैसे अन्य अधिकारियों ई.टी.
देखें बानरहाट और बिष्णुप्रिया मणिपुरी
सिलीगुड़ी
'''सिलिगुड़ी''': पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार सिलीगुड़ी (बंगाली: শিলিগুড়ি) पश्चिम बंगाल का एक नगर है, जो दार्जिलिंग तथा जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। रेल और राजपथ का अंतस्थ होने के कारण, यह नगर दार्जिलिंग एवं सिक्किम के व्यापार का केंद्र है। जूट व्यवसाय नगर का प्रमुख व्यवसाय है। यह महानन्दा नदी के किनारे हिमालय के पाद पर स्थित है और जलपाईगुड़ी से ४२ किमी दूरी पर स्थित है। यह उत्तरी बंगाल का प्रमुख वाणिज्यिक, पर्यटक, आवागमन, तथा शैक्षिक केन्द्र है।२०११ में इसकी जनसंख्या ७ लाख थी। गुवाहाटी के बाद यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण व्यापार केन्द्र बन चुका है। इस नगर में लगभग २० हजार देसी और १५ हजार विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश आदि पड़ोसी देशों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिये भी यह वायु, सड़क तथा रेल यात्रा का पड़ाव बिन्दु है। यह चाय, आवागमन, पर्यटन तथा इमारती लकड़ी के लिये प्रसिद्ध है। .
देखें बानरहाट और सिलीगुड़ी
जलपाईगुड़ी
जलपाईगुड़ी (बांग्ला: জলপাইগুড়ি) भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित एक नगर है। यह जलपाईगुड़ी ज़िले का मुख्यालय है और उत्तरी बंगाल प्रभाग का संभागीय मुख्यालय भी है। श्रेणी:पूर्वोत्तर भारत श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले.
देखें बानरहाट और जलपाईगुड़ी
जलपाईगुड़ी जिला
जलपाईगुङी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल का एक प्रशासकीय जिला है। यह पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित है और इस जिले के अन्तरगत् जलदापाडा राष्ट्रीय उद्धान आता है। न्युजलपाईगुडी उत्तर बंगाल की सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है व उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे की एक मन्डलीय रेलवे स्टेशन है जो इसी जिले के अधीन आता है।भारत की कुछ प्रमुख रेलगाडियां यहां से होकर ही असम के लिए जाती है। कुछ प्रमुख रेलगाडियां इस प्रकार हैःराजधानी एक्सप्रेस शताब्दी एक्सप्रेस कामरूप एक्सप्रेस कंचनजंघा एक्सप्रेस कंचनकन्या एक्सप्रेस दार्जिलिन्ग मेल इत्यादि। श्रेणी:पश्चिम बंगाल के जिले.
देखें बानरहाट और जलपाईगुड़ी जिला
यह भी देखें
जलपाईगुड़ी ज़िले के नगर
- जलपाईगुड़ी
- बानरहाट
- सिलीगुड़ी