लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बरांगाय

सूची बरांगाय

बरांगाय (barangay, brgy, bgy) फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में सबसे छोटा प्रशासनिक विभाग होता है और अक्सर गाँव, ज़िले या मोहल्ले के लिए प्रयोग होता है। अनौपचारिक भाषा में किसी भी शहर के अंदरूनी मोहल्ले को बरांगाय कहते हैं। यह शब्द कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं के "बलांगाय" शब्द का विकृत रूप है, जिसका अर्थ एक विशेष प्रकार की "नाव" होता है जिसपर प्राचीनकाल में ऑस्ट्रोनीशियाई लोगों ने फ़िलिपीन्ज़ द्वीपों पर अप्रवास करा था।, citing .

4 संबंधों: नाव, फ़िलीपीन्स, मुहल्ला, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

नाव

बिना ईन्जन की एक नाव। गंगा नदी में लोगों से भरी एक नौका मालदीव में एक नाव नाव या नौका (boat) डाँड़, क्षेपणी, चप्पू, पतवार या पाल से चलने वाली एक प्रकार की छोटी जलयान है। आजकल नावें इंजन से भी चलने लगी हैं और इतनी बड़ी भी बनने लगी हैं कि पोत (जहाज) और नौका (नाव) के बीच भेद करना कठिन हो जाता है। वास्तव में पोत और नौका दोनों समानार्थक शब्द हैं, किंतु प्राय: नौका शब्द छोटे के और पोत बड़े के अर्थ में प्रयुक्त होता है। .

नई!!: बरांगाय और नाव · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: बरांगाय और फ़िलीपीन्स · और देखें »

मुहल्ला

मुहल्ला या मोहल्ला (neighbourhood) किसी नगर, क़स्बे, या गाँव में ऐसे सीमांकित भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहाँ के निवासी एक-दूसरे के निकट रहते हैं और दैनिक रूप से एक-दूसरे के सम्मुख होते हैं। "समाजशास्त्रियों में मोलल्लों की कोई सर्वसम्म्त परिभाषा नहीं है। स्थानीय रूप से मुहल्ले विशेष भौगोलिक क्षेत्र और कार्यात्मक दृष्टि से समाजिक रिश्तों के संजालो के समूह होते हैं। मुहल्ले ऐसी स्थानीय ईकाई होते हैं जहाँ सम्मुख होकर लोग बातचीत और अन्य अंतःक्रियाएँ करते हैं। यह वे निजी स्थान व मौक़े होते हैं जहाँ निवासी साँझे मूल्यों को जारी रखते हैं, युवाओं को सामाजिक धारा से जोड़ते हैं और सामाजिक नियंत्रण बनाए रखते हैं।" आधुनिक भारत के कुछ क्षेत्रों में मुहल्ले के लिए अंग्रेज़ी का कॉलोनी (colony) शब्द भी प्रयोग होने लगा है।, Gerald William Breese, Gerald Breese, 1974,...

नई!!: बरांगाय और मुहल्ला · और देखें »

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं। .

नई!!: बरांगाय और ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बरांगाए

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »